Friday, August 9, 2024

Ola Electric Shares: फ्लैट एंट्री के बाद 20% का उछाल, अपर सर्किट पर बंद हुए ओला इलेक्ट्रिक के शेयर

Ola Electric Share Price: लिस्टिंग से पहले ओला इलेक्ट्रिक की कमजोर लिस्टिंग के संकेत मिल रहे थे। ग्रे मार्केट में इसकी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) शून्य से नीचे चली गई थी और आज इसकी फ्लैट लिस्टिंग भी हुई। हालांकि फिर निवेशकों का रुझान दिखने लगा और खरीदारी इतनी तेज बढ़ी कि बेचने वाले ही नहीं मिले। खरीदार खड़े रह गए और शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट पर चला गया। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 76 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और फ्लैट एंट्री के बाद यह उछलकर यह 91.18 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसके बाद यह सर्किट टूटा नहीं और इसी पर बंद भी हुआ। एंप्लॉयीज को हर शेयर 7 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है। आईपीओ खुलने से पहले इसकी जीएमपी 16.50 रुपये थी और जब बंद हुआ तो यह गिरकर (-) 3 रुपये पर आ गया था।

IPO में सबसे तगड़ा जोश दिखाया था एंप्लॉयीज ने

ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ का लंबे समय से इंतजार हो रहा था लेकिन जब इसका 6145 करोड़ रुपये का आईपीओ खुला तो दूसरे दिन ही यह पूरा भर पाया। हालांकि एंप्लॉयीज और खुदरा निवेशकों का जोश पहले ही दिन से दिखा और दोनों के लिए आरक्षित हिस्से पहले ही दिन ओवरसब्सक्राइब हो गए थे। ओवरऑल यह इश्यू 4 गुना से अधिक भरा था जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 12 गुना से अधिक और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 4 गुना से अधिक भरा था। वहीं क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 5 गुना से अधिक और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का आरक्षित हिस्सा 2 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ।

OLA Electric कैसे खर्च करेगी आईपीओ के पैसे?

ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ के तहत नए शेयर भी जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयर बिके हैं। नए शेयरों को जारी कर कंपनी को जो पैसे मिले हैं, उसमें से 1,227.64 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इसकी सेल मैनुफैक्चरिंग प्लांट की कैपेसिटी को 5GWh से बढ़ाकर 6.4 GWh करने में किया जाएगा। इसके अलावा 800 करोड़ रुपये से कर्ज चुकाया जाएगा, 1600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल R&D पर लगेगा और 350 करोड़ रुपये का इस्तेमाल ऑर्गेनिक ग्रोथ में किया जाएगा।

Afcom Holdings IPO Listing: एयर कार्गो कंपनी में पैसे हुए डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/YI3QsVZ
via

Thursday, August 8, 2024

चलती कार के भीतर निकला 6 फीट लंबा सांप, लोगों के उड़े होश, फिर ऐसे हुआ रेस्क्यू, यहां देखें वीडियो

जरा सोचिए...आप कार में बैठे हैं और लंबा सफर कर रहे हैं। हाइवे में कार हवा से बातें करते हुए जा रही है। इस बीच आपको कार के भीतर सांप दिख जाए, तो क्या हाल होगा। लेकिन इसे अब इसे कल्पना या सोचना नहीं है। यह एक सच्ची घटना है। कार के भीतर बैठे लोगों के होश उड़ गए। हाइवे में चल रही गाड़ी के ड्राइवर को बताया तो वो भी थरथर कांपने लगा। फौरन कार को कंट्रोल कर सुरक्षित जगह में ले गया और सभी को नीचे उतार दिया।

यह मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है। यहां एक परिवार हैदराबाद से त्तर प्रदेश जा रहे थे। करीब 500 किमी का सफर तय कर चुके थे। इसके बाद पता चला कि कार के भीतर सांप घुसा हुआ है। इसके बाद सबकी सांसें ही अटक गईं।

