Wednesday, September 30, 2026

Harsh Goenka: जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हर्ष गोयनका की छोटी-सी लिस्ट, जानिए क्या हैं ये नियम

उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर जिंदगी को बेहतर तरीके से जीने के लिए कुछ आसान बातें साझा कीं। उनकी सलाह में धीमी आवाज में बात करने से लेकर सही खाना खाने, पर्याप्त नींद लेने और धैर्य के साथ काम करने जैसी रोजमर्रा की आदतें शामिल हैं। साथ ही उन्होंने ईमानदारी से कमाने, नियमित बचत करने और सोच-समझकर खर्च करने पर भी जोर दिया।

गोयनका ने इन बातों को सफलता से जोड़ते हुए कहा कि नियम सुनने में आसान हैं, लेकिन इन्हें लगातार अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना मुश्किल है।

छोटी-छोटी आदतों पर टिका है पूरा फोकस

उनकी सूची में कोई बहुत मुश्किल या असाधारण सलाह नहीं थी। रचनात्मक तरीके से सोचना, दूसरों के साथ अच्छे व्यवहार से पेश आना और पैसों को समझदारी से इस्तेमाल करना जैसी बातें इसमें शामिल थीं। यही वजह रही कि पोस्ट पढ़ने के बाद कई लोगों ने इसे जिंदगी के लिए उपयोगी बताया। कुछ यूजर्स का कहना था कि असली चुनौती नियम जानने में नहीं, बल्कि उन्हें रोजाना अपनाने में है।

क्या ये सफलता के नियम हैं या सुकून के?

पोस्ट पर चर्चा का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही रहा। कुछ लोगों ने सवाल किया कि इन आदतों को सीधे सफलता का फॉर्मूला कहना कितना सही है। एक यूजर ने इसे सफलता के बजाय शांत और संतुलित जीवन जीने की सलाह बताया।

कुछ लोगों ने यह भी मजाक किया कि आजकल मोटिवेशन के लिए किताबों की जगह सिर्फ गोयनका के पोस्ट पढ़ना काफी होगा। इस तरह गंभीर सलाह के बीच सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के कमेंट भी खूब आए।

आसान बातें, लेकिन अमल करना मुश्किल

कई यूजर्स ने गोयनका की बात से सहमति जताई, लेकिन साथ ही माना कि इन सभी आदतों को एक साथ निभाना आसान नहीं है। किसी ने कहा कि एक-एक नियम अपनाया जाए तो बात आसान हो सकती है, असली परेशानी तब आती है जब सभी को साथ लेकर चलना हो।

एक अन्य यूजर ने इसे सरल बातों की विडंबना बताया जिंदगी की जरूरी चीजें अक्सर आसान होती हैं, लेकिन उन्हें लगातार निभाना ही सबसे मुश्किल काम बन जाता है।

पैसों से लेकर व्यवहार तक, पोस्ट ने छेड़ी चर्चा

गोयनका की पोस्ट ने सफलता की परिभाषा पर भी बातचीत शुरू कर दी। किसी के लिए ज्यादा कमाई और करियर की तरक्की सफलता हो सकती है, जबकि किसी दूसरे के लिए आर्थिक अनुशासन, बेहतर सेहत और मानसिक शांति ज्यादा मायने रख सकती है। यही वजह है कि कुछ ही लाइनों की इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी-अपनी सोच साझा की। किसी ने इसे जिंदगी का आसान रिमाइंडर माना, तो किसी ने पूछा कि क्या केवल इन नियमों से सच में सफलता हासिल की जा सकती है।

एशियन गेम्स में जाने से पहले ही दे दिया था DSP की वर्दी का नाप! गोल्ड जीतने वाली एथलीट प्राची की ये गजब की बात वायरल



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/GWwTqBn
via

Tuesday, September 29, 2026

Video: डोसा खाते-खाते अंदर दिखा मरा हुआ चूहा, मुंबई में ग्राहक की शिकायत के बाद फूड सेफ्टी पर सवाल

मुंबई के बोरीवली इलाके में बाहर खाना खाने गए एक परिवार को ऐसा अनुभव हुआ, जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की होगी। शिकायत के अनुसार, रेस्टोरेंट में परोसे गए मैसूर मसाला डोसा के अंदर एक मरा हुआ चूहा नजर आया। हैरानी की बात यह है कि इसे देखने से पहले ग्राहक डोसे के कुछ निवाले खा चुका था।

मामला सामने आने के बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी और खाद्य विभाग से भी जांच की मांग की है। अब इस शिकायत की सच्चाई और रेस्टोरेंट में खाने की साफ-सफाई को लेकर जांच का इंतजार है।

कुछ निवाले खाने के बाद खुला मामला

बताया गया है कि ग्राहक के भाई ने डोसा खाना शुरू कर दिया था। कुछ हिस्सा खाने के बाद उसकी नजर डोसे के अंदर पड़े चूहे पर गई। अचानक सामने आए इस नजारे से वह घबरा गया और शिकायत के मुताबिक, उसकी तबीयत बिगड़ने पर उल्टी भी हुई। इसके बाद परिवार ने बोरीवली पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। उन्होंने खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी FDA से भी इस मामले की जांच करने की अपील की। मामला जिस रेस्टोरेंट से जुड़ा है, वह बोरीवली वेस्ट स्टेशन के पास एलटी रोड पर गोयल शॉपिंग सेंटर के सामने बताया गया है।

महाराष्ट्र में पहले से चल रही है जांच-पड़ताल

यह शिकायत ऐसे वक्त आई है, जब महाराष्ट्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की सफाई और खाने की सुरक्षा को लेकर FDA कई जगहों पर कार्रवाई कर रहा है। हाल की जांच में कुछ रेस्टोरेंट में कीड़े-मकौड़े, चूहे से जुड़ी गंदगी और सफाई की कमी जैसी समस्याएं सामने आने की रिपोर्ट है। Kyani & Co. में निरीक्षण के दौरान बिल्लियां, चूहे की बीट, मक्खियां और मरे हुए कॉकरोच मिलने की बात सामने आई थी। वहीं BJRS Gallops को लेकर भी स्टोरेज, सफाई और कीट नियंत्रण से जुड़ी कमियां दर्ज की गईं। निरीक्षण में बर्फ पर खून के निशान, ग्रीस, कॉकरोच, चींटियां और पानी जमा होने जैसी बातें सामने आने की रिपोर्ट है।

Cafe Mondegar पर भी FDA की कार्रवाई

मुंबई के मशहूर Cafe Mondegar को लेकर भी FDA ने कार्रवाई की थी। जांच में खाने को सही तापमान पर रखने और खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से संभालने से जुड़े नियमों में कमियां बताई गईं। इसके अलावा खाने को thaw करने, पकने के बाद ठंडा करने और रसोई की सफाई से जुड़े तरीकों में भी खामियां मिलने की बात कही गई थी।

अब जांच से सामने आएगी असली तस्वीर

बोरीवली के इस मामले ने एक बार फिर रेस्टोरेंट में खाना तैयार करने और रखने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, फिलहाल यह मामला एक शिकायत और आरोप के स्तर पर है। जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि डोसे में चूहा मिलने का दावा सही है या नहीं और आगे क्या कार्रवाई होती है।

फ्लाइट सीट अपग्रेड के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं? चेन्नई के शख्स ने बताया कैसे हुआ कमाल



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/WG2C8aD
via

Monday, September 28, 2026

ITR Filing Deadline: सरकार ने ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी, अब 21 नवंबर तक भर सकेंगे ITR

ITR Filing Deadline: सरकार ने टैक्स ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है। CBDT यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ITR भरने की डेडलाइन बढ़ा दी गई है। पहले ITR भरने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 थी। अब इसे बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दिया गया है। यानी करदाताओं को 21 दिन का अतिरिक्त समय मिला है।

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की डेडलाइन भी बढ़ी

CBDT ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की तारीख भी बढ़ा दी है। पहले यह काम 30 सितंबर 2026 तक करना था। अब इसकी आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 है। इससे टैक्सपेयर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट को ऑडिट पूरा करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

डेडलाइन क्यों बढ़ाई गई?

कई CA एसोसिएशन और टैक्स प्रोफेशनल्स ने डेडलाइन बढ़ाने की मांग की थी। उनका कहना था कि ऑडिट पूरा करने में काफी समय लग रहा है। टैक्स से जुड़ी अलग-अलग जानकारियों का मिलान करना पड़ता है। साथ ही कई रिकॉर्ड और दस्तावेज भी जांचने होते हैं। अब डेडलाइन बढ़ने से यह काम पूरा करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

ऑडिट में किन चीजों की जांच होती है?

टैक्स ऑडिट में कई जानकारियां चेक की जाती हैं। टर्नओवर और दूसरी वित्तीय जानकारी का GST रिटर्न से मिलान होता है। TDS और TCS की जानकारी भी देखी जाती है। इसके अलावा Form 26AS, AIS और TIS को भी चेक किया जाता है।

खर्च, फिक्स्ड एसेट, लोन और वैधानिक बकाया की भी जांच होती है। संबंधित पक्षों के साथ हुए लेनदेन और दूसरी जरूरी जानकारियां भी देखी जाती हैं। अगर कहीं कोई अंतर मिलता है तो उसे ठीक करना पड़ सकता है। इसके बाद ही ऑडिट रिपोर्ट फाइनल होती है।

अब टैक्सपेयर्स को क्या करना चाहिए?

डेडलाइन बढ़ गई है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि काम आखिरी समय तक टाल दें।

टैक्स ऑडिट के दायरे में आने वाले लोगों को अपने जरूरी दस्तावेज CA को दे देना चाहिए। बुक्स ऑफ अकाउंट्स, बैंक स्टेटमेंट, इनवॉइस, GST रिकॉर्ड और TDS की जानकारी अपडेट रखनी चाहिए। AIS, TIS और Form 26AS भी चेक कर लें। इनमें कोई गड़बड़ी या अंतर है तो समय रहते उसे ठीक करा लेनी चाहिए।

ITR भरने से पहले ये काम न भूलें

CA टैक्स ऑडिट रिपोर्ट अपलोड करने के बाद करदाता को उसे अपने इनकम टैक्स ई-फाइलिंग अकाउंट से स्वीकार या अप्रूव करना होता है।

इसलिए सिर्फ CA के रिपोर्ट अपलोड करने का इंतजार न करें। अप्रूवल के लिए भी समय रखें। आखिरी दिन तक काम छोड़ने से बचें। नई डेडलाइन के मुताबिक, टैक्स ऑडिट रिपोर्ट 21 अक्टूबर तक और ITR 21 नवंबर 2026 तक दाखिल करना होगा।

Property Loan: पुरानी प्रॉपर्टी पर होम लोन ले रहे हैं? खरीदने से पहले ये 6 बातें जरूर देखें



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/zwrDaTE
via

Sunday, September 27, 2026

भारत में पहली बार चली LNG ट्रेन! गुजरात को मिली 1542 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स की सौगात

गुजरात के साबरमती रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेलवे के लिए एक खास शुरुआत हुई।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पहली LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने साबरमती में 1,542 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ भी किया। इसमें लोकोमोटिव मेंटेनेंस शेड, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम और रेलवे लाइन के दोहरीकरण से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद-पालनपुर और अहमदाबाद-समाखियाली रेल मार्ग पर स्वदेशी ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली की भी शुरुआत की है। इसके साथ ही वे LNG से चलने वाली भारत की पहली ट्रेन और WAG-12 इलेक्ट्रिक इंजन को हरी झंडी दिखाई है। इन रेलवे परियोजनाओं में साबरमती में WAG-12 लोकोमोटिव के रखरखाव के लिए शेड का उद्घाटन भी हुआ। इसके अलावा कुछ रेल मार्गों पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जबकि साबरमती-सरखेज रेलवे लाइन को डबल करने का काम भी किया जाएगा। इन कामों से रेलवे की सुविधाओं और संचालन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ट्रेनों के बीच टक्कर का खतरे को कम करेगी 'कवच'

इस प्रोजेक्ट के तहत अहमदाबाद डिवीजन के 404 किलोमीटर लंबे रेल नेटवर्क पर ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली लगाई जाएगी। करीब 411 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में अहमदाबाद-पालनपुर का 157 किलोमीटर और अहमदाबाद-समाखियाली का 247 किलोमीटर रेल मार्ग शामिल है। इससे ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। ‘कवच’ सिस्टम ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बनाया गया है। यह ट्रेनों के बीच टक्कर का खतरा कम करने, तेज रफ्तार पर नियंत्रण रखने और ड्राइवर की गलती से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करता है। स्वदेशी तकनीक पर आधारित इस सिस्टम से ट्रेन संचालन को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी।

LNG तकनीक से कम खर्च होगा ईंधन

इस कार्यक्रम में देश की पहली LNG से चलने वाली ट्रेन की शुरुआत की गई। इसके लिए साबरमती के इंटीग्रेटेड कोचिंग डिपो में दो पावर कारों में डीजल और LNG से चलने वाला सिस्टम लगाया गया। इस तकनीक से ट्रेन में करीब 40 प्रतिशत डीजल की जगह LNG का इस्तेमाल किया जा सकेगा। LNG तकनीक से रेलवे में ईंधन खर्च कम होने के साथ प्रदूषण घटाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

कब तक पूरा होगा काम

साबरमती में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार WAG-12 लोकोमोटिव मेंटेनेंस शेड में 300 हाई-पावर इलेक्ट्रिक इंजनों की देखभाल की सुविधा होगी। करीब 12,000 हॉर्सपावर क्षमता वाले WAG-12 इलेक्ट्रिक इंजन भारी और लंबी मालगाड़ियों को खींचने के लिए तैयार किए गए हैं। वहीं, साबरमती-सरखेज रेल लाइन के 21 किलोमीटर हिस्से को डबल करने पर करीब 313.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस काम को मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

लगेगा ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम

साबरमती-कलोल-भांडू मोतीदौ और साबरमती-सानंद-जखवाड़ा के 122.57 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर करीब 118.83 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने में मदद मिलेगी और रेल यातायात भी ज्यादा सुचारु हो सकेगा। इन रेलवे परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य गुजरात में रेल यात्रा को ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बनाना है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/IQ8uW14
via

