Thursday, January 16, 2025

Axis Bank Q3 Results: दिसंबर 2024 तिमाही में मुनाफा 4% बढ़ा, शुद्ध ब्याज आय में 9% का इजाफा

Axis Bank December Quarter Result: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 6,304 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 6071.10 करोड़ रुपये था। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दिसंबर तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध ब्याज आय एक साल पहले के मुकाबले 9 प्रतिशत बढ़कर 13,606 करोड़ रुपये हो गई।

Axis Bank का शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.93 प्रतिशत रहा। ऑपरेटिंग प्राॅफिट सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 10,534 करोड़ रुपये और कोर ऑपरेटिंग प्राॅफिट सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 10,102 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच कुल आय 36,926.14 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर 2023 तिमाही में 33,516 करोड़ रुपये थी।

एसेट क्वालिटी कितनी सुधरी

शेयर बाजारों को दी गई सूचना के मुताबिक, दिसंबर 2024 तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस NPA रेशियो घटकर 1.46 प्रतिशत रह गया। दिसंबर 2023 तिमाही में यह 1.58 प्रतिशत था। इसी तरह नेट NPA रेशियो भी कम होकर 0.35 प्रतिशत पर आ गया, जो एक साल पहले 0.36 प्रतिशत था।

Infosys Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 11% बढ़ा नेट प्रॉफिट, अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

लोन और डिपॉजिट

एक्सिस बैंक के एडवांसेज का आंकड़ा ​दिसंबर ​2024 के आखिर तक 10,14,564.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो दिसंबर 2023 के आखिर से 9 प्रतिशत ज्यादा है। रिटेल लोन सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़े। दिसंबर महीने के आखिर में डिपॉजिट 10,95,882.77 करोड़ रुपये पर थे, जो एक साल पहले से 9 प्रतिशत ज्यादा रहे।

एक्सिस बैंक​ ने दिसंबर तिमाही के दौरान 130 नई ब्रांच खोलीं। अब इसकी 5,706 डॉमेस्टिक ब्रांच और 202 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट बैंकिंग आउटलेट हैं। 31 दिसंबर 2024 तक बैंक के ATM की संख्या 14,476 थी।

एक्सिस बैंक का शेयर बढ़त में बंद

16 जनवरी को बीएसई पर एक्सिस बैंक का शेयर 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 1040.20 रुपये पर बंद हुआ। बैंक का मार्केट कैप 3.21 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बैंक में 91.77 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत टूट चुका है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/EMP14eL
via

Wednesday, January 15, 2025

बाजार में रिकवरी के बीच डीलर्स ने आज इन दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: - सरकारी कंपनियों और रियल्टी शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़े। सरकारी कंपनियों में NTPC, पावरग्रिड, PFC, BHEL में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। लेकिन फार्मा स्टॉक्स में आज मुनाफावसूली देखने को मिली। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज अच्छी रौनक देखने को मिली। नुवामा की बुलिश रिपोर्ट से BSE में तेजी की बहार देखने को मिली। शेयर में 5% से ज्यादा का उछाल नजर आया। वहीं अच्छे नतीजों के बाद HDFC AMC भी करीब 5% दौड़ गया। टेलीकॉम शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली। ये 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इंडस टावर भी 4% से ज्यादा चढ़ा। इसके साथ ही भारती एयरटेल में भी रौनक देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) और इंडियन होटल्स (INDIAN HOTELS) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

BHARTI AIRTEL

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने टेलीकॉम सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक टेलीकॉम शेयरों में आज अच्छी खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने स्टॉक के लिए 1620-1630 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं।

Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, AU Small Bank का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

INDIAN HOTELS

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज होटल सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने इंडियन होटल्स (INDIAN HOTELS) के शेयर में पोजीशनल खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में घरेलू फंड्स की खरीदारी हुई है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 830-850 रुपये के लक्ष्य की उम्मीद जताई है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/UNmZGnI
via

Tuesday, January 14, 2025

Agri Commodity:सरकार की एग्री सेक्टर से बढ़ी उम्मीदें, सरसों में फिर लौटी तेजी, जानिए क्या है वजह

सरकार को इस साल एग्री सेक्टर में ग्रोथ की उम्मीद है। सरकार उम्मीद कर रही है कि खरीफ और रबी दोनों में ही अच्छा उत्पादन होगा। वहीं रबी में अब तक सरसों की बुआई पिछले साल से 6% कम रही है। क्या हैं इसके कारण ?क्या सरकार की उम्मीद पर फसलों का उत्पादन खरी उतरेगी और क्या हैं बजट से उम्मीदें?

