Tuesday, August 5, 2025

धरती पर तबाही मचाएगा 'डबल फायर'...चारों तरफ होगा आग ही आग! बाबा वेंगा ने की फिर डरावनी भविष्यवाणी

Baba Vanga Future Prediction: क्या साल 2025, दुनियाभर में तबाही का साल होने वाला है? ये सावल आजकल आपको अक्सर सोशल मीडिया पर सुनने और देखने को मिल जाएगा। इस सवाल को करने के पीछे लोगों के पास शायद जायज वजहें भी हैं क्योंकि पिछले दो तीन महीने में भारत समेत पूरी दुनिया में जंग से लेकर हादसों तक का महौल देखा गया है। कई देशों के बीच अभी भी जंग जारी है। इस डरावने महौल के बीच बाबा वेंगा की एक डरावनी भविष्यवाणी काफी चर्चा में है।

अब सामने आई ये डरावनी भविष्यवाणी

बल्गारिया के बाबा वेंगा ने इस बार दावा उनकी अगस्त महीने को लेकर की गई भविष्यवाणी को लेकर किया गया है। दावा किया जा रहा है की इस बार की उनकी भविष्यवाणी है 'डबल फायर' को लेकर। जिसका मतलब है कि स्वर्ग और धरती, दोनों जगहों से आग की लपटें उठेंगी। इस भविष्यवाणी की गंभीरता इसलिए और बढ़ जाती है, क्योंकि यह ऐसे समय आई है जब दुनिया पहले से ही जलवायु संकट, भू-राजनीतिक तनाव और तकनीकी अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां अक्सर अस्पष्ट होती हैं। उनका मतलब खोजना काफी मुश्किल होता है। इसीलिए 'डबल फायर' भविष्यवाणी ने लोगों को परेशान कर रखा है।

क्या है ये डबल फायर

बाबा वेंगा की "डबल फायर" की बात को लेकर उनके फॉलोवर्स के बीच कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ इसे जंगलों में फैलती भयावह आग बता रहे हैं, जो पिछले वर्षों में अमेरिका, कनाडा, ग्रीस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भीषण रूप ले चुकी हैं। तो कई लोगों का मानना है कि ये धरती से फूटने वाले किसी ज्वालामुखी का भी संकेत हो सकता है। रूस में ही 2 दिन पहले 600 सालों से शांत पड़ा एक ज्वालामुखी फटा है। वहीं कुछ लोगों ने इसका मतलब किसी उल्कापिंड के गिरने से भी निकाला जा रहा है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/zuvM2TP
via

अनिरुद्धाचार्य के लिए एक और नई मुसीबत? 'पिता' ने लगाए 'दुर्व्यवहार' के आरोप! जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

अनिरुद्धाचार्य महाराज, जिन्हें 'पूकी बाबा' के नाम से भी जाना जाता है, हाल ही में एक धार्मिक आयोजन के दौरान 25 साल की महिलाओं और लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में कथित तौर पर अपने विवादित बयान को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आ गए। उनके बयानों की खूब आलोचना हुई है और अलग-अलग समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया है। अभी एक मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि इस बीच मथुरा के वृंदावन में उनके गौरी गोपाल आश्रम से एक वीडियो वायरल हो गया, जिससे एक और नया विवाद खड़ा हो गया है।

अनिरुद्धाचार्य के पिता का वायरल वीडियो

ऑनलाइन सामने आ रही क्लिप में आश्रम में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति को दिखाया गया है, जो खुद को अनिरुद्धाचार्य के पिता राम नरेश तिवारी बता रहा है। उन्होंने अपने बेटे के आश्रम में उत्पीड़न, बंधक बनाने और जमीन हड़पने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, तिवारी ने आरोप लगाया कि स्टाफ के सदस्य उनके साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मथुरा प्रशासन से उनकी सहायता करने का अनुरोध किया।

राम नरेश तिवारी की सफाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम नरेश तिवारी ने अब दावा किया है कि उनका वीडियो, जिसमें कथित तौर पर अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, पुराना है और AI से एडिट करके गलत तरीके से वायरल किया गया है।

तिवारी ने वृंदावन पुलिस स्टेशन में इस वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि उनके बेटे (अनिरुद्धाचार्य) की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।

उधर, गौरी गोपाल आश्रम ने भी इस बात का जिक्र किया है कि वीडियो पुराना है, 29 अगस्त 2024 का है और अब इसे दोबारा वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

लिव-इन रिलेशनशिप पर क्या बोले अनिरुद्धाचार्य?