Saturday, September 26, 2026

Bhabhi Tabaahi Song: यामी गौतम स्टारर 'नई नवेली’ नया गाना 'भाभी तबाही’ रिलीज, देसी स्वैग में छाई एक्ट्रेस

Bhabhi Tabaahi Song: जी म्यूजिक द्वारा प्रेजेंटेड 'भाभी तबाही' को जी.वी. प्रकाश कुमार ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है, जबकि वायु ने बोल लिखे हैं और नीति मोहन ने अपनी आवाज से सजाया है। गाना नई नवेली फिल्म में मौजूद नई भाभी की पहली झलक दिखाता है, शादी के जश्न के जरिए वह परिवार में अपनी एंट्री करती है। इस एनर्जेटिक गाने में भांगड़ा, रैप, क्लासिकल और हिप-हॉप का शानदार मेल है।

फिल्म में यामी गौतम धर लीड रोल निभा रही हैं। इस फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर में आदिनाथ एम कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जबकि बालाजी मोहन ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी को हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। नई नवेली 16 अक्टूबर को दशहरे से पहले थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।

ट्रेलर के बाद उन्होंने माहौल को बदलते हुए ‘भाभी तबाही’ के साथ बने हुए मिस्ट्री के बीच म्यूजिकल सेलिब्रेशन का तड़का लगा दिया है। बता दें कि भाभी तबाही के साथ अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो ने अपनी आने वाली थिएटर आउटिंग का पहला गाना रिलीज कर दिया है। गाने में यामी गौतम धर को नई भाभी के अवतार में देखा जा सकता है।

शादी के जश्न के बैकड्रॉप पर सेट ‘भाभी तबाही’ गाने में नई भाभी की मुंह दिखाई होते हुए दिखाया गया है। गाना बेहद कमाल का है जो अपने में भांगड़ा, रैप, क्लासिकल और हिप-हॉप को साथ लिए हुए है। इसमें देसी एनर्जी को साफ महसूस किया जा सकता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एक शादी, चार साउंड, एक बैंगर और कैची हुक स्टेप कुल मिलाकर तब और भी जबरदस्त माहौल तैयार करते हैं जब यामी अपने चार्म और स्वैग के साथ इसपर अपने मूव्स दिखाती हैं।

गाने के बारे में बात करते हुए जी. वी. प्रकाश कुमार ने कहा, “‘भाभी तबाही’ उन गानों में से एक है, जिसमें हम महज साउंड के साथ कुछ मजेदार करना चाहते थे। इसमें एकदम देसी तड़का है, लेकिन साथ ही यह फ्रेश भी लगे और इसमें बहुत सारी एनर्जी भी हो। हम नहीं चाहते थे कि इस गाने के बारे में पहले से ही अंदाजा लगाया जा सके, इसलिए हमने रिदम और अरेंजमेंट के साथ काफी प्रयोग किया है।

कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने कहा, “‘भाभी तबाही’ उन सबसे मस्तीभरे गानों में से एक है, जिन्हें मैंने अब तक कोरियोग्राफ किया है। फिल्म जिसमें यानी मोहिनी का किरदार निभा रही हैं , उनके साथ यह गाना करना बेहद खास रहा है। मोहिनी की पर्सनैलिटी काफी अलग है और वह केवल एक बीट पर अपने एक्सप्रेशन और डांस फॉर्म बदल सकती है। कोरियोग्राफी में भी वही कॉन्फिडेंस होना जरूरी था, साथ ही इसमें शरारत का सही तड़का भी होना चाहिए था, ताकि यह पूरी तरह मोहिनी का हिस्सा लगे।

ऐसे में अगर आप फिल्म का सिर्फ टीजर देखकर इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या यह बहू सच में “डायन” है। तब फिल्म का नया गाना ‘भाभी तबाही’ आपके सामने किरदार का एक बहुत ही अलग रूप दिखाता है। यह भाभी अच्छे से जानती है कि अपनी मुंह दिखाई से ही उसे किस तरह से परिवार में एंट्री करनी है। ऐसे में इस दशहरा पर भाभी से मिलने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि नई नवेली सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/5JitFDL
via

Friday, September 25, 2026

Mahakavya Shri Ramayan Katha: भाव, भक्ति और मर्यादा के साथ बड़े पर्दे पर लौटी देव शर्मा-अंजलि अरोड़ा स्टारर 'रामायण'

Mahakavya Shri Ramayan Katha: कुछ कहानियां हमें विरासत में मिलती हैं। 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' कुछ ऐसी है। रामायण सिर्फ एक महाकाव्य नहीं, बल्कि भारतीय समाज और संस्कृति का ऐसा हिस्सा है, जिसकी कहानियां पीढ़ियों से घरों, मंदिरों, रामलीलाओं और परिवारों के बीच आगे बढ़ती रही है।

निर्देशक अभिषेक सिंह रामायण को किसी ऐसी कहानी के तौर पर पेश करने की कोशिश नहीं करते, जिसे नए सिरे से बदलने की जरूरत हो। फिल्म को उसी भरोसे, प्यार, आस्था, त्याग, मर्यादा, कर्तव्य और भक्ति की भावना के साथ बनाया गया है, जो इसे लेकर हर भारतीय अनुभव करता है।

फिल्म की खास बात यह है कि यह ऑरिजनल रामायण के इमोशन को बरकरार रखते हुए आज के दर्शक से कनेक्ट करने की कोशिश करती है। कथा की मूल पहचान को बदले बिना फिल्म के कई प्रसंगों में ऐसे भाव उभरते हैं, जिनसे वर्तमान पीढ़ी भी आसानी से जुड़ सकती है।

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का फोकस सिर्फ रॉयल सीन्स या बड़े पैमाने पर कहानी दिखाने के बजाय उन रिश्तों पर अधिक है, जो रामायण की आत्मा हैं। श्री राम और माता सीता का प्रेम, लक्ष्मण की अपने बड़े भाई के प्रति अटूट निष्ठा, हनुमान की श्री राम के प्रति पूर्ण भक्ति और राम की मर्यादा के सामने रावण का अहंकार — यही फिल्म की नींव हैं।

देव शर्मा ने श्री राम के किरदार को काफी संयम और गरिमा के साथ निभाया है। उनके एक्सप्रेशन सिर्फ वीरता दिखाने तक सीमित नहीं , बल्कि श्री राम के धैर्य, करुणा और मर्यादा को भी सामने लाते हैं। उनके किरदार में एक ठहराव दिखाई देता है। अंजलि अरोड़ा के किरदार को लेकर दर्शकों शक था, लेकिन माता सीता उन्होंने शानदार तरीके से निभाया हैं। फिल्म सीता के किरदार को सिर्फ राम की कहानी का हिस्सा बनाकर नहीं रखती, बल्कि उनके विश्वास, आत्मसम्मान और आंतरिक शक्ति को भी महत्व देती है।

शील वर्मा लक्ष्मण के रूप में राम परिवार की कहानी में एक महत्वपूर्ण इमोशनल परत जोड़ते हैं। श्री राम और माता सीता के प्रति उनका समर्पण और अपने बड़े भाई के साथ उनका रिश्ता फिल्म की यात्रा में लगातार महत्वपूर्ण बना रहता है। वहीं निर्भय वाधवा हनुमान के किरदार में ऊर्जा और भक्ति लेकर आते हैं। हनुमान की मौजूदगी वाले हिस्सों में उनका उत्साह कहानी को अलग गति देता है। जबकि राजनेश दुग्गल रावण के रूप में जच रहे हैं।

फिल्म का संगीत सुनने में अच्छा लगता है। संगीत कहानी के माहौल के साथ सटीक बैठता है। ‘सिया राम’ को जावेद अली ने अपनी आवाज दी है। वहीं फरहाद बिवंडीवाला की आवाज में ‘राम जी की सेना’ फिल्म में ऊर्जा और उत्साह लेकर आता है। कैलाश खेर का ‘हे हनुमान’ हनुमान से जुड़े सीन्स में भक्ति और जोश को बढ़ाता है। इसके अलावा शान, शाहिद मल्ल्या और वैशाली सामंत जैसे गायकों की आवाजें भी साउंडट्रैक का हिस्सा हैं।

बात वीएफएक्स की करें तो कुछ बड़े सीन्स में और बेहतर काम किया जा सकता था। खास कर युद्ध वाले सीन या लंका से जुड़े सीन थोड़े फीके लगते हैं। फिर भी यह कमी फिल्म की कहानी से जुड़ाव को पूरी तरह कमजोर नहीं करती है। अयोध्या से वनवास, सीता हरण, हनुमान के आगमन, लंका की ओर बढ़ती कहानी रावण के अंत तक की जर्नी दिखाती है।

शायद फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह अपने दर्शकों को अच्छी तरह समझती है। महाकाव्य श्री रामायण कथा रामायण को किसी चौंकाने वाले या पूरी तरह अलग रूप में पेश करने की कोशिश नहीं करती। यह आस्था और उन मूल्यों को केंद्र में रखती है, जिनके कारण यह कथा आज भी लोगों के जीवन का हिस्सा बनी हुई है। फिल्म को हम 3.5 रेटिंग देते हैं।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है और इसका निर्माण प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने महोबिया फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया है। फिल्म को एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड और अजय कनोजिया प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि हनी कुलदीप अग्रवाल और मोनिका सेन सह-निर्माता हैं।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/njEkzsH
via

Thursday, September 24, 2026

लेदर थ्रेड से मिलेट्स बिस्किट तक... 20 देशों में पहुंचे कानपुर की महिला कारोबारियों के उत्पाद, खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस!

Kanpur Women Entrepreneurs Success Story: जब भी हमारे जुबान पर इंडस्ट्री का नाम आता है तो इसको हम पुरुष प्रधान क्षेत्र समझते हैं वही कानपुर को लंबे समय से देश के बड़े औद्योगिक शहरों में गिना जाता है। यहां कारखानों और कारोबार की बात होती थी तो ज्यादातर पुरुष कारोबारी ही सामने आते थे। अब यह तस्वीर तेजी से बदल रही है। शहर की महिलाएं भी उद्योग और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।

जिन महिलाओं को पहले हम घर संभालते हुए देखे थे अब वह बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां और इंडस्ट्रीज या संभाल रही है ,बीते पांच साल में कानपुर में महिला कारोबारियों और उद्यमियों की संख्या में करीब 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि महिलाएं अब सिर्फ छोटे कारोबार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खुद औद्योगिक इकाइयां चला रही हैं और दूसरे लोगों को रोजगार भी दे रही हैं।

लेदर, कपड़ा, पैकेजिंग और फूड प्रोसेसिंग जैसे सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। कई महिला उद्यमियों के उत्पाद देश के अलग-अलग शहरों में पहुंच रहे हैं, जबकि कुछ का माल विदेशों तक भी सप्लाई हो रहा है। यानी कानपुर की आधी आबादी अब कारोबार में सिर्फ हिस्सेदारी नहीं बढ़ा रही, बल्कि खुद कारोबार की कमान संभाल रही है।

केस 1: नौकरी छोड़ी, ट्रेडिंग से शुरू किया सफर, अब 20 देशों तक पहुंचा कारोबार

फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया में लेदर उद्योग से जुड़ी प्रेरणा वर्मा की कहानी इसकी बड़ी मिसाल है। प्रेरणा पहले एक प्राइवेट नौकरी करती थीं। नौकरी में मन नहीं लगा तो खुद का कारोबार शुरू करने का फैसला किया। शुरुआत में उन्होंने लेदर उत्पादों की ट्रेडिंग की। कारोबार बढ़ा तो अपनी फैक्ट्री लगाने का सपना देखा और उसे भी पूरा कर लिया।

केस 1: नौकरी छोड़ी, ट्रेडिंग से शुरू किया सफर, अब 20 देशों तक पहुंचा कारोबार

आज उनकी फैक्ट्री में लेदर थ्रेड, बैग और कस्टमाइज लेदर आइटम तैयार किए जा रहे हैं। इन उत्पादों की मांग देश के साथ विदेशों में भी है। उनके उत्पाद करीब 20 देशों तक पहुंच रहे हैं। फैक्ट्री में 100 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या महिलाओं की है।

केस 1: नौकरी छोड़ी, ट्रेडिंग से शुरू किया सफर, अब 20 देशों तक पहुंचा कारोबार

केस 2: मोटे अनाज से बनाए बिस्किट और नमकीन, विदेश तक पहुंचा कारोबार

बर्रा-2 निवासी संगीता सिंह ने वर्ष 2023 में अपना कारोबार शुरू किया। उन्होंने मोटे अनाज से अलग तरह के बिस्किट और नमकीन तैयार किए। शुरुआत में कारोबार छोटा था, लेकिन लोगों को उत्पाद पसंद आए तो धीरे-धीरे इसकी मांग बढ़ने लगी। पहले उत्पाद देश के अलग-अलग शहरों तक पहुंचे और इसके बाद विदेशों में भी इनकी मांग बनने लगी।

केस 2: मोटे अनाज से बनाए बिस्किट और नमकीन, विदेश तक पहुंचा कारोबार

आज संगीता का कारोबार करोड़ों रुपये सालाना तक पहुंच चुका है। उनकी कहानी बताती है कि सही उत्पाद और मेहनत के दम पर महिलाएं भी बड़े कारोबार खड़े कर सकती हैं।

उद्योग से रोजगार तक, महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी

कानपुर में महिला उद्यमिता का बढ़ता दायरा सिर्फ कारोबार तक सीमित नहीं है। इन उद्योगों के जरिए महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। कई महिला कारोबारी अपने साथ दूसरी महिलाओं को भी काम से जोड़ रही हैं। इससे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का रास्ता खुल रहा है।

कभी जिन महिलाओं को उद्योग की दुनिया से दूर माना जाता था, वही अब मशीनों के बीच खड़े होकर प्रोडक्शन की कमान संभाल रही हैं। लेदर से लेकर फूड प्रोसेसिंग तक अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाएं कारोबार को नई दिशा दे रही हैं। इनके उत्पाद अब कानपुर और देश के बाजार से निकलकर विदेशों तक पहुंच रहे हैं।

महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए IIA में बनी महिला विंग

कानपुर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन यानी IIA में महिला विंग भी बनाई गई है। इसका मकसद शहर की महिला उद्यमियों को एक मंच देना, उन्हें उद्योग से जुड़ी जानकारी और नए अवसरों से जोड़ना और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करना है। महिला उद्यमियों के बीच नेटवर्किंग बढ़ाने के साथ उन्हें बाजार, तकनीक और कारोबार से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

कानपुर की औद्योगिक तस्वीर में अब आधी आबादी की यह बढ़ती हिस्सेदारी साफ दिखाई दे रही है। महिलाएं खुद उद्योग चला रही हैं, लोगों को रोजगार दे रही हैं और अपने उत्पादों को देश ही नहीं, विदेशों के बाजार तक पहुंचा रही हैं। ऐसे में शहर की इंडस्ट्रियल पहचान में महिलाओं की यह बढ़ती भूमिका आने वाले समय में और बड़ी दिखाई दे सकती है।

पिछले पांच सालों में महिला उद्यमियों से जुड़े ये है प्रमुख आंकड़े

कुल उद्यम पंजीकरण हुए: 41008

कुल मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट लगीं: 12711

कुल इंप्लॉयमेंट जेनरेट हुआ: 75622

कुल सर्विस यूनिट लगीं: 12234

कुल रोजगार मिला: 77071

कुल ट्रेडिंग संबंधी यूनिट लगीं: 16063

कुल रोजगार मिला: 74292

कुल निवेश कानपुर को मिला: 91961.66 लाख रुपये

रिपोर्ट- अखंड प्रताप सिंह



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/TKJOc4L
via

Wednesday, September 23, 2026

Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स, मिलेगा 11mm वूफर, ANC और 53 घंटे की बैटरी, जानें कीमत

Oppo ने चीन में Oppo Find X10, Find X10 E और Find X10 Pro Max के साथ Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इन ईयरबड्स में 11mm के डायनामिक वूफर और 6mm के ट्वीटर दिए गए हैं। ये Hi-Res Audio Wireless और लॉसलेस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं और इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा भी है। इसके अलावा, इनमें डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ Bluetooth 6.1 का सपोर्ट और IP55 रेटिंग भी मिलती है। बता दें कि Oppo Enco X4 को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ये Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करते हैं। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये कुल 53 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं।

Oppo Enco X4 की कीमत और उपलब्धता

चीन में Oppo Enco X4 की कीमत CNY 1,199 (लगभग 17,100 रुपये) है और ये Pink Gold, Soft White और Titanium Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इनकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है और शिपिंग 24 सितंबर से शुरू होगी।

Oppo Enco X4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Enco X4 में 11mm का डायनामिक वूफर और 6mm का ट्वीटर है, साथ ही इसकी फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 10Hz से 40kHz तक है। ये AAC, SBC, LHDC और LC3 कोडेक्स के साथ-साथ 48kHz/24-बिट लॉसलेस ऑडियो और स्पेशल ऑडियो को भी सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, ये ईयरबड्स अलग-अलग मोड के साथ एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करता है, जिनमें डीप, मीडियम और लाइट नॉइज कैंसिलेशन, ट्रांसपेरेंसी मोड और एडेप्टिव मोड शामिल हैं। Oppo का दावा है कि नॉइज कैंसिलेशन सिस्टम रोजमर्रा के 99.8 प्रतिशत तक शोर को कम कर सकता है।

कॉल के लिए, Oppo Enco X4 में चार माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें तीन सिलिकॉन माइक्रोफोन और एक VPU माइक्रोफोन शामिल हैं। ये ईयरबड्स चार-माइक्रोफोन AI कॉल नॉइज रिडक्शन और स्पेशल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। ये लेटेस्ट TWS ईयरफोन Bluetooth 6.1 और 10 मीटर तक की ट्रांसमिशन रेंज को सपोर्ट करते हैं। ये डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे इन्हें दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। इन्हें Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Oppo Enco X4 के हर ईयरबड में 65mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चार्जिंग केस में 576mAh की बैटरी मिलती है। Oppo का दावा है कि AAC और नॉइस कैंसिलेशन बंद रखने पर ईयरबड्स 13 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं, चार्जिंग केस के साथ कुल 53 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है।

अगर LHDC का इस्तेमाल किया जाता है, तो ईयरबड्स से 10 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 42 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है।

Oppo Enco X4 के चार्जिंग केस में USB Type-C और वायरलेस चार्जिंग दोनों का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, वायर्ड कनेक्शन से ईयरबड्स को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 55 मिनट और केस को चार्ज होने में लगभग 65 मिनट लगते हैं, जबकि वायरलेस चार्जिंग में लगभग 2.5 घंटे का समय लगता है।

Oppo Enco X4 ईयरबड्स में से हर एक का वजन 5.6 ग्राम है और 41.8 ग्राम के चार्जिंग केस के साथ इनका कुल वजन 53 ग्राम हो जाता है। हर ईयरबड का साइज 32.11x18.19x21.03mm है, जबकि कुल डाइमेंशन 63.40x49.50x25.55mm हैं। ईयरबड्स में धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग भी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Vivo X500 Ultra की एंट्री कन्फर्म! कैमरे में X500 Pro Max से भी आगे निकलने की तैयारी



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/L5yFvbY
via

चलती ट्रेन की गैलरी में Yoga करने लगी विदेशी महिला! वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भारत घूम रही विदेशी योगा टीचर जो सेरेनिटी का ट्रेन में योग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

ट्रेन में योग करते दिखीं जो सेरेनिटी

विदेशी कंटेंट क्रिएटर और योगा टीचर जो सेरेनिटी (Jo Serenity) ने भारतीय रेलवे के 3rd AC कोच में वह ट्रेन के अंदर योगासन किया। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय दे रहे है। कुछ लोगों ने इसे भारत और यहां की योग परंपरा के प्रति उनका सम्मान बताया, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि ट्रेन में इस तरह योग करने से आसपास बैठे पैसेंजर को परेशानी हो सकती है।

https://www.instagram.com/reel/Ddf2ADRRilS/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AEEEslBiuHMF5P6G7CcVbDn

आलोचनाओं पर जो ने दिया ये जवाब

वीडियो पर लोगों की आलोचना के बावजूद जो सेरेनिटी ने शांत तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान कई पैसेंजर उनसे अच्छे से मिले और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीट के हुक की वजह से उन्हें थोड़ी परेशानी हुई। जो ने कहा कि आगे से वह इस बात का ध्यान रखेंगी।

जो ने भारत में देखीं कई खास जगहें

जो सेरेनिटी पिछले एक महीने से भारत में घूम रही हैं। उन्होंने अपनी जर्नी की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के गांवों से की थी। इसके बाद वह ताजमहल देखने पहुंचीं और फिर अपने पार्टनर के साथ राजस्थान भी गईं। राजस्थान में उन्होंने रेगिस्तान और वहां की कई ऐतिहासिक जगहें घूमी। इससे पहले उनका एक और वीडियो लोगों के बीच चर्चा में आया था, जिसमें वह एक गाय को सम्मान देते हुए उसके गाल पर किस करती नजर आई थीं।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/8MdlZA7
via

Oswal Pumps Share Price: तेलंगाना से मिला ₹297 करोड़ का सोलर ऑर्डर, शेयर 7% चढ़ा

Oswal Pumps Share Price: कैपिटल गुड्स सेक्टर कंपनी Oswal Pumps के शेयरों में 23 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर इंट्राडे में 7 फीसदी चढ़ा। हालांकि अंत में शेयर 3.89 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी ने तेलंगाना रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए ₹297 करोड़ का ऑर्डर मिलने की घोषणा की थी।

रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने राज्य के 33 जिलों में 9,937 सरकारी स्कूलों में 2 kW, 5 kW और 10 kW के ऑन-ग्रिड सोलर रूफटॉप PV पावर प्लांट के डिज़ाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का ऑर्डर हासिल किया है।

इस प्रोजेक्ट की कुल क्षमता 46.7 MW है और इसमें मोनो PERC/TOPCon सोलर मॉड्यूल के साथ-साथ सामान्य स्ट्रक्चर, RMS और पांच साल के लिए व्यापक मेंटेनेंस शामिल है।

मोनो PERC पैनल मोनोक्रिस्टलाइन मॉड्यूल होते हैं जो 'पैसिवेटेड एमिटर एंड रियर सेल' टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। ये आमतौर पर 20–22% की एफिशिएंसी और 520–560W का आउटपुट देते हैं। TOPCon पैनल एक एडवांस्ड सोलर टेक्नोलॉजी है जिसे PERC और PERT मॉड्यूल से बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि RMS सोलर सिस्टम सोलर प्लांट की परफॉर्मेंस को ट्रैक करने के लिए क्लाउड-बेस्ड या IoT-इनेबल्ड रिमोट मॉनिटरिंग का इस्तेमाल करते हैं।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक गुप्ता ने कहा कि यह घोषणा तेलंगाना से कंपनी का पहला बड़ा ऑर्डर भी है।

कंपनी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट तेलंगाना के शिक्षण संस्थानों में रिन्यूएबल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को अपनाने में मदद करेगा और साथ ही राज्य के व्यापक क्लीन एनर्जी लक्ष्यों में योगदान देगा।

इस घोषणा से कंपनी को लगातार दो दिनों की गिरावट से उबरने में मदद मिली और स्टॉक ने एक महीने से ज़्यादा समय में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की। हालांकि, इस स्टॉक में साल की शुरुआत से अब तक 44% से ज़्यादा की गिरावट आई है, जबकि पिछले 12 महीनों में इसमें लगभग 63% की गिरावट देखी गई है।

Oswal Pumps के शेयर दिन के उच्चतम स्तर से नीचे आ गए हैं, लेकिन अभी भी 4.1% की बढ़त के साथ ₹284.8 पर बने हुए हैं।

LG Electronics Share Price: शेयर पर बुलिश हुआ BOB Capital, दिया 20% अपसाइड का टारगेट, क्या आप करेंगे निवेश

IDFC First Bank shares Price: रेटिंग अपग्रेड के बाद 52-हफ्ते के हाई पर पहुंचा शेयर, आगे 23% की तेजी संभव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/AX4Bybo
via

Tuesday, September 22, 2026

Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'हनुमान अंश'का जलवा, दुनियाभर में हुई 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड फिल्म 'हनुमान अंश' का दबदबा बरकरार है। रिलीज के इतने दिन बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं होने के बावजूद इसकी कमाई तेजी से बढ़ रही है। रिलीज के सातवें वीकेंड तक फिल्म ने दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म ने अपनी लागत से कई गुना कमाई की है। फिल्म को बनाने में करीब 2 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। ऐसे में इस फिल्म का इतने बड़े स्तर पर कमाई करना इसकी सफलता को खास बनाता है।

फिल्म की हुई थी धीमी शुरुआत

‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही थी। फिल्म ने पहले दिन महज 10 लाख रुपये कमाए और शुरुआती दो हफ्तों में इसकी कुल कमाई करीब 1.50 करोड़ रुपये ही रही। कम कमाई के चलते माना जा रहा था कि फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ी और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर दिखने लगा। इसके बाद फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली और कलेक्शन लगातार बढ़ता गया। ‘हनुमान अंश’ की कमाई चौथे हफ्ते से लगातार मजबूत बनी हुई है। फिल्म हर हफ्ते भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर रही है। रिलीज के 46वें दिन सोमवार को भी फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये जोड़े।

विदेशों में भी छाई फिल्म

‘हनुमान अंश’ की फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 276 करोड़ रुपये, जबकि ग्रॉस कमाई 326 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस साल देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में यह चौथे स्थान पर बताई जा रही है। ‘हनुमान अंश’ को विदेशों में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को इंटरनेशनल मार्केट में उस समय रिलीज किया गया, जब इस महीने की शुरुआत में होम्बले फिल्म्स ने इसके वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे। विदेशों में रिलीज के बाद तीन हफ्तों में फिल्म ने करीब 2.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है। वहीं, रिलीज के 46 दिनों में ‘हनुमान अंश’ की दुनियाभर में कुल ग्रॉस कमाई 352 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

नीम करोली बाबा पर बेस्ड है फिल्म

‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। यह फिल्म एक प्रस्तावित ट्रिलॉजी की पहली कड़ी है। फिल्म की कहानी विशाल चतुर्वेदी ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन और निर्माण भी किया है। फिल्म को उनके प्रोडक्शन बैनर स्वंभू मीडिया नेटवर्क के तहत बनाया गया है। इसकी कहानी उनकी किताब ‘डिवाइन डेटोर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ से प्रेरित है, जिसमें नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बताया गया है।

कौन-कौन है फिल्म में

फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विशाल बावा ने की है और एडिटिंग की जिम्मेदारी शंख राजाध्यक्ष ने संभाली है। ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/fMmbeSy
via

Monday, September 21, 2026

Dupahiya 2: गजराज राव-रेणुका शहाणे स्टारर 'दुपहिया2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ लगाएंगे सीरीज में भोजपुरिया तड़का

Dupahiya 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज ‘दुपहिया’ सीज़न 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर धड़कपुर में आने वाली नई परेशानियों, उथल-पुथल भरे मोड़ों और मजेदार मुसीबतों की एक झलक पेश करता है, जो इस बार भी यहां के लोगों का पीछा छोड़ने वाली नहीं हैं।

सोनम नायर ने किया निर्देशन

सोनम नायर के निर्देशन में बनी ‘दुपहिया’ सीजन 2 को बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने बनाया और प्रोड्यूस किया है। वहीं अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने इस सीरीज को क्रिएट करने के साथ-साथ इसकी कहानी और पटकथा भी लिखी है। सीजन 1 की कहानी जहां खत्म हुई थी, सीजन 2 वहीं से आगे बढ़ती है और एक बार फिर अपनी शानदार कलाकारों की टोली के साथ लौट रही है।

इसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस बार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी कलाकारों की इस टोली में शामिल हो रहे हैं। ‘दुपहिया’ सीजन 2 का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर होगा।

ट्रेलर ने जीता दिल

‘दुपहिया’ सीजन 2 का ट्रेलर दर्शकों को एक बार फिर धड़कपुर ले जाता है, जिसे कभी भारत का इकलौता अपराध-मुक्त गांव माना जाता था। यहां भूगोल को भले ही खूब शोहरत मिल गई हो, लेकिन इस शोहरत की अपनी एक कीमत है। वहीं, बनवारी और उसका परिवार पहले से भी बड़े हंगामे के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

बनवारी की बंजर जमीन पर एक नया मोबाइल टावर लगने से गांव में अफवाहों, अंधविश्वास और हंगामे का दौर शुरू हो जाता है। दूसरी ओर रोशिनी अमावस के साथ मिलकर अपनी एसएससी परीक्षा की तैयारी पूरी करने के लिए वक्त से दौड़ लगा रही है। हर कदम पर नई मुश्किलें और उलझनें इन किरदारों का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में क्या धड़कपुर इस बार भी इन सब परेशानियों के बीच खुद को संभाल पाएगा? ‘दुपहिया 2’ 1 अक्टूबर, 2026 से प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रहा है।

टीम ने रखी अपनी बात

‘दुपहिया’ के नए सीजन के बारे में अपने विचार साझा करते हुए सीरीज की निर्देशक सोनम नायर ने कहा- “दुपहिया’ मेरे दिल के बेहद करीब है और इसके पहले सीजन को दर्शकों तक पहुंचाने के बाद से अब तक का सफर बेहद रोमांचक रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि सीज़न 2 को भी दर्शकों का उतना ही प्यार और उत्साह मिलेगा।

‘दुपहिया’ सीजन 2 में बनवारी झा के किरदार में वापसी कर रहे गजराज राव ने कहा, “‘दुपहिया’ मेरे पसंदीदा प्रोजेक्ट्स में से एक रहा है। इस सीरीज को खास बनाती है इसकी कहानी, जो भले ही एक छोटे और अपनी मिट्टी से जुड़े गांव में सेट है, लेकिन इसके किरदार, उनके रिश्ते और रोजमर्रा की परेशानियां हर किसी को अपनी-सी लगती हैं—चाहे आप किसी छोटे शहर में रहते हों, किसी बड़े महानगर में या फिर भारत से बाहर। सीजन 2 में पहले से ज्यादा हंगामा, कई नए ट्विस्ट और ढेर सारे सरप्राइज देखने को मिलेंगे।

पुष्पलता का किरदार निभा रहीं रेणुका शहाणे ने कहा, “पहले सीजन के साथ मेरा अनुभव बेहद खूबसूरत रहा था, इसलिए ‘दुपहिया’ में पुष्पलता के रूप में दोबारा लौटना मेरे लिए काफी उत्साह भरा रहा। इस सीरीज की सबसे अच्छी बात मुझे यह लगती है कि यह रोजमर्रा के बेहद साधारण पलों में भी कॉमेडी तलाश लेती है, जबकि इसके किरदार जमीन से जुड़े और बिल्कुल असली लगते हैं।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Ov7zEFn
via

Sunday, September 20, 2026

Varun Sanyal: वजन घटाने के चक्कर में बेहोश हुआ भारतीय एथलीट, अस्पताल में एडमिट, एशियन गेम्स से बाहर

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय एमएमए फाइटर वरुण सान्याल का एशियन गेम्स अभियान दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से खत्म हो गया। वरुण सान्याल वजन करने की कोशिश में सॉना (Sauna) गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 साल के सान्याल रात करीब 1 बजे सॉना में बेहोश हो गए। गनीमत रही कि एक नेपाली खिलाड़ी ने उन्हें देखा और डॉक्टर के पास ले जाने में मदद की। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें मुकाबले के लिए अनफिट घोषित कर दिया और वह क्वार्टर फाइनल में नहीं उतर सके।

एमएमए इंडिया के अध्यक्ष निखिल कुंदर समेत भारतीय अधिकारी तुरंत वरुण सान्याल की मदद के लिए पहुंचे। लेकिन, डॉक्टरों की जांच के बाद उन्हें मुकाबले के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया। इसके चलते वरुण सान्याल एशियन गेम्स में अपना तय मुकाबला बिना खेले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

एशियन गेम्स में हुई कई दिक्कतें

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल जांच में पता चला कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी वरुण सान्याल को मांसपेशियों में ऐंठन और डिहाइड्रेशन की समस्या हुई थी। इसके बाद उन्हें मुकाबले के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया। इस घटना के साथ वरुण सान्याल का एशियन गेम्स सफर यही खत्म हो गया। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। वह लंदन से मुंबई और फिर सिंगापुर होते हुए लंबी यात्रा करके नागोया पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें रहने की जगह को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसी दिक्कतों से एशियन गेम्स में कई दूसरे खिलाड़ियों को भी जूझना पड़ा।

नहीं खत्म हुई सान्याल की परेशानी

एशियन गेम्स में पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से पुरुष वर्ग में वरुण सान्याल ने क्वालीफाई किया था। लेकिन जापान पहुंचने के बाद वरुण को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, सान्याल ने बताया कि सिस्टम में उनका एक्रेडिटेशन दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें 10 घंटे से ज्यादा समय तक अलग-अलग जगहों पर घूमना पड़ा। जब बाद में उन्हें किसी तरह से एक कमरा मिला, लेकिन वहां भी परेशानी खत्म नहीं हुई। दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी उसी कमरे पर दावा कर दिया।

जब तक सान्याल को सोने का मौका मिला, तब तक वह काफी थक चुके थे। इसके बाद उनके लिए मुकाबले से पहले वजन कम करना और सही खान-पान रखना भी एक बड़ी चुनौती बन गया। सान्याल ने कहा, “जब मैं बिस्तर पर पहुंचा, तब मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका था।”

कई खिलाड़ियों को हुई दिक्कत

सान्याल को हुई परेशानी एशियन गेम्स में हुई बड़ी व्यवस्थागत दिक्कत का हिस्सा थी, जिसका सामना नागोया पहुंचने वाले कई खिलाड़ियों को करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, कई टीमों के खिलाड़ियों को गेम्स विलेज पहुंचने के बाद कमरे मिलने में देरी हुई और कुछ खिलाड़ियों को रहने की जगह मिलने तक घंटों इंतजार करना पड़ा। वरुण सान्याल को भी कमरा मिलने से पहले 10 घंटे से ज्यादा समय तक अलग-अलग जगहों के बीच घूमना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/SubvT4w
via

Saturday, September 19, 2026

Anil Kapoor: 'मुझे गर्व है कि पहली जीत एक महिला के नाम रही', अनिल कपूर ने ‘इंडिया के टॉप 1%’ की फर्स्ट विनर को दी बधाई

Anil Kapoor: स्टार प्लस के नए गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ की शुरुआत एक ऐतिहासिक जीत के साथ हुई। ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में मुंबई की बिजल शाह ने अपनी सूझबूझ और शानदार खेल के दम पर शो की पहली विजेता बनने का गौरव हासिल किया और ₹94 लाख की बड़ी धनराशि अपने नाम की।

बिजल की यह उपलब्धि केवल पुरस्कार राशि तक सीमित नहीं है। उनकी जीत उस सोच को मजबूती देती है कि सही नजरिया और सोचने का अलग अंदाज किसी भी मुकाम तक पहुंचा सकता है। अलग-अलग क्षेत्रों में बाधाओं को तोड़कर इतिहास रचने वाली महिलाओं की सूची में अब बिजल का नाम भी जुड़ गया है। पूरे खेल के दौरान उन्होंने अपना संयम बनाए रखा और अपनी सूझबूझ पर भरोसा किया। बिजल ने अपने पति नीलय मेहता के साथ इस सफर की शुरुआत की थी। नीलय का खेल समाप्त होने के बाद भी वह लगातार बिजल का हौसला बढ़ाते रहे।

बिजल की ऐतिहासिक जीत पर शो के होस्ट अनिल कपूर ने कहा, “बिजल ने पहले ही एपिसोड में दिखा दिया कि ‘इंडिया के टॉप 1%’ तक पहुंचने के लिए सिर्फ प्रेजेंस ऑफ माइंड और स्ट्रीट-स्मार्ट सोच की जरूरत होती है। वह पूरे खेल के दौरान शांत, सतर्क और हर चुनौती के लिए तैयार रहीं। हमारी ग्रैंड ओपनिंग इससे ज्यादा धमाकेदार नहीं हो सकती थी। बिजल हमारी पहली विजेता हैं और मुझे इस बात पर खास गर्व है कि यह ऐतिहासिक जीत एक महिला के नाम रही। उन्होंने सच में साबित कर दिया कि वह ‘इंडिया के टॉप 1%’ में शामिल हैं!”

अपनी जीत की खुशी साझा करते हुए बिजल शाह ने कहा, “₹94 लाख जीतना और शो की पहली विजेता बनना आज भी किसी सपने जैसा लग रहा है। मैंने एक समय में सिर्फ एक सवाल पर ध्यान दिया और खुद पर भरोसा बनाए रखा। यह जीत मेरे लिए बेहद खास है। मुझे सच में लगता है कि पूरे खेल के दौरान मेरे पिता का आशीर्वाद और मेरे बेटे प्रणित की किस्मत मेरे साथ थी। बेशक, मेरे परिवार के सहयोग के बिना यह संभव नहीं होता।”

अपने पहले ही एपिसोड में ‘इंडिया के टॉप 1%’ ने अपनी मूल सोच को एक ऐसे यादगार पल में बदल दिया, जिसका जश्न दर्शक भी मना सकते हैं। शो ने साबित किया कि कई बार सबसे बड़ी ताकत यह नहीं होती कि आप कितना जानते हैं, बल्कि यह होती है कि आप सोचते कैसे हैं। और इस बार अपनी सूझबूझ और आत्मविश्वास के दम पर बिजल शाह ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।

देखिए ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सिर्फ स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/nx8QSN3
via

Friday, September 18, 2026

Tata Sierra Legend Series लॉन्च, पैनोरमिक सनरूफ और 360° कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्स, जानें कीमत

Tata Motors ने Sierra Legend Series के पांच नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। यह ब्रांड अपनी SUV रेंज में ज्यादा कंफर्ट, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी वाले फीचर्स लेकर आया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹11.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह अपडेट मुख्य रूप से इक्विपमेंट पर फोकस्ड है, जिसमें लेदरेट इंटीरियर, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स अलग-अलग वेरिएंट में दिए गए हैं। इसके अलावा, Sierra में पहले की तरह पेट्रोल और डीजल इंजन और मैनुअल व ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता रहेगा। Legend Series की कीमतें इंजन, ट्रांसमिशन और वेरिएंट के आधार पर ₹19.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। यहां बताया गया है कि हर वर्जन में क्या-क्या मिलता है और कीमतों में क्या अंतर है।

Tata Sierra Legend Series: एक्स-शोरूम प्राइस लिस्ट

आपकी जानकारी के लिए यहां एक्स-शोरूम कीमतों की पूरी लिस्ट दी गई है।

वेरिएंटपेट्रोल मैनुअलपेट्रोल DCTडीजल मैनुअलडीजल ऑटोमैटिकटर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक
Smart+ L₹11.99 लाख—₹13.49 लाख——
Pure L₹13.79 लाख₹14.99 लाख₹15.24 लाख——
Pure L (O)₹14.29 लाख₹15.59 लाख₹15.74 लाख₹16.99 लाख—
Pure+ L₹14.99 लाख₹16.29 लाख₹16.44 लाख₹17.74 लाख—
Adventure+ L₹16.99 लाख₹18.29 लाख₹18.19 लाख₹19.49 लाख₹18.99 लाख

Tata Sierra Legend Series: नया क्या है?

Sierra Legend Series में 5 वेरिएंट आते हैं: Smart + L, Pure L, Pure L (O), Pure + L और Adventure + L। कंपनी ने Sierra के बेस पैकेज में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। इसके बजाय, Tata Motors ने अलग-अलग कीमत वाले वेरिएंट में कुछ नए फीचर्स और सुविधाएं जोड़ी हैं।

इस सीरीज की शुरुआत Smart + L वेरिएंट से होती है, जिसकी कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें लेदरेट सीट्स, डोर ट्रिम्स और आर्मरेस्ट दिए गए हैं। इसके अलावा, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs और पैसिव एंट्री व पैसिव स्टार्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

इस वेरिएंट में Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 20 से ज्यादा फंक्शन वाला इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) भी दिया गया है।

Pure L में बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और अलॉय व्हील्स

Pure L वेरिएंट की कीमत 13.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 10.24 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा, इस वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

वहीं, Pure L (O) वेरिएंट की कीमत 14.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें Panoramax वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। इस वेरिएंट में ऑटोमैटिक हेडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स भी दिए गए हैं।

Pure + L में वेंटिलेटेड सीट्स की सुविधा

Pure + L वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें खासतौर पर आगे की सीटों के आराम पर ध्यान दिया गया है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और थाई-सपोर्ट एक्सटेंडर के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है। इसके अलावा, इसमें Boss Mode, डुअल-जोन फुली ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पीछे की तरफ 65W के दो USB-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी मिलते हैं।

Adventure + L में 360 डिग्री कैमरा

Legend Series का सबसे ऊपर वाला वेरिएंट Adventure + L है, जिसकी कीमत 16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 4Sight के साथ 360 डिग्री HD Surround View System दिया गया है। इसके अलावा, Superglide Suspension with FDD, अलग-अलग Terrain Modes, 31.24 सेमी की टचस्क्रीन और नेविगेशन के साथ 26.03 सेमी का डिजिटल कॉकपिट मिलता है।

इस वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, एम्बिएंट लाइटिंग, दो स्टेज में रिक्लाइन होने वाली रियर सीट, वायरलेस चार्जिंग और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Tata Sierra Legend Series: कीमत और इंजन

Tata Sierra Legend Series में पहले की तरह तीन इंजन का विकल्प मिलता है। इसमें 1.5-लीटर Hyperion TGDi पेट्रोल, 1.5-लीटर Revotron पेट्रोल और 1.5-लीटर Kryojet डीजल इंजन शामिल हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं। हालांकि, किस वेरिएंट में कौन सा इंजन और ट्रांसमिशन मिलेगा, यह अलग-अलग हो सकता है। Legend Series की कीमत 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

इस सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव इंजन या मैकेनिकल सेटअप में नहीं किया गया है। कंपनी ने Sierra के अलग-अलग वेरिएंट में केबिन, टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा के इस्तेमाल से जुड़े फीचर्स को ज्यादा बेहतर तरीके से जोड़ा है।

यह भी पढ़ें: Mahindra Thar Facelift: Roxx जैसा होगा नई Thar का लुक, अगले हफ्ते होगी लॉन्च; जानें क्या बदलेगा



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/yxGKg74
via

Thursday, September 17, 2026

विजय केडिया कैसे चुनते हैं 10x रिटर्न देने वाले शेयर? जानिए उनकी सुपरहिट 'R.I.S.E.' स्ट्रेटेजी

Vijay Kedia Multibagger Strategy: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक और 'सुपरस्टार इनवेस्टर' विजय केडिया ने दलाल स्ट्रीट पर मल्टीबैगर शेयर ढूंढने का अपना सीक्रेट फॉर्मूला शेयर किया है। बाजार की भीड़ किसी शेयर के पीछे भागे, उससे पहले 10x या उससे ज्यादा रिटर्न देने वाले स्टॉक्स की पहचान करने के लिए वे एक खास 'R.I.S.E.' रणनीति का इस्तेमाल करते हैं।

विजय केडिया का मानना है कि मल्टीबैगर रिटर्न पाने का असली जरिया अगले 15-20 सालों के लंबे समय वाले मेगा-थीम्स पर सही समय पर दांव लगाना है। जानिए विजय केडिया की यह R.I.S.E. स्ट्रेटेजी क्या है और वे शेयर चुनते समय किस 'गोल्डन रूल' को फॉलो करते हैं।

क्या है विजय केडिया का 'R.I.S.E.' फॉर्मूला?

