लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) यानि कि एलएंडटी (L&T) के रूप में जानी जाने वाली कंपनी ने आज 30 जनवरी 2023 को वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ा है लेकिन फिर भी ये स्ट्रीट के अनुमान से कम रहा है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 2550 करोड़ रुपये रहा है। वहीं तीसरी तिमाही में कंपनी की आय भी बढ़ी। हालांकि कंपनी की आय स्ट्रीट के अनुमान से ज्यादा रही। तीसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 46,389.72 करोड़ रुपये रही। कंपनी का EBITDA अनुमान से कमजोर रहा। जबकि कंपनी की मार्जिन में अनुमान से कम रही। आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में L&T का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 2550 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि इसके 2,670 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2050 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर बढ़कर 46,389.7 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि इसके 46,100 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 39562.92 करोड़ रुपये रही थी। Dealing Room: दो पीएसयू स्टॉक में रही हलचल, एक में हुई बिकवाली और दूसरे में बंपर लिवाली सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में L&T का EBITDA बढ़कर 5073.1 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि इसके 5,385 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 4,530 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में L&T की EBITDA मार्जिन घटकर 10.9% हो गई है। जबकि इसके11.7% रहने का अनुमान था। वहीं पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 11.5% रही थी। आज यानी 30 जनवरी 2023 को बाजार बंद होने के समय एनएसई पर L&T का शेयर 2.17 प्रतिशत या 46.95 अंक नीचे गिरकर 2112.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2297.65 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1456.35 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में कंपनी के शेयर ने 2083.80 का लो और 2173.25 रुपये का हाई स्तर छुआ है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/DvEnZNV
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment