भारतपे के कोफाउंडर और शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के पहले सीजन के जज रहे अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर उनके ऊपर बनाए गए मीम काफी पॉपुलर हैं। 'ये सब दोगलापन है' से लेकर 'भाई क्या कर रहा है तू' उनके इस डायलॉग पर काफी मीम बनाए गए हैं। अब अशनीर ने सोशल मीडिया यूजर्स को एक और मीम मसाला दे दिया है। अशनीर ने कहा डिग्री का दिखावा है दोगलापन दरअसल अशनीर ग्रोवर ने अपने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि डिग्री का दिखावा ही सबस बड़ा दोगलापन है। अब उनके इस ट्वीट पर यूजर्स अलग अलग रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अशनीर ग्रोवर ने अपने लिंकडिन अकाउंट के बायो में IIT दिल्ली लिख रखा है। जिस पर अब सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके मजे ले लिये हैं। लोगों का कहना है कि अगर अशनीर ये मानते हैं कि डिग्री का दिखावा दोगलापन है तो उनको अपने लिंकडिन पर IIT दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। Pathaan Weekend Collection: पठान ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, बनी वीकेंड पर 500 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म लोगों ने अशनीर के ट्वीट पर दिए ऐसे रिएक्शन अशनीर के ट्वीट पर जेम्स ऑफ रिप्लाई नाम के यूजर ने उनके लिंकडिन प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट की फोटो को पोस्ट करते हुए उस पर IIT Delhi को लाल रंग से हाइलाइट किया। जिसके जवाब में एक यूजर ने लिखा कि अरे भाई लिंकडिन पर कॉलेज का नाम नहीं तो क्या केक मर्डरर, एटीट्यूड किंग और स्टारबॉय लिखेगा। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा कि अरे भाई वो कॉलेज का नाम है डिग्री नहीं। जिस पर एक दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई तू कॉलेज से ही डिग्री लेगा ना? या फिर डिग्री से कॉलेज? काफी फेमस हुआ था अशनीर का ये डायलॉग बता दें कि अशनीर ग्रोवर ने शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में जज के तौर पर हिस्सा लिया था। उस सीजन में वो शो के सबसे फेमस जज भी थे। उसी वक्त उनका यह डायलॉग कि ये सब दोगलापन है काफी फेमस हुआ था। जिस पर सोशल मीडिया पर काफी मीम भी बने थे।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/PUk6ipu
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment