मेनबोर्ड सेगमेंट में इस सप्ताह 6 नए IPO खुलने वाले हैं। इनमें से एक नाम बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन है। कंपनी ₹2,533.66 करोड़ का पब्लिक इश्यू लेकर आ रही है। यह 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹558-₹586 प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 25 शेयर है। इस इश्यू में 4.32 करोड़ शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। नए शेयर जारी नहीं होंगे। इसलिए IPO से होने वाली कमाई में से कंपनी को कुछ नहीं मिलेगा। OFS में कंपनी की प्रमोटर Bonfiglioli SPA शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी।
बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन एक टेक्नोलॉजी-बेस्ड कंपनी है। यह इटली की बोनफिग्लिओली एसपीए की इंडिया यूनिट है। कंपनी मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन और इंडस्ट्रियल ड्राइव सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी हाई प्रिसिशन और मिशन-क्रिटिकल गियरबॉक्स व ड्राइव सिस्टम डिजाइन करती है और बनाती है। इनका इस्तेमाल कई तरह की इंडस्ट्रीज में होता है।
कंपनी के इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कम, मध्यम और भारी क्षमता वाले गियर मोटर और गियरबॉक्स शामिल हैं, जिनकी टॉर्क क्षमता 13 Nm से 1,400 kNm तक होती है। इसमें हेलिकल, बेवेल, प्लैनेटरी और वोर्म गियरबॉक्स व गियर मोटर, इलेक्ट्रिक मोटर; वेरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव, सर्वो मोटर व ड्राइव, और रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन सॉल्यूशंस के लिए प्रिसिशन ड्राइव शामिल हैं।
कब होगी लिस्टिंग
IPO में एंकर निवेशक 14 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। 20 अक्टूबर को शेयर बाजार में दशहरा की छुट्टी है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 23 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं। इस इश्यू के लिए एक्सिस कैपिटल, BNP पारिबा, ICICI सिक्योरिटीज और जेफरीज इंडिया, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार MUFG इनटाइम इंडिया है। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
Zetwerk Manufacturing IPO 15 अक्टूबर से, प्राइस बैंड ₹143-₹151 प्रति शेयर तय
Bonfiglioli Transmissions की वित्तीय सेहत
जनवरी-जून 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1,139.17 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 148.58 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले इसी अवधि में रेवेन्यू 966.50 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 114.97 करोड़ रुपये रहा। जुलाई-दिसंबर 2025 के दौरान रेवेन्यू 2,023.59 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 237.87 करोड़ रुपये रहा। ग्रे मार्केट में बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन का शेयर 26.11 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/iRYCv4M
via
No comments:
Post a Comment