सरकार की एग्री सेक्टर से उम्मीदें बढ़ी है। अच्छे मॉनसून से उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। 2024-25 में अच्छे ग्रोथ की भी उम्मीद है। FY24 में सेक्टर में 1.4% की गिरावट दिखी लेकिन इस साल 3.5-4% की दर से ग्रोथ की उम्मीद है। 2016-17, 2022-23 में 5% की औसत ग्रोथ है।

कहां हैं चुनौतियां?

दलहन, तिलहन को लेकर चुनौतियां बरकरार है। दलहन का उत्पादन 24-25 मिलियन टन बढ़ा है। 10 साल पहले 14 मिलियन दलहन उत्पादन टन था।दलहन पर भारत अब भी आत्मनिर्भर नहीं है। जरूरत का करीब 60% दाल इंपोर्ट होता है। खाने के तेल भारत का सबसे बड़ा इंपोर्टर है।

सरसों में लौटी तेजी

इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में तेजी आई है। 1 महीने की ऊंचाई पर सरसों का दाम पहुंचा है। 545 यूरो/टन के पार दाम निकले है। 2025 में अब तक 6% की तेजी आई। अप्रैल 2022 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर दाम पहुंचे थे। 1094 यूरो/टन की ऊंचाई तक दाम पहुंचे थे।

भारत में सरसों का हाल

भारत में सरसों के दाम एक साल 25% तक चढ़ चुके हैं । पिछले साल से अब तक 6% कम बुआई हुआ। 14 जनवरी तक 88.50 लाख हेक्टेयर में बुआई रहा। पिछले साल 93.73 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई थी

MOPA के ज्वाइंट सेक्रेटरी अनिल चत्तर का कहना है कि किसानों को अगर फसल के सही दाम मिलते है तो फसल की बुआई बढ़ जाएगी। 2018 में किसानों को सही फसल के सही दाम मिले थे जिसके बाद किसान ने 25 फीसदी फसल की बुआई बढ़ाई थी।

पूर्व कृषि सेक्रेटरी सिराज हुसैन का कहना है कि तुअर की आवक बाजार में शुरु हो चुकी है। अगले हफ्ते में तुअर के आवक में बढ़त की उम्मीदें है। इस साल रबी की फसल अच्छी होने की उम्मीद है लेकिन सरकार को यह तय करना होगा कि रबी फसल के दाम MSP के नीचे ना जाए। सरसों की प्रोडक्शन अच्छी होने की उम्मीद है। ऑयल सीड में अगर भारत को आत्मनिर्भर होना है तब तक सरकार से एक हद तक प्रोक्योरमेंट कराना होगा।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/rPUuRMm
via

Monday, January 13, 2025

Budget 2025: गोल्डमैन सैक्स को ग्रामीण इलाकों पर ज्यादा फोकस की उम्मीद, वेल्फेयर स्कीम का आवंटन बढ़ सकता है

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ग्रामीण इलाकों से जुड़ी स्कीमों का आवंटन बढ़ा सकती हैं। वित्तमंत्री 1 फरवरी को यूनियन बजट 2025 पेश करेंगी। इसके साथ ही वह लगातार 8 बार यूनियन बजट पेश करने वाली वित्तमंत्री बन जाएंगी। गोल्डमैन सैक्स ने 13 अक्टूबर को अपनी रिपोर्ट में ग्रामीण इलाकों की वेल्फेयर स्कीम पर आवंटन बढ़ने का अनुमान जताया है।

कंजम्प्शन बढ़ाने के उपाय करने की सलाह

इस बार यूनियन बजट (Union Budget 2025) से इनकम टैक्सपेयर्स को भी काफी उम्मीदें हैं। इकोनॉमिस्ट्स और उद्योग चैंबर्स के प्रतिनिधियों ने सरकार को कंजम्प्शन बढ़ाने की सलाह दी है। उनकी दलील है कि आर्थिक गतिविधियां घटने का असर जीडीपी ग्रोथ पर पड़ा है। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ घटकर 5.4 फीसदी पर आ गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सरकार की तरफ से कंजम्प्शन बढ़ाने के उपाय नहीं किए गए तो इकोनॉमी में सुस्ती बढ़ सकती है।

खर्च बढ़ाने के साथ डेफिसिट को कंट्रोल में रखने का चैलेंज

इस बार निर्मला सीतारमण के सामने इकोनॉमी को सुस्ती में जाने से बचाने और फिस्कल डेफिसिट को काबू में बनाए रखने का चैलेंज है। गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को खर्च बढ़ाने के साथ ही फिस्कल कंसॉलिडेशन को काबू में रखने की कोशिश करनी होगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक, डेट और जीडीपी रेशियो पहले से ज्यादा है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार FY26 में फिस्कल डेफिसिट को 4.4-4.6 फीसदी रखने का टारगेट तय कर सकती है। FY25 में फिस्कल डेफिसिट का टारगेट 5.9 फीसदी था।

सब्सिडी पर खर्च नहीं बढ़ाएगी सरकार

गोल्डमैन सैक्स ने यह भी कहा है कि वेल्फेयर स्कीम पर खर्च बढ़ाने का युग अब खत्म हो चुका है। आगे ऐसी स्कीम पर सरकार के खर्च की ग्रोथ जीडीपी ग्रोथ से कम रह सकती है। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में सरकार अपने कर्ज को काबू में रखने का रोडमैप भी पेश करेगी। इसके अलावा रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल बढ़ाने पर भी सरकार का फोकस हो सकता है। गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि रूरल,ट्रांसफर और वेल्फेयर सब्सिडीज पर खर्च का ट्रेंड कोविड के पहले जैसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Budget 2025: टैक्स चोरी का पता लगाने के लिए AI का होगा इस्तेमाल, निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को करेंगी ऐलान

बजट पर दिख सकता है गठबंधन सरकार का असर

गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद देश में फिर से गठबंधन की सरकार बनी है। इसका असर यूनियन बजट 2025 पर दिख सकता है। सरकार रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर और वेल्फेयर स्कीम पर अपना खर्च बढ़ा सकती है। 23 जुलाई को पेश यूनियन बजट में सरकार ने एनडीए गठबंधन में शामिल दो दलों का खास ध्यान रखा था। बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए काफी ज्यादा आवंटन किया गया था। बिहार में जदयू नेता नीतीश कुमार की सरकार है। आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी की नेता चंद्र बाबू नायडू की सरकार है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/lP9kJGq
via

बाजार में हाहाकार, फिर भी दिग्गजों ने LIC, JSPL, मेट्रोपोलिस हेल्थ, मैस्टेक पर लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस

बाजार में आज तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी और बैंक निफ्टी, सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आदित्य बिड़ला कैपिटल, बायोकॉन, एक्सिस बैंक, टीसीएस और इंडसइंड बैंक के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि मैक्रोटेक डेवलपर्स, पीबी फिनटेक, कल्याण ज्वेलर्स, अदाणी टोटल गैस और पेटीएम में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन एचएफसीएल, इंफो एज, कोफोर्ज, सीईएससी और आईआरबी इंफ्रा में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एलआईसी इंडिया, जेएसपीएल, मेट्रोपोलिस हेल्थ और मास्टेक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः LIC

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि LIC के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 800 के स्ट्राइक वाली कॉल 15.30 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 20/25 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः JSPL Future

Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से JSPL के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 860/855 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 895 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 882 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

HDFC Life का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

Trader & Market Expert अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Metropolis Health

Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Metropolis Health पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1883 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1920 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1800 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Mastek

SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Mastek के स्टॉक में 2808 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में इसमें 3500 से 3600 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/9oBL3x2
via

Water Chestnut: पानी में रहने वाला यह फल कमजोर हड्डियों में फूंक देगा जान, दिल रहेगा चकाचक

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार सिंघाड़े से भर जाता है। ये खाने में बेहद टेस्टी होता है। यह सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें कैल्शियम, विटामिन-A, C, मैंगनीज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से डायबिटीज अस्थमा, एसिडिटी, गैस, अपच आदि की परेशानी भी दूर हो सकता है। आप सिंघाड़े को ऐसे ही छीलकर या फिर इसे उबाल कर खा सकते हैं। आप फ्राई करके, अचार बनाकर या फिर सब्जी बनाकर भी सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। यह थायराइड, गठिया, हार्ट, जैसी बीमारियों के लिए दवा से कम नहीं है। डायबिटीज के लिए भी यह फायदेमंद माना गया है।

दरअसल, सिंघाड़ा को 'पानी फल' भी कहा जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। लोग इस फल को व्रत के दौरान ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। बिहार के भागलपुर के कई जगहों पर बड़े पैमाने में इसकी खेती की जा रही है। साल भर में इस सिर्फ एक महीने यह फल मिलता है।

थायराइड के लिए फायदेमंद है सिंघाड़ा

सिघाड़े में आयोडीन और मैंगनीज पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये थायराइड की समस्या में लाभदायक हैं। इसमें मौजूद आयोडीन गले संबंधी रोगों से बचाता है। अगर आप थायराइड के मरीज हैं, तो आपके लिए सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। भागलपुर की कृषि वैज्ञानिक अनिता कुमारी ने कहा कि सिंघाड़ा फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पानी का काफी अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती है। वहीं पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करने में भी सिंघाड़ा काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए कच्चे सिंघाड़े का भर्ता बनाकर देसी घी में मिला लें। उसके बाद इसे धीमी आंच पर पकाएं। ऐसा करने से पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

सिंघाड़े से दिल रहेगा चकाचक

सिंघाड़े से हार्ट डिजीज में फायदा मिलता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल भी च्छा रहता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना गया है।

हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

सिंघाड़ा में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अगर आप इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो यह हड्डियां और दांतों को मजबूत करने में मदद करेगा।