हाल ही में, आध्यात्मिक वक्ता का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में बात की थी। क्लिप में, आचार्य जी श्रोताओं में से एक से पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं, "आप कैसी बहू चाहते हैं, जो लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी हो? क्या आप में से कोई मां ऐसी बहू चाहेगी जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहे?"

जैसे-जैसे क्लिप आगे बढ़ती है, अनिरुद्धाचार्य ने बताया, "जब मैंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहना गलत है, तो लोगों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी, क्योंकि मैंने सच कहा था।"

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 तक अनिरुद्धाचार्य महाराज की कुल संपत्ति लगभग ₹25 करोड़ होने का अनुमान है। द बज मेल के अनुसार, वह एक दिन की कथा के लिए ₹1-3 लाख लेते हैं, जबकि सात दिन की भागवत कथा से उन्हें ₹10-15 लाख की कमाई हो सकती है।

बाबा 'बंगाली नाथ' निकला इमामुद्दीन! 3 आधार और पैन कार्ड के साथ पुलिस ने पकड़ा, पश्चिम बंगाल का है रहने वाला

 



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3C4Rmh9
via

Monday, August 4, 2025

IndiGo News: जबलपुर में बड़ा प्लेन हादसा टला, लैंडिंग के समय फट गया इंडिगो विमान का टायर!

IndiGo News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट पर सोमवार (4 अगस्त) को एक विमान हादसा होते-होते टल गया। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कथित तौर पर इंडिगो के विमान का टायर फट गया। ये हादसा तब हुआ जब फ्लाइट यात्रियों को उतारने के बाद एप्रान में पार्क करने के लिए ले जाया जा रहा था। अच्छी बात यह है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। विमान की मरम्मत के लिए दिल्ली से टेक्निकल टीम को जबलपुर बुलाया गया है।

हालांकि, इंडिगो की तरफ से भी विमान में टेक्निकल खराबी आने की बात कही गई है। एयरलाइन ने बताया कि टेक्निकल टीम विमान के टायर को सुधार करने आई है इस काम में करीब एक घंटा लगने का अनुमान है। इसके बाद विमान सुधार कर लिया जाएगा। फिर इसे वापस मुबंई की उड़ान के लिए तैयार किया जाएगा।

'दैनिक जागरण' की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो ने कहा, "विमान में टेक्निकल खराबी आई है। इसे सुधार किया जा रहा है। सुधार के बाद शाम को इसी विमान को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा।" रिपोर्ट में कहा गया है कि सुबह मुंबई से इंडिगो का एयरबस 180 यात्री क्षमता वाला विमान लैंड किया। इसके बाद यात्रियों को उतारने के बाद विमान को एप्रान में खड़े करने के लिए पायलट ले जाने लगे।

इसी दौरान प्लेन का टायर क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्रों ने बताया कि टायर में नुकीली कील नुमा कोई लोहे का टूकड़ा घुसा था। हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एयरलाइन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। घटना स्थल के करीब से सभी को हटा दिया गया है ताकि मामले की जानकारी सार्वजनिक न हो।

इससे पहले मुंबई से कोलकाता जाने वाले इंडिगो के एक विमान में शुक्रवार को एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया था। सूत्रों ने बताया कि यह घटना उड़ान संख्या 6E138 में हुई और विमान के कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आरोपी यात्री को सुरक्षा बल को सौंप दिया गया। सूत्रों ने बताया कि विमानन कंपनी ने यात्री को उपद्रवी भी घोषित कर दिया है।

इंडिगो ने शुक्रवार को मुंबई-कोलकाता उड़ान में एक सह-यात्री को थप्पड़ मारने वाले यात्री पर उड़ान प्रतिबंध लगा दिया है। एयरलाइन ने शनिवार को X पर एक पोस्ट में कहा कि उचित जांच के बाद, उपद्रवी ग्राहक से जुड़ी घटना के बारे में औपचारिक रूप से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

