Saturday, September 12, 2026

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम! BRICS समिट के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

BRICS समिट के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव आया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। मौसम को देखते हुए IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है। वहीं आईएमडी ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में BRICS समिट के बीच बारिश हो रही है। समिट में शामिल होने के लिए कई देशों के नेता, अधिकारी और प्रतिनिधि राजधानी पहुंचे हैं। ऐसे में बारिश के कारण समिट से जुड़े लोगों और शहर में आने-जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा होगा मौसम

रविवार को नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। नोएडा में दिनभर आसमान साफ रह सकता है, लेकिन दोपहर में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं गुरुग्राम में दिन के समय धूप रहेगी और शाम को हल्की बारिश हो सकती है। गाजियाबाद में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तीनों शहरों में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। IMD ने 13 सितंबर को दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 24 राज्यों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने 13 सितंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद 13-14 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। 13 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और 14 सितंबर को सौराष्ट्र-कच्छ में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/qYFfIpQ
via

No comments:

Post a Comment