कैसे पता चला कि कार में है सांप?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक परिवार SUV कार में सफर कर रहे थे। इसमें महिलाओं और बच्चों समेत 7 लोग सवार थे। हाईवे में कार तेजी से जा रही थी। कार में बैठे लोगों ने देखा तो ड्राइवर को बताया। ड्राइवर ने कहा कि सांप-वांप कुछ नहीं है। चूहा घुसा होगा। यात्रियों ने फिर से बताया तो जब ड्राइवर ने देखा तो फिर उसके होश उड़ गए। इसके बाद मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक पेट्रोल पंप के पास तुरंत गाड़ी रोकी गई। सांप के बारे में बताया गया। तब पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने सर्प मित्र को कॉल किया। फिर सर्प मित्र के आने के बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद जब 6 फीट लंबा सांप बाहर आया तो वहां मौजूद लोगों के के एक बार फिर होश उड़ गए।

कार की खिड़की की ऊपर बॉडी में घुसा था सांप

सांप कार की पिछली खिड़की की सीट के ऊपर बॉडी में घुसा बैठा था। सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने बताया कि मुझे कार में सांप होने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद मैं फौरन मौके पर पहुंचा और सांप को कार से निकाला। सांप करीब 6 फीट लंबा और धामन प्रजाति का है। ये सांप जहरीला नहीं होता है।

घर पर घुस गया 10 फीट लंबा सांप, थरथर कांपने लगे लोग, रेस्क्यू टीम ने ऐसे पकड़ा



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Fd8pBsR
via

Wednesday, August 7, 2024

आपको भी टैक्स रिफंड का मैसेज मिला है? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स को किया है सतर्क

क्या आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कोई मैसेज मिला है? अगर हां तो आपके लिए यह चेक कर लेना जरूरी है कि वह मैसेज फर्जी तो नहीं है। दरअसल, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बीत जाने पर टैक्सपेयर्स रिफंड का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में डिपार्टमेंट की तरफ से किसी मैसेज आने पर वे तुरंत एक्शन में आ जाते हैं। फ्रॉड करने वाले इसी का फायदा उठा टैक्सपेयर्स को रिफंड का नोटिस भेज रहे हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस बारे में टैक्सपेयर्स को सतर्क किया है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने किया है सतर्क

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने कहा है कि वह टैक्सपेयर्स को रिफंड (Tax Refund) के बारे में बताने के लिए फोन कॉल, ईमेल या टैक्स्ट मैसेज नहीं भेजता है। उसने यह भी कहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके मैसेज भेजकर तुरंत टैक्स का पेमेंट करने के लिए भी नहीं कहता है। रिफंड के बारे में टैक्सपेयर्स को बताने के लिए आईटीआर के एकनॉलेजमेंट अटैचमेंट का इस्तेमाल होता है। इसके लिए अगल से कॉल या मैसेज नहीं भेजा जाता है।

रिफंड से जुड़े किसी मैसेज का जवाब नहीं दें

उसने कहा है कि डिपार्टमेंट PIN, पासवर्ड या क्रेडिट कार्ड की जानकारी कभी ईमेल या टेक्स्ट के जरिए नहीं मांगता है। नोएडा पुलिस ने भी इस बारे में चल रहे स्कैम से टैक्सपेयर्स को सतर्क किया है। दरअसल, फ्रॉड करने वाले टैक्सपेयर्स को रिफंड के बारे में बताने के लिए मैसेज और मेल भेज रहे हैं। इसमें उन्हें रिफंड की डिटेल जानने के लिए एक फोन नंबर पर कॉल करने या एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है। जो टैक्सपेयर्स उनके झांसे में आ जाते हैं उसे काफी नुकसान उठाना पड़ता है।

आपको क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपके पैसा ऐसा कोई मैसेज आता है जिसमें रिफंड का पैसा आपको देने के बारे में बताया जाता है तो उसका जवाब नहीं दें। भूलकर भी अपनी व्यक्तिगत जानकारियां किसी के साथ शेयर नहीं करें। अगर आपको मैसेज पर संदेह होता है तो आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से संपर्क कर सकते हैं। आप डिपार्टमेंट की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ITR Filing: इनकम टैक्स का नोटिस आ गया तो आप क्या करेंगे? जानिए इसका जवाब

टैक्स रिफंड का मैसेज मिलते ही आप लोकल साइबर सेल पुलिस थाने को इस बारे में बता सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सतर्क रहने से न सिर्फ खुद को नुकसान से बचा सकते हैं बल्कि इस बारे में अपने दोस्त और रिश्तेदारों को भी सतर्क कर सकते हैं।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/RKaP0TA
via

Tuesday, August 6, 2024

Bajaj Electricals Q1 Results: जून तिमाही में 24% घटा नेट प्रॉफिट, मार्जिन में भी गिरावट

Bajaj Electricals Q1: बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने आज 6 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट और मार्जिन में गिरावट आई है। तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 24.3 फीसदी घटकर 28.1 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने पिछले साल की समान तिमाही में ₹37.13 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले इसका नेट प्रॉफिट 4.1 फीसदी घट गया है। कंपनी के शेयरों में आज 0.32 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 967 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

Bajaj Electricals का रेवेन्यू 3.8 फीसदी बढ़ा

जून 2024 तिमाही में बजाज इलेक्ट्रिकल्स के रेवेन्यू में 3.8 फीसदी की वृद्धि देखी गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ₹1108 करोड़ से बढ़कर ₹1154.9 करोड़ हो गई। तिमाही आधार पर यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में ₹1181 करोड़ से 2.5 फीसदी कम है। ऑपरेटिंग लेवल पर बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ₹76 करोड़ का EBITDA दर्ज किया, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹77 करोड़ था, जो कि सालाना आधार पर 1 फीसदी की मामूली गिरावट है।

कंपनी का EBITDA मार्जिन जून तिमाही में 6.6% रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 6.9% से कम है। बजाज इलेक्ट्रिकल्स के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (CP) सेगमेंट ने पिछले साल की समान तिमाही के 873 करोड़ रुपये के मुकाबले FY25 की पहली तिमाही में 905 करोड़ रुपये का कुल रेवेन्यू हासिल किया, जो कि सालाना आधार पर 3.7% अधिक है। इस बीच, इसकी EBIT पहली तिमाही में 44% घटकर 23 करोड़ रुपये रह गई, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 41 करोड़ रुपये थी।

Bajaj Electricals के चेयरमैन का बयान

बजाज इलेक्ट्रिकल्स के चेयरमैन शेखर बजाज ने 6 अगस्त 2024 को कहा, "कंपनी के रेवेन्यू में 3.8% की वृद्धि हुई है, क्योंकि कंज्यूमर डिमांड में गिरावट आई है और ग्रामीण मांग में सुधार दिखाई दे रहा है। लाइटिंग सॉल्यूशंस के EBIT मार्जिन 10.5% पर हैं, जो कि कुल ग्रॉस मार्जिन में सुधार के कारण है।" इलेक्ट्रिकल कंपनी ने ऑपरेशन से 155 करोड़ रुपये का पॉजिटिव कैश फ्लो जनरेट किया, जिसमें कैश इक्विवलेंट और सरप्लस इनवेस्टमेंट 442 करोड़ रुपये रहा।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/WnsJLjS
via

Gainers & Losers:सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर हुए बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Gainers & Losers:आज के बाजार में ऊपरी स्तर से बिकवाली हुई। सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए हैं। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली दिखी। ऑटो, बैंकिंग और PSE शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, रियल्टी, IT और मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 78,683 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 63 अंक गिरकर 23,993 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 344 अंक गिरकर 49,748 पर बंद हुआ है। आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली है-

Brigade Enterprises | CMP: Rs 1,156 | ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई, एक दिन पहले बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट फर्म ने बताया कि वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY25) में उसका लाभ लगभग चार गुना बढ़कर 81 करोड़ रुपये हो गया है।

Marico | CMP: Rs 630 | बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक अशांति के चलते मैरिको के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। बांग्लादेश के बाजार से मैरिको के कुल आय का लगभग 12 प्रतिशत हिस्सा आता है।

Deepak Nitrite | CMP: Rs 3,011.4 | दीपक नाइट्राइट के शेयरों में 2 फीसदी तक की बढ़त हुई। कंपनी ने पहली तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के प्रदर्नशन में तिमाही-दर-तिमाही और वर्ष-दर-वर्ष दोनों आधार पर सुधार देखने को मिला है।

Schneider Electric Infrastructure | CMP: Rs 786.80 | श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। पहली तिमाही में कंपनी के नतीजे मजबूत रहे हैं। कंपनी की आय में 23 फीसदी की सालाना बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी का मार्जिन भी 180 बेसिस प्वाइंट बढ़ा है।