एयरलाइन ने कहा, "उड़ानों में इस तरह के उपद्रवी व्यवहार को हतोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप, नियामक प्रावधानों के अनुसार, उस व्यक्ति को इंडिगो की किसी भी उड़ान से सफर करने से रोक दिया गया है।" उड़ान प्रतिबंध की अवधि का तुरंत पता नहीं चल सका है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया, जिसमें अपनी सीट पर बैठे एक यात्री ने गलियारे में बैठे एक अन्य यात्री को अचानक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह रोने लगा और उसे उस जगह से हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें- Air India के प्लेन में कॉकरोच मिलने से मचा हड़कंप, यात्रियों ने किया हंगामा, अमेरिका से मुंबई आ रही थी फ्लाइट

इसके अलावा, चालक दल के एक सदस्य को सीट पर बैठे यात्री से ऐसा मत करो कहते हुए सुना गया। जबकि एक अन्य यात्री ने पूछा कि उसने थप्पड़ क्यों मारा और उसे किसी को मारने का कोई अधिकार नहीं है। एक यात्री को यह भी कहते हुए सुना गया कि जिस व्यक्ति को मारा गया था, उसे घबराहट के साथ दौरा पड़ रहा था।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/qbeph7y
via

Sunday, August 3, 2025

Europe: यूरोप में बसने का बना रहे हैं प्लान? भारतीयों के लिए ये देश हैं सबसे किफायती ऑप्शन

अगर आप बजट के रहकर यूरोप में बसने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूरोप में कई सस्ते और खूबसूरत देश ऐसे हैं, जहां आप आराम से रह सकते हैं। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 2,000 डॉलर (करीब 1.74 लाख रुपये) महीने के बजट में यूरोप के कई शहरों में आराम से और बेहतर जीवन जिया जा सकता है। फिर चाहे आप रिटायर हों, ऑनलाइन काम करने वाले हों या नई शुरुआत करना चाहते हों, सबके लिए यहां बढ़िया ऑप्शन मौजूद हैं।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस, लंदन या एम्स्टर्डम जैसे बड़े शहरों में रहना नार्मल बजट में मुश्किल हो सकता है, लेकिन मध्य, पूर्वी और दक्षिणी यूरोप के छोटे शहर काफी किफायती साबित होते हैं। पुर्तगाल, बुल्गारिया, हंगरी, रोमानिया और स्पेन व इटली के कुछ हिस्सों में न सिर्फ रहने का खर्च कम है, बल्कि यहां का सार्वजनिक परिवहन सुविधा, भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं और समृद्ध सांस्कृतिक एक्सपीरियंस भी मिलते हैं। आइए जानते हैं यूरोप के उन देशों के बारे में जहां पर सिंपल भारतीय आय में भी आराम से रह सकते हैं।

बुडापेस्ट, हंगरी

फोर्ब्स के मुताबिक, बुडापेस्ट, हंगरी उन लोगों के लिए एक बढ़िया शहर है जो सस्ती और अच्छी जिंदगी की तलाश में हैं, चाहे वे रिटायर हों, फ्रीलांसर हों या दूर से काम करने वाले प्रोफेशनल्स। यहां करीब 1 से 1.5 लाख रुपये महीने के बजट में आरामदायक जिंदगी जी जा सकती है। इस शहर में रहने के लिए सस्ते घर, बेहतरीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम, अच्छी मेडिकल सुविधाएं और एक दोस्ताना माहौल मिलता है। बुडापेस्ट का इतिहास और आधुनिकता का मेल इसे रहने के लिए और भी खास बनाता है।