बालों के लिए फायदेमंद

सिंघाड़े का सेवन बालों की समस्या के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes Treatment: रोजाना खाएं चना, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, शरीर में आएगी घोड़े जैसी फुर्ती



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/hYZ1k0I
via

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालुओं ने भी लगाई आस्था की डुबकी, जानें किस तीर्थयात्री ने क्या कहा

Maha Kumbh Mela 2025: पौष पूर्णिमा स्नान के साथ धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज में महाकुंभ मेला सोमवार (13 जनवरी) से शुरू हो गया। महाकुंभ ने प्रयागराज के संगम को आस्था, संस्कृति और मानवता के जीवंत केंद्र में बदल दिया है। पवित्र जल में डुबकी लगाने वाले लाखों तीर्थयात्रियों में विदेश से आए श्रद्धालु भी शामिल थे, जिन्होंने इस दिव्य आयोजन के चमत्कार का अनुभव किया। विदेशी पर्यटकों ने खुद को भाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि हमें यहां आकर अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें कभी जीवन में इस तरह का अनुभव मिलेगा।

अमेरिकी सेना का हिस्सा रह चुके माइकल अब 'बाबा मोक्षपुरी' के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने जूना अखाड़े से जुड़ने की अपनी यात्रा साझा की। उन्होंने पीटीआई से कहा, "मैं एक साधारण व्यक्ति था, जिसका अपना परिवार और करियर था। लेकिन मुझे एहसास हुआ कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है और मैं मोक्ष की तलाश में निकल पड़ा। मैंने अपना जीवन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया।"

माइकल ने कहा, "प्रयागराज में यह मेरा पहला महाकुंभ है। यहां का आध्यात्मिक अहसास असाधारण और बेजोड़ है।" महाकुंभ ने विदेशियों के एक विविध समूह को भी आकर्षित किया है। इसमें इस धार्मिक आयोजन को फिल्माने वाले दक्षिण कोरियाई यूट्यूबर से लेकर परंपराओं की गहरी समझ हासिल करने की ललक रखने वाले जापानी पर्यटक तक शामिल हैं।

स्पेन की क्रिस्टीना ने इस आयोजन की भव्यता पर विस्मय व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह एक अद्भुत पल है। मैं पहली बार इतने भव्य और अलौकिक आयोजन की गवाह बन रही हूं।" एक अन्य विदेशी श्रद्धालु ने संगम में डुबकी लगाकर एक अजब-सा आध्यात्मिक सुकून मिलने की बात कही।

उन्होंने पीटीआई से कहा, "मैं पवित्र जल में डुबकी लगाने का अवसर पाकर कृतज्ञ महसूस कर रही हूं। मुझमें पूर्णता का जो भाव जगा है, उसे मैं शब्दों में नहीं बयां कर सकती।" इटली से आने वाली वेलेरिया ने महाकुंभ के आध्यात्मिक वातावरण को 'अद्भुत और रोमांचक' करार दिया। हालांकि, उन्होंने और उनके पति मिखाइल ने ठंडे मौसम के कारण पवित्र जल में डुबकी नहीं लगाई।

मिखाइल ने मजाकिया लहजे में कहा, "मेरी पत्नी ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने संगम में डुबकी लगाई, तो वह मुझे छोड़ देगी, क्योंकि पानी बहुत ठंडा है!"कपल ने कहा कि ठंड कम होने पर वे एक बार फिर महाकुंभ में आने की कोशिश करेंगे।

मोक्ष की तलाश में विदेशी भक्त

पहली बार महाकुंभ में पहुंचे ब्राजील के योग साधक शिकू ने 'मोक्ष' की खोज को अपनी यात्रा का मकसद बताया। उन्होंने कहा, "भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है। इस बार 144 वर्षों बाद बना ग्रहों का दुर्लभ संयोग महाकुंभ को और भी खास बनाता है। मैं यहां आकर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। जय श्रीराम।" फ्रांसीसी पत्रकार मेलानी में इस आयोजन ने एक अप्रत्याशित रोमांच पैदा किया।

मेलोनी ने पीटीआई से कहा, "जब मैंने भारत की यात्रा की योजना बनाई थी, तब मुझे महाकुंभ के बारे में नहीं पता था। लेकिन एक बार जब मुझे इसके बारे में पता चला, तो मुझे लगा कि मुझे यहां आना ही होगा। साधुओं से मिलना और इस जीवंत मेले को देखना जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव है।" उत्तर प्रदेश सरकार को महाकुंभ में विदेशी आगंतुकों सहित कुल 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Maha Kumbh Mela 2025: आजाद भारत का पहला महाकुंभ मेला कब और कहां लगा था? जानें इतिहास और तथ्य समेत सबकुछ



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/IQzJiFT
via