Triveni Turbines | CMP: Rs 618 | पहली तिमाही के अच्छे नतीजों के दम पर त्रिवेणी टर्बाइन्स के शेयरों में लगभग 4 फीसदी की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 32 फीसदी बढ़ा है। वहीं, आय में 23 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

Market outlook: सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 7 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

BEML | CMP: Rs 3,881 | BEML के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। हालांकि पहली तिमाही में कंपनी की आय एक वर्ष पूर्व की समान अवधि के 578 करोड़ रुपये से बढ़कर 634.6 करोड़ रुपये पर रही। फिर भी यह गाइडेंस से कम रही।

Hindustan Construction Company | CMP: Rs 45.90 | हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 2.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है। कंपनी आय भी साल दर साल आधार पर 6 प्रतिशत घटकर 1,816 करोड़ रुपये रह गई है।

Kalyani Steels | CMP: Rs 815 | कल्याणी स्टील्स के शेयरों में आज 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 6.1 करोड़ रुपये से घटकर 5.1 करोड़ रुपये रह गया है। इसके EBITDA और EBITDA मार्जिन में भी सालाना आधार पर गिरावट आई है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/LOEpnkB
via

Monday, August 5, 2024

Titan Company के शेयरों में आ सकती है बड़ी रैली, तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश

टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan company) के शेयरों में आज 5 अगस्त को 4 फीसदी तक की गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 2.50 फीसदी लुढ़ककर 3380.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। कंपनी ने हाल ही में FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बता दें कि यह स्टॉक दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में भी शामिल है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 2.99 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 3885 रुपये और 52-वीक लो 2882 रुपये है।

Titan Share: तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने जून तिमाही के नतीजों के बाद टाइटन के शेयरों पर अपनी 'आउटपरफॉर्म' सिफारिश को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए ₹4100 का टारगेट प्राइस तय किया है। यह शेयर के लिए बाजार में तीसरा सबसे अधिक टारगेट प्राइस है। ब्रोकरेज ने कहा कि पहली तिमाही में बढ़त की वजह मजबूत ज्वैलरी मार्जिन रहा। कंपनी को कस्टम ड्यूटी एडजस्टमेंट के कारण ऑपरेटिंग माहौल में सुधार की उम्मीद है। टाइटन ने डिस्काउंटिंग प्रेशर में अपेक्षित कमी के बावजूद 11.5-12.5% ​​ज्वेलरी मार्जिन के अपने गाइडेंस को बरकरार रखा है।

मॉर्गन स्टेनली ने टाइटन पर 'इक्वल-वेट' रेटिंग दी है, जिसका टारगेट प्राइस ₹3,620 प्रति शेयर है। ब्रोकरेज ने कहा कि Q1 में कंपनी की टॉपलाइन ग्रोथ कमजोर रही, जबकि प्रॉफिटेबिलिटी अनुमानों के मुताबिक है। एक अन्य ब्रोकरेज फर्म सिटी ने अपने नोट में लिखा है कि अधिक कंपटीशन और सोने की कीमत को देखते हुए इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती से दूसरी तिमाही की ग्रोथ को लाभ हो सकता है। सिटी टाइटन पर 'न्यूट्रल' बनी हुई है और इसका टारगेट प्राइस ₹3510 प्रति शेयर है।

Titan में 35% की आ सकती है तेजी

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने स्टॉक को 'होल्ड' से अपग्रेड करते हुए Buy रेटिंग दी है और ₹3955 का टारगेट प्राइस रखा है। टाइटन पर कवरेज करने वाले 31 एनालिस्ट्स में से सबसे ज्यादा टारगेट एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने 4485 रुपये रखा है, जिसका मतलब है कि इसमें मौजूदा लेवल से 35 फीसदी की संभावित तेजी आ सकती है। टाइटन को कवर करने वाले 31 एनालिस्ट्स में से 16 ने अपनी 'Buy' की सिफारिश को बरकरार रखा है, उनमें से 10 ने 'होल्ड' करने के लिए कहा है, जबकि पांच ने बेचने की सलाह दी है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/vEwzbMn
via

Sunday, August 4, 2024

Zomato और Suzlon समेत इन कंपनियों का मुनाफा 100% से अधिक बढ़ा, एक्सपर्ट्स से जानिए निवेश करें या नहीं?