ग्रीस

ग्रीस यूरोप में सस्ती और आरामदायक जिंदगी के लिए एक बेहतरीन देश माना जाता है। यहां मासिक खर्च लगभग 80 हजार से 1.4 लाख रुपये तक हो सकता है। यहां के सेंटोरिनी जैसे महंगे टूरिस्ट प्लेस को छोड़ दें तो कई जगहों पर समुद्र किनारे घर बहुत कम किराए पर मिल जाता है। कभी-कभी 30 हजार रुपये से भी कम में मिल जाते हैं। यहां का सुहावना मौसम, खूबसूरत नजारे, मददगार प्रवासी समुदाय और टैक्स में मिलने वाली छूट रिटायर्ड लोगों और रिमोट वर्कर्स के लिए इसे और भी अट्रैक्टिव बना देते हैं।

साइप्रस

साइप्रस उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो कम खर्च में यूरोप में बसना चाहते हैं। यहां करीब 1 से 1.5 लाख रुपये के मासिक बजट में आराम से रहा जा सकता है। यहां टैक्स कम हैं और समुद्र किनारे घर लगभग 40 से 65 हजार रुपये में किराए पर मिल जाते हैं। सालभर धूप वाला मौसम, खूबसूरत नजारे, अच्छी हेल्थकेयर और शांत माहौल इसे रिटायर्ड लोगों और डिजिटल नोमैड्स के लिए खास बनाते हैं।

भारत के इस हिल स्टेशन पर लागू हुआ नया नियम, अब सैलानियों के लिए रजिस्‍ट्रेशन जरूरी, पढ़ें पूरी डीटेल



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/zWhP8iw
via

Saturday, August 2, 2025

अक्टूबर से पाकिस्तान की सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ियों में अमेरिकी तेल भरा होगा, जानिए ट्रंप के इरादें कितने खतरनाक हैं

अमेरिका के ह्यूस्टन से चला जहाज इस साल अक्टूबर में कराची पहुंच जाएगा। इस जहाज पर अमेरिकी क्रूड ऑयल लदा होगा। जहाज के पाकिस्तान के बंदरगाह पर पहुंचते ही अब तक पर्दे के पीछे चल रहे गुणाभाग के निशान जमीन पर उतर आएंगे। पाकिस्तान की सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ियों में अमेरिका का पेट्रोल भरा होगा। गाड़ियों की रफ्तार तो शायह पहले जितनी रहेगी लेकिन अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते फिर से कई दशक पहले के ट्रैक पर लौटने जा रहे हैं।

पाकिस्तान अमेरिका से क्रूड इंपोर्ट करेगा

अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ नई ट्रेड डील (US Pakistan Trade Deal) की है। इसके तहत पाकिस्तान की सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी Cnergyico अमेरिका से 10 लाख बैरल क्रूड ऑयल का इंपोर्ट करने जा रही है। Cnergyico के वाइस चेयरमैन उसामा कुरैशी ने रायटर्स को यह बताया। अमेरिका से इस तेल के अक्टूबर के मध्य तक पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है।

पाकिस्तान के ऑयल रिजर्व को डेवलप करने का प्लान

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में यह ऐलान किया कि उन्होंने पाकिस्त के साथ एक डील की है। इस डील के तहत अमेरिका और पाकिस्तान मिलकर पाकिस्तान के ऑयल रिजर्व को डेवलप करेंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर अपने पोस्ट में लिखा, "कौन जानता है वह किसी दिन इंडिया को तेल बेचे।" ऊपर से देखने में तो यह एक सामान्य ट्रेड दिखती है, लेकिन इसके मायने काफी गंभीर हैं।

पाकिस्तान को फिर से अपने पाले में लाना चाहता है अमेरिका

अमेरिका के साथ पाकिस्तान की एनर्जी डील के न सिर्फ इंडिया और चीन के लिए रणनीतिक मायने हैं बल्कि इसका असर इस पूरे इलाके पर पड़ने वाला है। Witol और Synergico से जुड़ा यह एग्रीमेंट ऐसे वक्त हुआ है जब रूस से इंडिया के बढ़ते एनर्जी और डिफेंस ट्रेड ने अमेरिका की नींद उड़ा दी है। अमेरिका को अब उस पाकिस्तान में अपना बड़ा व्यापारिक साझेदार दिख रहा है, जिसे उसने कभी 'आतंकियों का शरण स्थल' कहा था।