केडिया के अनुसार, निवेशकों को ऐसे सेक्टर्स और कंपनियों की तलाश करनी चाहिए जिनमें अगले एक-दो दशक तक लगातार ग्रोथ की क्षमता हो। R.I.S.E. का हर अक्षर एक बड़े और भविष्य के मेगा-थीम को दर्शाता है:

1. R - Renewable Energy & Energy Transition (अक्षय ऊर्जा और एनर्जी ट्रांजिशन)

दुनिया तेजी से पारंपरिक ईंधन से ग्रीन एनर्जी की तरफ शिफ्ट हो रही है। इसमें विंड एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, न्यूक्लियर पावर और बैटरी टेक्नोलॉजी/एनर्जी स्टोरेज आते है। विजय केडिया का मानना है कि इस थीम के पास अगले 15 से 20 साल का लंबा रनवे है, जहां कंपनियों के लिए ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं।

2. I - Infrastructure (इंफ्रास्ट्रक्चर और केपेक्स)

देश में बुनियादी ढांचे का विकास और कंपनियों द्वारा किया जाने वाला बड़ा पूंजीगत खर्च। टर्नअराउंड कंपनियां, जो अपने बुरे दौर से निकलकर नए केपेक्स के दम पर मजबूत वापसी कर रही हैं। भारत जैसे तेजी से बढ़ते देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग ही देश की आर्थिक वृद्धि की रीढ़ बनते हैं।

3. S - Security (साइबर सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र)

साइबर थ्रेट्स के बढ़ते दौर में डिजिटल और राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुकी है। साइबर सिक्योरिटी कंपनियां और डिफेंस यानी रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनियां। वैश्विक तनावों और डिजिटलाइजेशन के चलते सरकारों और कॉरपोरेट्स का सिक्योरिटी बजट हर साल तेजी से बढ़ रहा है।

4. E - Emerging Tech (उभरती हुई टेक्नोलॉजी)

आने वाला दौर पूरी तरह नई तकनीकों के नियंत्रण में होगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सेंटर्स। ये ऐसे सेक्टर्स हैं जो पुराने बिजनेस मॉडल को पूरी तरह से बदलकर रख रहे हैं। जो कंपनियां इनमें शुरुआती बढ़त बनाएंगी, वे भविष्य की दिग्गज बनेंगी।

अब जानिए विजय केडिया का 'गोल्डन रूल'

अक्सर रिटेल निवेशक किसी अच्छे सेक्टर की कंपनी को किसी भी कीमत पर खरीद लेते हैं। इस पर चेतावनी देते हुए विजय केडिया ने एक महत्वपूर्ण गोल्डन रूल दिया है:

'Buying a good sector at ANY price is a recipe for bad returns.' यानी किसी भी अच्छे सेक्टर के शेयर को किसी भी भाव पर खरीद लेना खराब रिटर्न की गारंटी है।विजय केडिया के अनुसार शेयर चुनते समय हमेशा इस 3-स्टेप हायरार्की को फॉलो करना चाहिए:

1. सही सेक्टर की पहचान

2. कंपनी की गुणवत्ता और बैलेंस शीट

3. सही वैल्यूएशन और अनुशासन

इसका मतलब साफ है कि अगर सेक्टर बहुत शानदार है, लेकिन कंपनी पर भारी कर्ज है या उसकी बैलेंस शीट खराब है, तो वह मल्टीबैगर नहीं बनेगी। और अगर सेक्टर व कंपनी दोनों अच्छे हैं, लेकिन आपने शेयर बहुत महंगे वैल्यूएशन पर खरीद लिया है, तो भी आपको बाजार में अच्छा रिटर्न नहीं मिलेगा।

रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए टेकअवे

विजय केडिया का यह R.I.S.E. फॉर्मूला रिटेल निवेशकों को किसी भी फैंसी या ट्रेंडिंग शेयर में बिना सोचे-समझे पैसा लगाने से रोकता है। शेयर बाजार में लंबी अवधि में बड़ा पैसा बनाने के लिए सेक्टर की ग्रोथ के साथ-साथ कंपनी के फंडामेंटल्स और सही एंट्री प्राइस का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है। 



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/9nysqe1
via

Wednesday, September 16, 2026

PM Modi Birthday Special: 12 साल में क्या बदला? भारत के साथ सोच भी बदली और दुनिया का नजरिया भी

PM Narendra Modi Birthday Special: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन है। पिछले डेढ दशकों से इस अवसर पर हमेशा कुछ ना कुछ लिखता आया हूं। इस बार ये सोंचने में लगा था कि इतना कुछ लिखा जा चुका है तो फिर थोड़ा अलग क्या हो सकता है। लक्ष्य वहीं हैं और नीतियां भी वही हैं। पीएम मोदी की रफ्तार में जरा भी कमी नहीं आयी है। फिर बदला क्या है? बदला तो देश है। बदली तो लोगों की सोंच है। बदला तो दुनिया का भारत की तरफ देखने का नजरिया है। ब्रिक्स 2026 के सफल आयोजन ने साबित कर दिया है कि भारत अब दुनिया के अग्रणी देशों की कड़ी का हिस्सा हो चुका है जिसे नजरअंदाज कर के चलना शायद किसी भी देश के लिए आसान नहीं होगा।

2014 से पहले का भारत

अब बात करें 2014 से पहले के भारत की। वो भारत जहां पॉलिसी पैरालिसिस था। वो भारत जहां भ्रष्टाचार का बोलबाला था। वो भारत जहां पीएम से ज्यादा शक्तिशाली होते थे पीएम को चलाने वाले। ऐसी सरकार जिसने जनता का भरोसा खो दिया था। ऐसे माहौल में मोदी भरोसा का आगमन मानो देश और देश की जनता के लिए एक वरदान बन गया। मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने बतौर पीएम शपथ ली। जो तनख्वाह उन्हे सीएम के तौर पर मिली वो पूरी रकम गुजरता की बालिकाओ की शिक्वोषा पर दान कर आए।

गुजरात से सिर्फ दो सूटकेस के साथ पहुंचे दिल्ली

उनके साथ गुजरात से सिर्फ दो सूटकेस आए थे। लेकिन साथ में थी किचेन से लेकर उनकी दिनचर्वोया तक देखने वाली पुरानी टीम टीम जिसने दिल्ली में भी मोर्चा संभाल लिया था। मोदी भरोसा अपनी टीम पर भी था। पीएम मोदी की खासियत ही यही है कि एक बार जो उन्हें भा गया फिर वो उनके दिल से नहीं उतरता। ये बात देश भर के वो सभी नेता और कार्यकर्ता बता सकते हैं जिन्होने उनके साथ पिछले 50 सालों में काम किया।

ऐसा नही है कि पीएम मोदी को अपने शासनकाल में चुनौतियां नहीं झेलनी पड़ी हैं। 2014-19 के पहले कार्यकाल में सूटबूट की सरकार, बिहार जैसे राज्य में चुनावी हार, नोटबंदी जैसे फैसलों के बाद तो लगा था कि मानो सरकार के पैर ही उखड़ रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी की नीयत और नीतियों पर देश की जनता ने भरोसा जताया और 2019 के नतीजों ने साबित कर दिया कि मोदी गारंटी पर भरोसा कितना बढ़ गया है।

मोदी 2.0 में आई कई मुश्किलें

2019-2024 यानि मोदी 2.0 में भी मुश्किलों कुछ कम नहीं आयी। शुरुआत धारा 370 हटाने, तीन तलाक को खत्म करने के कड़े फैसलों से शुरु हुई। लेकिन कोरोना ने मानो विकास की रफ्तार में बेडियां लगाने की कोशिश की। इससे भी पीएम मोदी ने उबार लिया। पहली बार भारत ने न सिर्फ दवा ईजाद की बल्कि उस दवा को पूरे देश की जनता को मुफ्त मे बांटा। दुनिया भर के देशों को कोरोना की दवा भेजी गयी। इस संकट की घड़ी मे दुनिया के सामने भारत एक दोस्त के रुप में उभरा।

पीएम मोदी के पहले कार्यकाल मेंं सूटबूट की सरकार और राफेल खरीद में भ्रष्टाचार जैसे आरोपों से सरकार घिर गयी थी। फिर पीएम मोदी ने नोटबंदी का फैसला लिया। इस संकट में भी जनता का मोदी भरोसा बना रहा। मोदी 2.0 के दौरान भी शाहिन बाग से लेकर देश भऱ में प्रदर्शन शुरु हो गए थे। लेकिन पीएम मोदी के धैर्य औऱ जनहित में किए जा रहे फैसलों ने एक बार फिर बाजी पलट दी। विपक्ष की बांटो और सत्ता पाओ की राजनीति भी मुंह के बल गिरी। 10 साल की एंटी इंकंबेंसी पर मोदी गारंटी भारी पड़ी।

2024 में ऐतिहासिक वापसी

2024 में बीजेपी को भले ही 240 सीटें आयीं। लेकिन एनडीए गठबंधन को 290 से ज्यादा सीटे मिलीं। और ये नंबर कही से पीएम मोदी की लोकप्रियता और जनता की उन पर भरोसे में कमी की ओर इशारा नहीं करते हैं। लोकसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल की रिकार्ड तोड़ जीत ने मोदी भरोसे को और पुख्ता कर दिया है।

अब विपक्ष ने जेन जी के नाम पर पीएम मोदी विरोध को एक नया रुप देने की कोशिश कर रहा है। लेकिन पीएम मोदी ने भी छात्रों के बीच जाकर बताया है कि उनके कार्यकाल में अब तक क्या क्या बदला है। पीएम मोदी खुद इंस्टाग्राम, सोशल और डिजिटल मीडियम पर खासे सक्रिय हो चुके है। पूरी पार्टी के साथ साथ सरकार के मंत्रियों को भी निर्देश जा चुका है कि वक्त बदल रहा है आप सब भी जनता के बीच जाकर उन्ही की भाषा और शैली में संवाद करो।

चुनावी राजनीति जैसी भी हो। लेकिन पीएम मोदी जानते हैं कि 15 साल की सत्ता के बाद 2029 की लड़ाई आसान नहीं है। इसलिए अपने जन्मदिन पर एक बार फिर कोई जश्न नहीं मना रहे बल्कि पूरी पार्टी और सरकार 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा मनाएगी। अब बतौर पीएम नरेन्द्र मोदी 12 साल पूरे कर रहे हैं तो ये बताना जरुरी है कि आखिर बदला क्या है।

देश में क्या-क्या बदला है?

हम बताते हैे कि देश में बदला क्या है। सबसे पहले तो कोरोना काल से ही देश की 80 करोड़ गरीब जनता को मुफ्त का राशन देने की योजना को मोदी सरकरा गांव गांव तक पहुंचा रही है। एस्पीरेशनल डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत सवा सौ सबसे गरीब और पिछ़डे गांवों की पहचान करके उनके उत्थान का काम अधिकारियों को सौंपा। सीमा पर के गांव में विकास की रोशनी पहुंचे इसके लिए पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों के लिए सीमा पर मौजुद एक गांव में प्रवास करने का निर्देश भी दिया।

जन धन योजना के तहत गरीब जनता के बैंकों में खाते खोले गए। महिलाओं के खातों में सीधा पैसा पहुंचा। पीएम किसान निधि के तहत पीएम मोदी ने एक बटन दबाकर करोड़ों किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। बदला यही है 2014 के बाद, वो भी आजादी के 70 साल के बाद। कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक न केवल सरकारी अनुदान बल्कि योजनाओं का लाभ सीधा पहुंच रहा है।

महिलाओं की स्थिति बदली

बदली है महिलाओं की स्थिति। बालिका बचाओ बालिका पढाओ का नारा जन आंदोलन बन गया है। स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में शौचालय बनाना अनिवार्य बना ताकि खुले में शौच से महिलाओं को मुक्ति मिले। उज्जवला योजना के तहत दूर दराज के गांवों को मुफ्त का सीलिंडर दिया गया ताकि उन्हें धुंए से छुटकारा मिल सके। पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि उन्होने अपनी मां और बहनों को धुंएं वाले चुल्हे पर खाना बनाते देखा है उससे वो देश की गरीब माताओं और बहनों को छुटकारा दिलाना चाहते हैं।

लखपति दीदी, ड्रोण दीदी जैसी नये प्रयोगों ने भी महिला शक्ति को आगे आने के लिए प्रेरित किया। सेना से लेकर सभी सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढञती चली गयी। अब ये पीएम मोदी के खामोश वोटर ही अपनी वोट की ताकत से बताएंगी कि देश में बदला क्या है।

बदला है भुगतान का तरीका

डीजीटल भुगतान, यूपीआई पेमेंट ने ग्रामीण और गरीब क्षेत्रों मे भी लेन देन को आसान बना दिया है। जो विकसित पश्चिमी देश इस पैमाने पर अब तक नहीं कर पाए, पीएम मोदी की पहल ने वो करिश्मा कर दिखाया है जो भारत में एक क्रांति लेकर आया है। एक बटन मात्र दबा कर पीएम मोदी अब करोड़ो गरीब जनता के खातों मे सीधा पैसे डाल रहे हैं। अब छात्रों और जरुरतमंदों को गजटेड ऑफिसरों के हस्ताक्षर के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ते।

खुद के द्वारा ही सत्यापित सर्टिफिकेट अब सभी जगहों पर मान्य होते हैं। जनधन-आधार और योजना के तहत तीनों को ऐसा लिंक किया है कि पूरे देश में पेपरलेस काम अबाध गति से बढ चला है। यहां तकि आयकर भऱना भई अब आम आदमी के लिए इतना आसान हो गया है कि इस विभाग के पास करदाताओं की संख्या सैकड़ो गुना बढ गयी है।

बदला है VIP संस्कृति

बदला है वीआईपी संस्कृति से जुडा भारत का मिजाज। पीएम मोदी ने लाल बत्ती संस्कृति पर कानून बना कर रोक लगा दी। अब किसी नेता के लिए ट्रैफिक नहीं रोका जाता। साईरन बजाने का अधिकार सिर्फ एंबुलेंसों को रह गया है। आलम ये है कि दिल्ली में भी दूर यात्रा करनी हो तो पीएम खुद मेट्रो ट्रेन मे जनता से संवाद करते हुए सफर करते हैं। वो दौर भी बदला है जब हर छुट्टी में मंत्री और अधिकारी विदेश की यात्रा पर होते थे।

अब न कोई छुट्टी होती है और न ही कोई साप्ताहिक अवकाश मिलता है। पीएम ने साफ कर दिया है कि जनता की सेवा करने आए हैं तो जनता के बीच ही रहें तो बेहतर है। नौकशाहों को पीएम मोदी ने शुरुआत से ही ऐसा काबू किया कि अब जन सेवा के अलावा उन्हे कुछ और नहीं सूझता। यहां तक कि सीविल सर्विस प्रतियोगित में सफल अधिकारियों की मसूरी की ट्रेनिंग का पूरा ढांचा बदल गया है।

योजनाओ की भरमार!

योजनाओ की कोई कमी नहीं रही। लेकिन बदला है तो उन्हे जमीन तक पहुंचान सुनिश्चित करने का तरीका। पीएमओ में काम करने वाले शीर्ष अधिकारी बताते हैं कि पीएम मोदी किसी भी योजना को तब तक मंजूरी नहीं देते जब तक उसे जमीन पर क्रियान्वित करने की योजना उसके साथ नहीं बतायी गयी हो। तभी तो हर योजना का लाभ सीधा गरीबों तक पहुंच रहा है। दूर दराज के इलाकों में उनकी जिंदगी का कायकल्प हो रहा है। यानि बदल रहा है लोगों का मिजाज और उनकी जिंदगी। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में सीधा पैसा डालना, उन्हे सीधा बाजार से जोड़ना, फसल के लिए बीमा योजना, सस्ते में उर्वरक देना, किसानों की जिंदगी भी मोदी राज में बदलाव से अछूती नहीं रही है।

बदला क्या है इसकी फहरिश्त इतनी लंबी है कि चद वाक्यों में खत्म नहीं होगी। लेकिन पीएम मोदी के जन्मदिन पर ये याद दिलाना भी जरुरी है कि उन्होने ऐसे कितने कामों को अंजाम दे दिया है जिसका इंतजार पूरा देश ही क्या पूरी दुनिया में बसे भारतवासी कर रहे थे। इसमें सबसे पहला काम तो मोदी 2.0 के दौरान लिया गया ऐतिहासिक फैसला तो स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। ये था कश्मीर से धारा 370 हटाना।

इतनी शांति के साथ इस काम को अंजाम दिया गया कि सब मोदी मोदी कर उठे। दूसरा काम जिसके कारण पीएम मोदी को इतिहास याद करेगा क्योंकि वो काम तो करोड़ों लोगो की आस्था से जुडा है। वो है कोर्ट से निकाल कर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण।

तीन तलाक समाप्त

तीन तलाक समाप्त करने का फैसला। बुलेट ट्रेन को पटरी पर लाने का काम भी तेजी से चल रहा है। जाहिर है ये इतिहास के पन्नो में दर्ज हो रहे हैं। आने वाली पीढियां पीएम मोदी के इस योगदान को याद रखेंगी। अंत में जन्मदिन के मौके पर यही लिखना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी आपने चुनावी लोकतंत्र में शीर्ष पर 25 साल पूरे कर लिया। आपने इस दौरान काफी उतार चढाव भी देखे हैं। आपने मोदी गारंटी दे देकर पूरी दुनिया में बसे भारतवासियों के मन में एक मोदी भरोसा कायम किया है। पीएम मोदी बार बार यही कहते हैं कि अभी उनका लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है।

जनता भी जानती है कि देश को आगे ले जाने का जो काम वो जिस मुकाम तक ले कर आएं हैं उन्हें पूरा करने के लिए और वक्त भी देना जरुरी है। पीएम मोदी के वोटर भी जानते है कि अगले चंद साल अब तक लिए फैसलों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए जरुरी है। तभी तो पूरी पार्टी लगी है एक बार फिर मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाडा़ मनाने में। ताकि नेता, कार्यकर्ता सब साथ आकर मोदी सरकार की अच्छी बाते जनता के सामने रखें। लडाई लंबी है और मुश्किल भी। लेकिन मोदी के शब्दकोष में असंभव नहीं हैं। यही बात है जिस पर भारत की जनता भरोसा करती है। ये भरोसा है कि मोदी है तो मुमकिन है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/SOUBGEa
via

Tuesday, September 15, 2026

NSE IPO: एनएसई के शेयरों पर लगातार घट रहा जीएमपी, आईपीओ में बोली लगाने से पहले ये बातें जरूर जान लें

NSE IPO: एनएसई के आईपीओ के खुलने में अब सिर्फ एक दिन बाकी रह गया है। इस बीच शेयर पर ग्रे मार्केट प्रीमियम लगातार घट रहा है। यह आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा। इसमें 21 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है। शेयर की लिस्टिंग 24 सितंबर को होगी। इनवेस्टर्स को लंबे समय से इस आईपीओ का इंतजार रहा है।

शेयरों पर जीएमपी में लगातार गिरावट 

अनऑफिशियल मार्केट एक्टिविटी ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक, एनएसई के शेयर के GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम में गिरावट देखने को मिली है। अब शेयर पर जीएमपी घटकर करीब 10-11 फीसदी पर आ गया है। इनवेस्टरगेंस के मुताबिक, शेयर का जीएमपी 179 रुपये था, जो 10.03 लिस्टिंग गेंस का संकेत देता है। आईपीओ वॉच के मुताबिक, जीएमपी से शेयर पर 11.65 फीसदी लिस्टिंग गेंस का संकेत मिलता है। एक दिन पहले शेयर का जीएमपी 12 फीसदी से ज्यादा था।

डेरिवेटिव्स पर निर्भरता बड़ा रिस्क

जीएमपी में कमी के बीच एनालिस्ट्स का कहना है कि एनएसई की काफी निर्भरता डेरिवेटिव्स पर है, जो इसके लिए बड़ा रिस्क है। एनएसई के रेवेन्यू में ऑप्शंस ट्रांजेक्श फीस की बड़ी हिस्सेदारी है। पॉल मैनेजमेंट में रिसर्च हेड प्रसेनजीत पॉल ने कहा कि एनएसई का बिजनेस स्ट्रॉन्ग है। एक्सचेंज प्रतिद्वंद्वी एक्सचेंज से काफी आगे है।

शेयर महंगा नहीं तो सस्ता भी नहीं

उन्होंने कहा, "प्राइस बैंड के 1,785 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर वैल्यूएशन FY26 की अर्निंग्स का करीब 43 गुना है। यह वाजिब है, लेकिन इसे कम नहीं कहा जा सकता। आगे एक्सचेंज की ग्रोथ कैपिटल मार्केट में पार्टिसिपेशन बढ़ने, कैश-मार्केट एक्टिविटी, नए प्रोडक्ट्स, डेटा, सूचकांकों और गिफ्ट सिटी पर निर्भर करेगा। सिर्फ मार्केट शेयर बढ़ने से काम नहीं चलेगा।"

अर्निंग्स ग्रोथ, कैश मार्केट वॉल्यूम पर रखनी होगी नजर

उन्होंने कहा, "डेरिवेटिव्स पर निर्भरता एक्सचेंज के लिए बड़ा रिस्क है। रेवेन्यू में ऑप्शन ट्रांजेक्शंस फीस का बड़ा योगदान है। लिस्टिंग के बाद इनवेस्टर्स को अर्निंग्स ग्रोथ, कैश मार्केट वॉल्यूम, ऑप्शंस एक्टिविटी और प्रॉफिटबिलिटी पर नजर रखनी होगी।" इनवेस्टर्स पर एनएसई के एमडी और सीईओ आशीषकुमार चौहान के बयान का भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि 2000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजेक्शन पर एमडीआर का असर कुछ समय के लिए पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: NSE IPO: लिस्टिंग के बाद टॉप 15 क्लब का हिस्सा बनेगा एनएसई का शेयर, जानिए इसका मतलब

बाजार का सेंटीमेंट काफी कमजोर 

NSE का मानना है कि यूपीआई से 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) चार्ज का ट्रॉजेक्शन वॉल्यूम पर थोड़ समय तक असर पड़ेगा। लेकिन, बाद सब सामान्य हो जाएगा। एनएसई का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। इसका मतलब है कि इस इश्यू में कई पुराने इनवेस्टर्स अपने शेयर बेच रहे हैं। हालांकि, यह आईपीओ ऐसे वक्त आ रहा है, जब बाजार का सेंटीमेंट काफी कमजोर है। बाजार पर करीब बीते डेढ़ महीनों से दबाव दिख रहा है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/NsuLl93
via

Monday, September 14, 2026

Power Stocks: इन 5 पावर स्टॉक्स पर Nuvama को भरोसा, 61% तक मिल सकता है रिटर्न

Power Stocks: बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। अगस्त 2026 में पावर डिमांड सालाना आधार पर 12.95% बढ़कर करीब 169 अरब यूनिट हो गई। रिन्यूएबल एनर्जी में भी तेजी से क्षमता जुड़ रही है। इस माहौल में Nuvama Research ने पावर सेक्टर के 5 शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। इन शेयरों में ब्रोकरेज ने 61% तक की तेजी का अनुमान लगाया है।

ACME Solar

Nuvama Research ने ACME Solar पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस ₹448 है। इस हिसाब से शेयर में करीब 11.7% की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने इसे पावर सेक्टर के अपने तीन टॉप पिक्स में शामिल किया है। रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स की मजबूत पाइपलाइन को देखते हुए कंपनी पर नजर है।

Tata Power

Nuvama ने टाटा ग्रुप के Tata Power पर भी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट ₹421 रखा है। इसके आधार पर करीब 15.3% रिटर्न का अनुमान है। अगस्त में कंपनी का थर्मल प्लांट लोड फैक्टर 75.8% रहा। एक साल पहले यह 69.9% था।

NTPC

Nuvama के तीन टॉप पिक्स में सरकारी पावर कंपनी NTPC शामिल है। ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस ₹445 है। इससे करीब 34% रिटर्न की संभावना जताई गई है। अगस्त में NTPC का प्लांट लोड फैक्टर 73.7% रहा। एक साल पहले यह 69% था।

CESC

CESC पर Nuvama की ‘Buy’ रेटिंग है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹200 रखा है। इसके आधार पर करीब 37.93% तेजी का अनुमान है। अगस्त में देश की बिजली मांग 12.95% बढ़ी। दक्षिणी क्षेत्र में मांग सबसे ज्यादा 20.1% बढ़ी।

Inox Wind

Inox Wind इस लिस्ट में सबसे ज्यादा संभावित रिटर्न वाला शेयर है। Nuvama ने इसे ‘Buy’ रेटिंग दी है। शेयर का टारगेट प्राइस ₹123 है। इसके आधार पर करीब 61.84% तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज के मुताबिक रिन्यूएबल एनर्जी की टेंडरिंग मजबूत बनी हुई है। करीब 1,42,000 MW क्षमता अभी PPA में बदलना बाकी है।

Coforge Share Price: ओपी भट्ट के इस्तीफे के बाद भी ब्रोकरेज बुलिश, शेयर में 27% तक उछाल की जताई उम्मीद

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ora15fi
via

Sunday, September 13, 2026

4 करोड़ की सेविंग के बाद भी नहीं खुश! ऑफिस पॉलिटिक्स से परेशान शख्स लेना चाहता है अर्ली रिटायरमेंट

पिछले कुछ समय से लोगों में जल्दी रिटायरमेंट लेने का फैसला तेजी से वायरल हो रहा है। कम उम्र में कई लोग चाहते हैं कि वह इतना पैसा जमा कर लें कि उन्हें नौकरी करने की जरूरत न पड़े। खासकर नौकरीपेशा लोगों के बीच कम उम्र में आर्थिक रूप से मजबूत होकर काम छोड़ने का सपना तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग आर्थिक रूप से मजबूत होने के बाद तो कुछ ऑफिस की होने वाली पॉलिटिक्स की वजह से भी रिटायरमेंट का फैसला कर लेते हैं। हाल ही में जल्दी रिटायरमेंट को लेकर किया गया पोस्ट काफी वायरल हो रहा हैं।

4 करोड़ की कर ली सेविंग

35 वर्षीय यह व्यक्ति अब सिर्फ ज्यादा पैसे कमाने के बारे में नहीं सोच रहा क्योंकि वह अपनी नौकरी से भी परेशान हो चुका है। व्यक्ति ने बताया कि उसने करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति बना चुका है। अब वह आगे की जिंदगी नौकरी के बिना बिताने की योजना बना रहा है। व्यक्ति ने बताया कि फिलहाल वह सिंगल है और शादी करने का भी कोई प्लान नहीं है। वह अपनी बचत और निवेश के जरिए आर्थिक रूप से मजबूत बने रहना चाहता है, ताकि भविष्य में उसे किसी पर निर्भर न रहना पड़े। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वारयल हो रहा है।

क्या रिटायर होने के लिए सही 4 करोड़ की बचत

व्यक्ति ने अपने पोस्ट में कहा कि वह अब ज्यादा पैसे कमाने के बजाय अपनी नौकरी छोड़ने के बारे में सोच रहा है। कॉर्पोरेट लाइफ छोड़ने की वजह बताते हुए उन्होंने लिखा, “मैं मानसिक रूप से थक चुका हूं क्योंकि मैं ऑफिस की पॉलिटिक्स और एक-दूसरे से आगे निकलने वाली संस्कृति का हिस्सा नहीं बनना चाहता। मेरा कोई करीबी नहीं है और मैं इतना अकेलापन महसूस करता हूं कि मुझे नहीं लगता कि मैं किसी के साथ रह सकता हूं। निजी मतभेदों के कारण मैं अपने माता-पिता के भी संपर्क में नहीं हूं। मेरे कुछ अच्छे दोस्त जरूर हैं, लेकिन वे अलग-अलग शहरों में रहते हैं और अपनी-अपनी जिंदगी और परिवार में व्यस्त हैं।” उसके पास करीब 4 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है, लेकिन वह जानना चाहता है कि क्या इतनी रकम नौकरी छोड़ने के लिए पर्याप्त होगी। इसी को लेकर उसने Reddit पर लोगों से सलाह मांगी।

Reddit पर किया पोस्ट

इस व्यक्ति ने r/personalfinanceindia सबरेडिट पर एक पोस्ट के जरिए अपनी स्थिति के बारे में बताया। पोस्ट का टाइटल था, “35 साल की उम्र में 4Cr. FIRE करना अच्छा है? जिंदगी से थक गया हूं!” उसने बताया कि रिटायरमेंट के बाद उसका सालाना खर्च करीब 12 लाख रुपये रहने का अनुमान है। इसके लिए वह एक टियर-2 शहर में शिफ्ट होने की योजना बना रहा है। पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय व्यक्ति की कुल संपत्ति करीब 4 करोड़ रुपये है। उसने अपनी रकम को अलग-अलग जगहों पर निवेश कर रखा है। उसके निवेश में भारतीय म्यूचुअल फंड, शेयर, अमेरिकी टेक कंपनियों के RSU, रिटायरमेंट फंड, कीमती धातुएं और कैश शामिल हैं। इनमें भारतीय म्यूचुअल फंड में करीब 1.20 करोड़ रुपये और भारतीय शेयरों में लगभग 25 लाख रुपये निवेश किए गए हैं।

कहां किया कितना निवेश

उस व्यक्ति ने अपनी बाकी रकम भी कई तरह के निवेश और बचत में लगा रखी है। उसके पास अमेरिकी टेक कंपनियों के RSU करीब 1 करोड़ रुपये के हैं, जबकि अमेरिकी शेयरों में उसने लगभग 20 लाख रुपये लगाए हैं। PF और NPS में उसकी करीब 40 लाख रुपये की बचत है। इसके अलावा गोल्ड ETF में 15 लाख और सिल्वर ETF में करीब 5 लाख रुपये निवेश किए गए हैं। उसके पास लगभग 10 लाख रुपये भारतीय मुद्रा में कैश भी है। वहीं, उसके पास करीब 70,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 65 लाख रुपये की US कैश होल्डिंग है। उसने बताया कि कुछ अमेरिकी शेयर और RSU वह पहले ही बेच चुका है और आगे इस रकम को US आधारित ETF में निवेश करने की योजना बना रहा है।Screenshot 2026-09-13 170317

 

अभी सालाना खर्च करीब 14.4 लाख रुपये

पोस्ट में इस व्यक्ति ने बताया कि उसके नाम पर फिलहाल न तो कोई घर है और न ही कार। साथ ही, उसे भविष्य में परिवार से किसी तरह की विरासत मिलने की भी उम्मीद नहीं है। वह अभी सिंगल है और उसने शादी करने की कोई योजना नहीं बनाई है। ऐसे में वह अपनी मौजूदा बचत और निवेश के सहारे आगे की जिंदगी की योजना बना रहा है। फिलहाल इस व्यक्ति का सालाना खर्च करीब 14.4 लाख रुपये है। इसमें लगभग 8.4 लाख रुपये घर का किराया, राशन और रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च होते हैं, जबकि करीब 6 लाख रुपये घूमने और अपने शौक पूरे करने में खर्च करता है।

लोगों ने दी सलाह

उसने Reddit पर पूछा कि क्या वह अपनी बचत के दम पर नौकरी छोड़ सकता है। कई यूजर्स ने सलाह दी कि तुरंत रिटायर होने के बजाय पहले लंबा ब्रेक लेकर सोच-विचार करना बेहतर होगा। एक यूजर ने लिखा, “सालाना 12 लाख रुपये के खर्च के मुकाबले 4 करोड़ रुपये की रकम कागज पर काफी मजबूत नजर आती है। लेकिन आपकी बातों को देखते हुए, मैं हमेशा के लिए FIRE लेने से पहले लंबे करियर ब्रेक के बारे में सोचूंगा। कई बार इंसान को नौकरी से कुछ समय की दूरी चाहिए होती है, न कि काम से हमेशा के लिए रिटायर होने की।”

एक अन्य Reddit यूजर ने सलाह दी, “कुछ समय का ब्रेक लो और घूमने निकलो। हो सकता है कि इससे तुम्हें जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखने में मदद मिले।” एक यूजर ने लिखा, “मेरे हिसाब से यह एक अच्छी शुरुआत है, लेकिन पहले थोड़ा ब्रेक जरूर लो और कम तनाव वाली नौकरी करने के विकल्प पर विचार करो। महंगाई और दूसरे बढ़ते खर्चों को देखते हुए अपनी संपत्ति बढ़ाते रहना बेहतर होगा। इसके अलावा, नौकरी छोड़ने के बाद आप लोगों से काफी दूर हो सकते हैं और अकेलापन बढ़ सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोग भी आपके लिए एक अच्छे साथी साबित हो सकते हैं।”



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/XGgrQLf
via

Saturday, September 12, 2026

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम! BRICS समिट के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

BRICS समिट के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव आया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। मौसम को देखते हुए IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है। वहीं आईएमडी ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में BRICS समिट के बीच बारिश हो रही है। समिट में शामिल होने के लिए कई देशों के नेता, अधिकारी और प्रतिनिधि राजधानी पहुंचे हैं। ऐसे में बारिश के कारण समिट से जुड़े लोगों और शहर में आने-जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा होगा मौसम

रविवार को नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। नोएडा में दिनभर आसमान साफ रह सकता है, लेकिन दोपहर में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं गुरुग्राम में दिन के समय धूप रहेगी और शाम को हल्की बारिश हो सकती है। गाजियाबाद में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तीनों शहरों में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। IMD ने 13 सितंबर को दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 24 राज्यों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने 13 सितंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद 13-14 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। 13 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और 14 सितंबर को सौराष्ट्र-कच्छ में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/qYFfIpQ
via

Fresh Bollywood Couple 2026: पीरियड ड्रामा से लेकर थ्रिलर तक, 2026 की 5 नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियों ने जीता दर्शकों का दिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Fresh Bollywood Couple 2026: हर साल भारतीय सिनेमा और ओटीटी पर नई कहानियां देखने को मिलती हैं। लेकिन जब दो कलाकार पहली बार पर्दे पर साथ आते हैं तो दर्शकों का ध्यान सबसे ज्यादा उनकी केमिस्ट्री पर जाता है। दो कलाकारों की पहली फिल्म या सीरीज में उनकी सहज केमिस्ट्री कई बार पूरे प्रोजेक्ट की खासियत बन जाती है।

साल 2026 भी इससे अलग नहीं रहा और इस साल अलग-अलग जॉनर में कुछ ऐसी नई जोड़ियां देखने को मिलीं, जिन्होंने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। आइए नजर डालते हैं ऐसी 5 नई जोड़ियों पर, जिन्होंने इस साल पर्दे पर कुछ नया और खास पेश किया।

रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा – द रिवोल्यूशनरीज

रोहित सराफ अपनी सहज और आम लड़के जैसी पसंद आने वाली छवि के लिए जाने जाते हैं। लेकिन निखिल आडवाणी की फिल्म द रिवोल्यूशनरीज में वह एक बिल्कुल अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। वह स्वतंत्रता सेनानी सचिंद्र नाथ सान्याल की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ प्रतिभा रांटा हैं, जिन्होंने लापता लेडीज और हीरामंडी में अपने शानदार अभिनय से अपनी पहचान बनाई। फिल्म में वह प्रतिभा लाहिड़ी का किरदार निभा रही हैं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गुप्त संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बनी इस कहानी में दोनों की साथ वाली मौजूदगी कहानी को भावनात्मक मजबूती देती है। 11 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है फिल्म।

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी – ओ रोमियो

विशाल भारद्वाज की ओ रोमियो में दो ऐसे कलाकार पहली बार साथ आए, जो अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इस एक्शन-थ्रिलर के लिए शाहिद कपूर ने एक बार फिर विशाल भारद्वाज के साथ काम किया और इस बार उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आईं। दोनों की जोड़ी ने कहानी में जुनून और जोश भरा। हाई-ऑक्टेन ड्रामा के साथ भावनात्मक गहराई ने इस जोड़ी को खास बनाया। दोनों दमदार कलाकारों की एनर्जी जब पर्दे पर एक साथ देखने को मिली, तो इस डार्क रोमांटिक थ्रिलर को एक अलग ही धार मिली।

वेदांग रैना और शरवरी – मैं वापस आऊंगा

मैं वापस आऊंगा में आज के दौर के दो शानदार युवा कलाकार वेदांग रैना और शरवरी पहली बार साथ नजर आए। पहली ही झलक से दोनों की जोड़ी बेहद सहज लगी। युवा जोश, भावनाओं और सच्ची गर्मजोशी के मेल के साथ दोनों की केमिस्ट्री ने फिल्म में एक प्यारा और आसान आकर्षण कपल दिखा। उनकी स्वाभाविक बॉन्डिंग ने खासकर यंग दर्शकों को तुरंत अपनी ओर खींचा।

सिद्धांत गुप्ता और संस्कृति जयान – कृष्णावतारम

कृष्णावतारम में सिद्धांत गुप्ता के साथ नई अभिनेत्री संस्कृति जयान की जोड़ी बनी। दोनों ने पर्दे पर एक ऐसा संतुलन बनाया, जो काफी सहज लगा। सिद्धांत के अभिनय के साथ संस्कृति की मासूमियत ने उनके किरदारों के बीच एक प्यारा और भरोसेमंद रिश्ता दिखाया। दोनों के बीच के छोटे-छोटे और सहज पल कहानी को एक अलग मजबूती देते हैं, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों के साथ बनी रहती है।

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी – आवारापन 2

आवारापन 2 में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी देखने को मिली, जो अपने आप में काफी अलग और दिलचस्प है। प्यार और अपने किए का प्रायश्चित करने की एक गहरी और गंभीर दुनिया में इमरान का दमदार और गंभीर अंदाज, दिशा के खूबसूरत और सहज अभिनय के साथ बखूबी मेल खाता है। इस जोड़ी ने सीक्वल की कहानी में एक नई दिलचस्प परत जोड़ी। यह जोड़ी साबित करती है कि कई बार अलग और अनोखी कास्टिंग ही पर्दे पर सबसे यादगार केमिस्ट्री लेकर आती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/0eISAg5
via

Video: नदी में जहरीले सांपों, टूटे कांच...फिर भी नहीं मानी हार, 21 साल के युवक की अकेले गंगा की सफाई करने की कहानी वायरल

प्रयागराज के एक कंटेंट क्रिएटर और व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक बिना किसी डर के गंगा नदी में उतरकर घंटों कचरा साफ करते हैं। इस दौरान उन्हें कई बार मुश्किल और खतरनाक हालात का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद वह अपना काम जारी रखते हैं। ये कहानी है प्रयागराज के रहने वाले 21 वर्षीय शिवम कुमार की। शिवम कुमार अपने गंगा सफाई अभियान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करते हैं। उनके पोस्ट में वह नदी के पानी और किनारों से कचरा निकालते नजर आते हैं। शिवम के मुताबिक, उन्होंने पिछले साल से गंगा की सफाई का काम शुरू किया था और अब इसे अपने जीवन का एक जरूरी मिशन मानते हैं।

इसी दौरान उन्होंने एक महिला को नदी में कचरे से भरा बैग फेंकते हुए भी रिकॉर्ड किया, जिससे पता चलता है कि लोगों के लगातार कचरा डालने के कारण सफाई का

नदी में दिखा था सांप

शिवम कुमार गंगा को साफ रखने के लिए नदी में जमा अलग-अलग तरह का कचरा निकालते हैं। वह अब तक कांच की टूटी बोतलें, कपड़े, गत्ते, खाने-पीने का बचा सामान और कई दूसरी चीजें नदी से बाहर निकाल चुके हैं। एक वीडियो में वह बड़ी मात्रा में कचरा साफ करते नजर आए। गंगा की सफाई करते समय शिवम को कई बार मुश्किल और खतरनाक हालात का सामना करना पड़ा है। कई जगहों पर उन्हें टूटे कांच के बीच से गुजरकर कचरा निकालना पड़ा, जबकि उनके पैरों में सिर्फ चप्पल थी। एक बार सफाई के दौरान नदी के पास उन्हें जहरीले सांप भी दिखाई दिए। इसके बावजूद शिवम ने अपना सफाई अभियान नहीं रोका और लगातार नदी से कचरा निकालते रहे।

 

खोज रहे है काम

गंगा की सफाई के साथ शिवम को पैसों की परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। अपनी जरूरतें पूरी करने और सफाई का काम जारी रखने के लिए वह नौकरी की तलाश कर रहे हैं। एक वीडियो में वह अलग-अलग दुकानों पर काम पूछते नजर आए। शिवम के लिए गंगा की सफाई सिर्फ सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का काम नहीं है, बल्कि वह इसे अपने दिल के करीब मानते हैं। मुश्किलों के बावजूद वह लगातार नदी की सफाई करते हैं और अपने काम के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। उनकी मेहनत को देखकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

लोगों ने की तारीफ

शिवम के काम को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “हमें स्वच्छ भारत अभियान को फिर से शुरू करने की जरूरत है। गड्ढों और बाकी चीजों को छोड़कर पहले अपने आसपास और अपने अंदर की गंदगी को साफ करना जरूरी है।” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “Gen Z आगे आकर एक साफ, स्वस्थ और बेहतर पर्यावरण बनाने में योगदान दे रहा है।”



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/2fgeJak
via

Friday, September 11, 2026

Celina Jaitly: 'मेरा दिल टूट गया है...', गुजर चुके बेटे को याद कर सेलिना जेटली ने जाहिर की अंतिम इच्छा