बेहतर तिमाही नतीजों वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी की संभावना अधिक होती है। हाल ही में Zomato, Suzlon और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने FY25 की पहली तिमाही में दमदार नतीजे जारी किए हैं। जून तिमाही में इन कंपनियों के मुनाफे में 100 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है। 1 अगस्त तक Ace Equity के पास उपलब्ध डेटा से पता चला है कि कम से कम 120 फर्मों का नेट प्रॉफिट Q1FY25 में 100 फीसदी से अधिक बढ़ा है। इनमें से कई शेयर ऐसे हैं, जिन पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं।

इन कंपनियों के मुनाफे में तगड़ा उछाल

इस लिस्ट में शामिल ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो का नेट प्रॉफिट जून तिमाही के दौरान कई गुना बढ़कर 253 करोड़ रुपये हो गया। इसने पिछले साल इसी तिमाही में 2 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। शक्ति पंप्स (इंडिया) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसने जून 2024 को समाप्त तिमाही में 92.66 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि Q1FY24 में यह 1 करोड़ रुपये था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज का नेट प्रॉफिट FY25 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 464% बढ़ा। वहीं, अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 116% और जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज का 112% बढ़ा है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने MCX के लिए 4850 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ तेजी की संभावना जताई है। दूसरी ओर, मैक्रोटेक डेवलपर्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज सहित रियल एस्टेट प्लेयर्स ने भी जून तिमाही में नेट प्रॉफिट में 166% और 316% की ग्रोथ दर्ज की।

जून तिमाही में नेट प्रॉफिट में 10 गुना से अधिक की बढ़ोतरी के साथ जुबिलेंट फार्मोवा, लोटस चॉकलेट कंपनी, ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज, महिंद्रा हॉलिडेज़ एंड रिसॉर्ट्स इंडिया, सस्तासुंदर वेंचर्स, एजीएस ट्रांज़ैक्ट टेक्नोलॉजीज़, शाह मेटाकॉर्प, ट्रांसकॉर्प इंटरनेशनल, महाराष्ट्र स्कूटर्स और गुजरात कॉटेक्स लिस्ट में अन्य नामों में शामिल हैं।

PNB का कितना है टारगेट

पब्लिक सेक्टर लेंडर पंजाब नेशनल बैंक और यूको बैंक ने भी Q1FY25 में ने प्रॉफिट में 196% और 147% की वृद्धि दर्ज की। ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने पंजाब नेशनल बैंक के लिए 140 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज भी मैक्रोटेक डेवलपर्स पर 1874 रुपये के टारगेट के साथ तेजी की उम्मीद जताई है।

Zomato का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि जोमैटो ने एक बार फिर मजबूत नतीजे दिए, जिसमें सभी सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई। फूड डिलीवर के लिए मैनेजमेंट को निकट अवधि में ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू ग्रोथ 20 फीसदी से अधिक रहने की उम्मीद है, जो पिछली कुछ तिमाहियों की तुलना में थोड़ा कम है। ब्लिंकिट की शानदार ग्रोथ से प्रॉफिटेबिलिटी में लगातार सुधार हो रहा है, जहां इसने नए स्टोर में निवेश करने के बावजूद एडजस्टेड EBITDA ब्रेकईवन को बनाए रखा। मैनेजमेंट ने अब 2026 तक ब्लिंकिट के लिए 2000 स्टोर का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और 270 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

Suzlon पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

सुजलॉन एनर्जी का नेट प्रॉफिट Q1FY24 में 200 फीसदी बढ़कर 302.29 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 100.90 करोड़ रुपये था। ICICI सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि सुजलॉन एनर्जी ने Q1FY25 में 274MW (सालाना आधार पर 2 गुना अधिक) WTG वॉल्यूम के साथ चौतरफा बढ़त दर्ज की है। Q1 में ऑर्डर इनफ्लो 1.2GW पर हेल्दी रहा है, जिससे जून 2024 तक ऑर्डर बुक 3.8GW हो गई है।

ब्रोकरेज ने कहा, "इसके अलावा, ऑर्डर इनफ्लो आउटलुक मजबूत बना हुआ है क्योंकि हाइब्रिड और विंड आरई बिडिंग FY24 और Q1FY25 में मजबूत बनी हुई है।" जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने हाल ही में 73 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ सुजलॉन पर कवरेज शुरू किया है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/M6PQcqE
via