पाकिस्तान में ऑयल रिजर्व की हकीकत कुछ और

ट्रंप ने जिस पाकिस्तान के ऑयल रिजर्व को लेकर बड़े दावे किए हैं, उसकी हकीकत कुछ और है। 2016 तक पाकिस्तान में ऑयल का सिर्प 35.3 करोड़ बैरल ऑयल रिजर्व की पहचान हो पाई थी। यह दुनिया में क्रूड के कुल रिजर्व का सिर्फ 0.021 फीसदी है। इससे ईंधन की दो साल की भी जरूरत पुरी नहीं हो पाएगी। पाकिस्तान में ऑयल का दैनिक उत्पादन सिर्फ 88,000 बैरल है। पाकिस्तान अपनी 85 ऑयल की जरूरत इंपोर्ट से पूरा करता है।

अमेरिका को पाकिस्तान की चीन से नजदीकी पसंद नहीं

सवाह है कि ट्रंप ने फिर पाकिस्तान से बड़ी एनर्जी डील का दावा क्यों किया? जवाब है कि यह डील तो सिर्फ एक दिखावा है। अमेरिका का असली मकसद एक बार फिर से पाकिस्तान में अपने रणनीतिक असर को हासिल करना है। अमेरिका के पाकिस्तान के दूरी बनाने के बाद से पाकिस्तान चीन के काफी करीब आया है। पिछले एक दशक में पाकिस्तान और चीन के बीच के रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं।

चीन पाकिस्तान में अरबों डॉलर इनवेस्ट कर रहा

चीन पाकिस्तान में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है। चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीईपीसी) इसका एक बड़ा उदाहरण है। ट्रंप को लगता है कि ऑयल के नाम पर पाकिस्तान के साथ नजदीकी उसे पाकिस्तान को चीन से दूर करने में मददगार साबित हो सकती है। अमेरिका का मकसद फिर से पाकिस्तान पर ऐसी पकड़ पैदा करना है, जिसमें वह अमेरिका के इशारे पर हर काम करेगा।

यह भी पढ़ें: Epstein Files: डोनाल्ड ट्रंप एपस्टीन फाइल्स को सार्वजनिक करने को तैयार, क्या FBI के एडिटेड फाइल्स से सच सामने आएगा?

भारत को अमेरिका की चाल से रहना होगा सावधान

अमेरिका को अपनी इस रणनीति के लिए इंडिया से संबंधों की कीमत चुकानी पड़ सकती है। इंडिया को बार-बार अपना स्वाभाविक साझेदार बताने वाला अमेरिका इंडिया पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने जा रहा है। अमेरिका को पाकिस्तान की आतंक की जमीन अब नहीं दिख रही। उसे तो सिर्फ अपना मतलब दिख रहा है, जिसे साधने के लिए वह पहले भी गिरगिट की तरह रंग बदलता रहा है। भारत को अमेरिका के खतरनाक इरादों को समझने की जरूरत है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/BR9ZWzx
via

Nissan ला रही है 7-सीटर MPV, लॉन्च से पहले टीजर किया जारी, बेहतर माइलेज के साथ मिलेगा दमदार फीचर

Nissan 7-Seater MPV: अगर आप 7-सीटर गाड़ी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। जी हां, Nissan मोटर इंडिया ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें कंपनी की आने वाली 7-सीटर MPV की झलक देखने को मिली है। इस टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह अपकमिंग रेनो ट्राइबर पर बेस्ड MPV होगी। जापानी कार कंपनी ने पहले ही कहा था कि वह भारत में अपने फ्यूचर पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में एक नई बी-सेगमेंट MPV पर काम कर रही है। इसके 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। यानी इस साल के अंत तक इसे ऑफिशियली तौर पर पेश किया जा सकता है।

Nissan 7-सीटर MPV में कौन से मिल सकते हैं फीचर्स?