Celina Jaitly: सेलिना जेटली ने गुरुवार को अपने दिवंगत बेटे शमशेर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करके उन्हें याद किया। एक्ट्रेस ने ऑस्ट्रिया की अपनी यात्रा के दौरान रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो शेयर किया और कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कब वापस आ पाएंगी, इसलिए वह अपने लिए एक याद संजोकर रखना चाहती थीं।

अपनी पोस्ट में, सेलिना ने एक "मां" के तौर पर अपनी इच्छा के बारे में बात की। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मेरी इच्छा है कि जब मेरी ज़िंदगी अपने स्वाभाविक अंत तक पहुंचे, तो मेरा अंतिम संस्कार मेरे देश भारत में हो और मेरी अस्थियां ऑस्ट्रिया में मेरे बेटे शमशेर के साथ विसर्जित की जाएं। एक मां की इच्छा उस बच्चे के करीब रहने की है जिसे वह ज़्यादा देर तक अपनी गोद में नहीं रख पाई।"

अपने दिवंगत बेटे को सीधे संबोधित करते हुए, सेलिना ने उन हालात के बारे में लिखा जिनकी वजह से उन्होंने वह वीडियो रिकॉर्ड किया था। उन्होंने कहा, "उस यात्रा के दौरान मैं तुम्हारे भाइयों से नहीं मिल पाई। मम्मी का दिल टूट गया है, मेरे बेटे, लेकिन मम्मी मज़बूत हैं। मैं तुम्हारे भाइयों के लिए आगे बढ़ती रहती हूं और जीती रहती हूं, तुम चारों को अपने दिल में बसाए हुए।" उन्होंने आगे कहा, "आज, तुम्हारा जन्म आर्थू के साथ हुआ था। उसके कुछ ही समय बाद तुम हमें छोड़कर चले गए, लेकिन तुमने मुझे कभी नहीं छोड़ा।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने आर्थू की आंखों में तुम्हारे लिए तड़प देखी है और उसकी बातों में उसे महसूस किया है। मेरा मानना ​​है कि तुम उस पर नज़र रखते हो। और किसी तरह, इन सबके बीच, मुझे लगता है कि तुम मुझ पर भी नज़र रखे हुए हो।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैंने अपने परिवार के साथ ज़िंदगी बनाने के लिए अपना देश, अपने माता-पिता, अपना काम और अपनी जानी-पहचानी हर चीज़ छोड़ दी। आज, कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि मुझे शब्दों और कागज़ात के ज़रिए यह बताना होगा कि माँ बनने के बाद से मेरे हर साँस में क्या बसा है। एक माँ अपनी ज़िंदगी भर का प्यार अदालत के सामने कैसे रख सकती है?"

सेलिना ने शमशेर से इस बात के लिए माफ़ी भी मांगी कि उन्हें अपने भाइयों से खुद बात करने के बजाय रिकॉर्डिंग के ज़रिए अपनी भावनाएं बतानी पड़ रही हैं। मेरे प्यारे बेटे, मुझे माफ़ करना कि मुझे यह बात रिकॉर्डिंग के ज़रिए कहनी पड़ रही है। काश मैं तुम्हारे भाइयों से सीधे बात कर पाती और उन्हें खुद याद दिला पाती मम्मी हमेशा यहीं हैं। मेरा प्यार तुमसे कभी दूर नहीं हुआ। इसे पाने के लिए तुममें से किसी को कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। यह हमेशा के लिए तुम्हारा है। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे शमशेर और मेरे प्यारे आर्थू।

सेलिना की शादी ऑस्ट्रिया के बिज़नेसमैन और होटल मालिक पीटर हाग से हुई है। मार्च 2012 में उनके जुड़वां बेटों का जन्म हुआ। 2017 में वे फिर से जुड़वां बेटों के माता-पिता बने, लेकिन बच्चों में से एक, शमशेर की जन्म के कुछ ही समय बाद दिल की बीमारी के कारण मौत हो गई। नवंबर 2025 में, सेलिना ने मुंबई की एक अदालत में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा कानून के तहत मामला भी दर्ज कराया। उन्होंने भावनात्मक, शारीरिक, यौन और मौखिक शोषण का आरोप लगाया और खबरों के मुताबिक 50 करोड़ रुपये के हर्जाने के साथ-साथ 10 लाख रुपये का मासिक गुजारा भत्ता और बच्चों की कस्टडी की मांग की।

सेलिना अपने परिवार से जुड़े कानूनी मामलों में भी शामिल रही हैं। उनके भाई, मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत जेटली को सितंबर 2024 में UAE में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक कथित मामले में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद सेलिना ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया, जिसने नवंबर 2025 में विदेश मंत्रालय को उनके भाई को कानूनी मदद देने का निर्देश दिया।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/pBuyOsg
via

Thursday, September 10, 2026

NSE IPO: ये 5 कंपनियां आईपीओ में बेचेगी की हिस्सेदारी, शेयरों पर रहेगी नजर

NSE IPO: बहुचर्चित NSE का IPO अब बाजार में लिस्टिंग के करीब पहुंच रहा है। लेकिन इसका असर सिर्फ NSE तक सीमित नहीं रहेगा। कुछ लिस्टेड कंपनियां NSE में हिस्सेदारी रखती हैं। इनमें से कई कंपनियां IPO के जरिए कुछ हिस्सा बेचने की तैयारी में हैं।

इस वजह से कुछ बैंकिंग और इंश्योरेंस शेयर भी फोकस में आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन कंपनियों की NSE में बड़ी हिस्सेदारी है और वे कितना हिस्सा बेच सकती हैं।

1. SBI

देश के सबसे बड़े बैंक State Bank of India (SBI) की NSE की करीब 3.23% हिस्सेदारी है। इसकी सब्सिडियरी SBI Capital Markets के पास 4.33% और SBI Life Insurance Company के पास करीब 0.33% हिस्सेदारी है।

हाल में SBI ने करीब 87.81 लाख NSE शेयर SBI Capital Markets को ट्रांसफर किए हैं। इसके बाद भी SBI ग्रुप की ओर से IPO में ऑफर किए जाने वाले NSE शेयरों की संख्या करीब 2.475 करोड़ ही रहेगी। इस वजह से SBI NSE IPO में हिस्सेदारी बेचने वाली बड़ी लिस्टेड कंपनियों में शामिल है।

2. Bank of Baroda

एक अन्य सरकारी बैंक Bank of Baroda (BoB) के पास करीब 2.20 करोड़ NSE शेयर हैं। यह NSE में करीब 0.89% हिस्सेदारी के बराबर है। बैंक IPO के OFS के जरिए इनमें से 1.10 करोड़ शेयर बेच सकता है। यानी बैंक अपनी मौजूदा NSE हिस्सेदारी का करीब आधा हिस्सा IPO के जरिए बेच सकता है।

3. GIC Re

जरनल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) के पास NSE के करीब 4.07 करोड़ शेयर हैं। यह एक्सचेंज में करीब 1.64% हिस्सेदारी है। कंपनी OFS के जरिए करीब 1.07 करोड़ शेयर बेच सकती है। इससे GIC Re भी NSE में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा भुना सकती है।

4. New India Assurance

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के पास NSE में करीब 1.42% हिस्सेदारी है। कंपनी इनमें से 1.05 करोड़ शेयर बेच सकती है। वहीं, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के पास भी करीब 1.42-1.42% हिस्सेदारी है। दोनों कंपनियां 60-60 लाख शेयर बेच सकती हैं।

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी भी NSE में करीब 1.42% हिस्सेदारी रखती है। यह कंपनी करीब 49.57 लाख शेयर OFS में बेच सकती है। इसके अलावा ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के पास करीब 0.95% हिस्सेदारी है। कंपनी 23.5 लाख शेयर बेच सकती है।

5. IFCI

इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (IFCI) का NSE के इतिहास से पुराना संबंध है। हालांकि, मौजूदा हिस्सेदारी मुख्य रूप से Stock Holding Corporation of India Limited (SHCIL) जैसी कंपनियों के जरिए दिखती है।

SHCIL के पास NSE की करीब 4.44% हिस्सेदारी है। यह OFS के जरिए 1.09 करोड़ शेयर बेच सकती है।

LIC हिस्सेदारी नहीं बेचेगी

NSE IPO में एक दिलचस्प बात यह भी है कि सबसे बड़े शेयरहोल्डर लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) की हिस्सेदारी करीब 10.72% है। लेकिन LIC IPO में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रही है। यानी दूसरी कंपनियां NSE में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगी, लेकिन LIC अपनी पूरी हिस्सेदारी बरकरार रखेगी।

निवेशकों के लिए क्यों अहम?

NSE IPO पूरी तरह OFS यानी ऑफर फॉर सेल है। इसका मतलब IPO से मिलने वाला पैसा NSE को नहीं मिलेगा। यह पैसा अपनी हिस्सेदारी बेचने वाले शेयरहोल्डर्स के पास जाएगा।

SBI, Bank of Baroda, GIC Re और दूसरी इंश्योरेंस कंपनियों के लिए यह लंबे समय से रखी NSE हिस्सेदारी की वैल्यू अनलॉक करने का मौका है।

High Return Stock: इस साल 73% चढ़ा यह स्टॉक, क्या अभी खरीदने पर होगी मोटी कमाई?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/u0FRWSZ
via

Wednesday, September 9, 2026

कल का मौसम: 10 सितंबर को ओडिशा में रेड कलर वॉर्निंग, बिहार-झारखंड संग 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! 50kmph स्पीड से आएगी आंधी

IMD Heavy Rain Alert for September 10: देशभर में मानसूनी गतिविधियों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 सितंबर के लिए मौसम का ताजा बुलेटिन जारी करते हुए पूर्वी तटीय राज्य ओडिशा में अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड कलर वॉर्निंग जारी की है। वहीं, उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के करीब 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ओडिशा में रेड अलर्ट: अत्यंत भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 10 सितंबर को ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार से लेकर बेहद भारी और कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। ओडिशा के तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। तेज हवाओं और भारी बारिश की वजह से राज्य में जलभराव, नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और ट्रैफिक कंजेशन देखने को मिल सकता है।

बिहार, झारखंड और बंगाल समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

ओडिशा के अलावा देश के दूसरे राज्यों में भी मानसूनी बारिश का असर देखने को मिलेगा। IMD ने 12 प्रमुख राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से प्रभावित होने वाले राज्यों में बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और केरल (माहे सहित) शामिल हैं।

इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और बादलों की गर्जना की भी संभावना जताई गई है।

50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, वज्रपात की चेतावनी

10 सितंबर को कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी आक्रामक रहने वाला है। आंध्र प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु (पुडुचेरी और कराईकल सहित) में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।

बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तेलंगाना में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए एहतियात बरतने को कहा गया है।

तटीय इलाकों में तेज हवाएं और अरब सागर में हलचल

मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मैदानी इलाकों में दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान और नमी के ऊंचे स्तर की वजह से गर्म और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है।

ये भी पढ़ें- FDA raid in Mumbai: तुकाराम मुंढे का मुंबई में बड़ा एक्शन! ISKCON के होटलों पर चला FDA का डंडा, IRCTC वेंडर का भी लाइसेंस सस्पेंड

समुद्री गतिविधियों की बात करें तो अरब सागर में मौसम काफी अशांत रहेगा। सोमालिया और ओमान के तटों से सटे उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और मध्य-पश्चिम अरब सागर में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इस स्थिति को देखते हुए मछुआरों को इन समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/t4ej7Xl
via

Tuesday, September 8, 2026

Ravi Kishan: रवि किशन के 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' मीम पर बना गाना, इस दिन होगा रिलीज

एक्टर रवि किशन इन दिनों अपनी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आए रवि किशन ने ऑडियंस के दिमाग में अपनी एक अपनी एक छाप छोड़ी है। वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ी कमाई कर रही है। इसी बीच रवि किशन के एक पॉपुलर मीम की काफी चर्चा है। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान रवि किशन की “मनी फॉलोज माई ब्रदर” लोगों के बीच तेजी से वायरल हुआ था। इस पर कई वीडियो व मीम्स भी बनाए गए। अब इस पॉपुलर मीम पर एक गाना भी आने वाला है। रवि किशन ने म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के साथ मिलकर इस गानें को अनाउंस किया है। वहीं इसका टीजर भी जारी किया गया है।

कब रिलीज होगा गाना

रवि किशन की वायरल हुई लाइन “मनी फॉलोज माई ब्रदर” पर तैयार किया गया गाना 11 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले भूषण कुमार और टी-सीरीज इसके म्यूजिक वीडियो का टीजर जारी किया है। इस टीजर में उसी वायरल मीम की कहानी को नए अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत एक मां और उसके बेटे से होती है। मां अपने बेटे के भविष्य को लेकर सवाल करती है, क्योंकि लड़के का पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता। इसके बाद लड़का रवि किशन की आवाज पर लिप-सिंक करते हुए कहता है, “पूरे देश को पगला दूंगा, अभी कुछ पेश किया है, सुनो।” इसके बाद कैमरा धीरे-धीरे घूमता है और अगले ही पल रवि किशन खुद स्क्रीन पर नजर आते हैं।

 

रवि किशन ने किया पोस्ट

वहां वह वही लाइन बोलते हुए दिखाई देते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। रवि किशन कहते हैं, “नाम या दाम? नाम। मनी फॉलोज माई ब्रदर, मनी फॉलोज।” इसके साथ ही वीडियो में उनके इस चर्चित अंदाज को फिर से दिखाया गया है। रवि किशन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का टीजर शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने मेकर्स को टैग करते हुए लिखा, “पूरे देश को पगला रहा हूं #MoneyFollowsMyBrother 11 सितंबर को रिलीज हो रहा है।”

इंटरव्यू में कही थी ये बात

अभिनेता और सांसद रवि किशन का राज शमानी को दिया गया एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों उनके एक जवाब की वजह से फिर चर्चा में आ गया है। बातचीत के दौरान जब रवि किशन से पूछा गया था कि उन्हें पहचान (पहचान) पसंद है या पैसा (पैसा)। उनका जवाब था “पहचान। पैसा मेरे भाई के पीछे आता है, पैसा मेरे पीछे आता है!” ये लाइन कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। लोग इस पर वीडियो और मीम बनाने लगे।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/FYwjqa2
via