  • निसान की यह MPV हाल ही में लॉन्च हुई रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट के डिजाइन एलिमेंट को बरकरार रखती है। इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैम्प और बड़ा फ्रंट बम्पर, जिसमें C-शेप के साथ लोअर ग्रिप भी शामिल हो सकती है। रियर-एंड में LED टेललाइट्स का एक रिवाइज्ड सेट मिलने की उम्मीद है। यह MPV नए अलॉय व्हील और रूफ रेल्स के साथ आएगी।
  • इसके इंटीरियर में Renault Triber फेसलिफ्ट जैसा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम तक दिया जा सकता है। इसके केबिन को निसान की बाकी गाड़ियों जैसा रखा जा सकता है। इसके लेआउट में 7-सीटर कॉन्फिगरेशन को बरकरार रखा जा सकता है।

कैसा होगा इंजन?

इस MPV में ट्राइबर वाला ही 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर इंजन दिए जाने की उम्मीद है। यह पेट्रोल यूनिट 71 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। निसान MPV के ऑफिशियली लॉन्च के साथ ही कंपनी की अपकमिंग प्रोडक्ट पाइपलाइन कुल चार नए मॉडल तक पहुंच गई है। इनमें एक 5-सीटर और एक 7 सीटर C-SUV के साथ-साथ एक मास-मार्केट EV भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : Kia Syros Vs Maruti Suzuki Brezza: फीचर्स, इंजन और कीमत में कौन सी SUV है बेस्ट, जानें पूरी डिटेल



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/SkHmCnL
via

Friday, August 1, 2025

Red Letter: कान फिल्म फेस्टिवल में रॉयल एंट्री कर चुकी है 'रेड लेटर', अजित अरोड़ा स्टारर अब OTT पर रिलीज को तैयार

Red Letter: फिल्ममेकर अजीत अरोड़ा की पॉपुलर मिनी-फीचर फिल्म 'रेड लेटर' अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कश्मीर की हसीन वादियों में फिल्माई गई इस थ्रिलर ड्रामा को न सिर्फ फिल्म समीक्षकों की सराहना मिली, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने भी इसकी कहानी, निर्देशन की खुलकर तारीफ की है।

'रेड लेटर' एक ऐसे सामाजिक सच और मुद्दे पर बात करती है, जिसे आज भी हम नज़रअंदाज़ करते आ रहे हैं। अजीत अरोड़ा, जो इस फिल्म के लेखक, निर्देशक और मुख्य कलाकार भी हैं, ने इसे सामाजिक तौर पर एक बेहद जरूरी कहानी बताया है। उन्होंने फिल्म को पूरी संवेदनशीलता और शिद्दत से पर्दे पर उतारने का प्रयास किया है। अरोड़ा कहते हैं, "यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक अनुभव है। हर सीन, हर फ्रेम, को बड़ी बारीकी से गढ़ा गया है, जो दर्शकों के दिल को छू जाएगी।"

फिल्म की कहानी मारूमी नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सामना उसके अतीत के एक ऐसे राज़ से होता है, जो समाज में आज भी ज़िंदा है। खामोशी, पीड़ा, घुटन और न्याय पाने की जद्दोजहद के बीच यह कहानी एक ज़रूरी सवाल उठाती है। फिल्म में म्यूज़िक का भी अहम रोल है। खासकर जावेद अली की आवाज़ में फिल्माया गया एक गीत जो इस फिल्म के इमोशनल टोन को और गहराई देता है।

बताते चलें कि 'रेड लेटर' को अब तक सात से ज़्यादा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में ऑफिशियल सेलेक्शन, नॉमिनेशन या अवॉर्ड मिल चुके हैं। फिल्म की यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा अभी भी जारी है और इसे भारत के सिनेमा प्रेमियों के बीच खासी पॉपुलरिटी मिल रही है।

यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त है, खासकर उन दर्शकों के लिए जो सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्में देखना पसंद करते हैं। सिनेमा के बदलते दौर में 'रेड लेटर' जैसे प्रयोग फिल्म जगत से जुड़े लोगों को अलग अलग सामाजिक लेकिन दबे हुए मुद्दों पर अच्छी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। 9 अगस्त से शीमारूमी पर मिनी फ़ीचर फ़िल्म रेड लेटर रिलीज होगी। मनोरंजन के साथ ही यह फ़िल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी।

K-Pop Band BTS: बीटीएस ने क्रिएट की हिस्ट्री, बिलबोर्ड चार्ट में एक फिर मारी धमाकेदार एंट्री



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7dn9DYs
via