Apple is all set to launch its next generation of iPhones, the iPhone 14 series along with Apple Watch Series 8 during its September 7 'Far Out' event.
from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/iyIDY6Z
Friday, September 2, 2022
Thursday, September 1, 2022
भारत सरकार जल्द ही दो चरणों में शुगर एक्सपोर्ट को दे सकती है मंजूरी- सूत्र
सरकार और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने रॉयटर्स को बताया है कि भारत सरकार जल्द ही अक्टूबर से शुरू होने वाले अगले शुगर सीजन के लिए 2 चरणों में शुगर एक्सपोर्ट को मंजूरी दे सकती है। गौरतलब है कि दुनिया का सबसे बड़ा शुगर उत्पादक भारत अपने किसानों और उपभोक्ताओं के हितों के बीच संतुलन बनाने की कवायद कर रहा है और इसी कवायद के तहत जल्द ही शुगर एक्सपोर्ट को मंजूरी मिल सकती है। बाजार जानकारों का कहना है कि भारत की तरफ से एक्सपोर्ट को मंजूरी मिलने से शुगर की ग्लोबल प्राइस कम हो सकती है और पूरे एशिया में सप्लाई बढ़ सकती है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने वर्तमान सीजन के लिए शुगर के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा रखा है। नेशनल फडरेशन ऑफ कॉर्पोरेटिंग शुगर फैक्टीज के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रकाश नाईकनवरे (Prakash Naiknavare) का कहना है कि सरकार ने अगले शुगर सीजन के लिए कोटा तय करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि 2022-23 शुगर सीजन के लिए एक्सपोर्ट पॉलिसी का ऐलान सितंबर में किया जा सकता है। गौरतलब है कि नया शुगर सीजन 1 अक्टूबर से शुरु होता है। चाइना-प्लस-वन पॉलिसी भारत के लिए अच्छी तरह से कर रही काम, मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े स्टॉक्स दिखाएंगे कमाल : विवेक बजाज एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम की गोपनीयता बनाए रखने के शर्त पर बताया कि भारत सरकार अगले सीजन के लिए 70-80 लाख टन शुगर एक्सपोर्ट को मंजूरी दे सकती है। लेकिन पिछले साल के विपरीत इस साल एक्सपोर्ट की मंजूरी दो चरणों में होगी। पहले चरण के तहत 40 से 50 लाख टन शुगर के निर्यात के एक्सपोर्ट को मंजूरी दी जाएगी और बाकी बचे हिस्से की एक्सपोर्ट की मंजूरी दूसरे चरण में दी जाएगी। गौरतलब है कि वर्तमान मार्केटिंग ईयर के लिए भारत सरकार ने शुगर का एक्सपोर्ट 1.12 करोड़ टन पर सीमित कर रखा है। सरकार ने चीनी मिलों द्वारा ग्लोबल मार्केट में रिकॉर्ड बिक्री करने के बाद चीनी की घरेलू कीमतों पर नकेल कसने के लिए इसके एक्सपोर्ट पर कैप लगा दिया था।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/0z7eU4S
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/0z7eU4S
via
PM Kisan Samman Nidhi Yojna: सरकार ने किसानों को दी गुड न्यूज, इस तारीख को मिलेंगे 12वीं किश्त के 2,000 रुपये
PM Kisan Samman Nidhi Yojna: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। 12वीं किश्त की राह देख रहे किसानों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। इसी महीने किसानों के अकाउंट में 12वीं किश्त के पैसे अकाउंट में आ सकते हैं। हालांकि जिन्होंने ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाया है। उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 31 अगस्त तक ई-केवाईसी की डेडलाइन थी। वो भी अब निचल चुकी है। 5 सितंबर तक अकाउंट में आ सकते हैं पैसे पीएम किसान योजना पर जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता (Dr Arun Kumar Mehta) ने कहा कि सिर्फ आधार से जुड़े अकाउंट में ही 12वीं किश्त के 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर तक सभी किसानों के अकाउंट में पैसे की आने की उम्मीद है। बता दें सरकार का इस समय खास फोकस अपात्र लाभार्थियों को मिलने वाला लाभ बंद करना और पैसे की रिकवरी करने में जुटी हुई है। अब तक किसानों को 11 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। फिलहाल किसान अगली किश्त का इंतजार कर रहे हैं। PM Kisan Yojna: किसानों के पास बचे हैं सिर्फ कुछ घंटे, तुरंत ऑनलाइन कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी 12वीं किश्त सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये दरअसल, मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किश्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किश्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/SMv68tk
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/SMv68tk
via
Cervical Cancer Vaccine: कुछ महीनों में लॉन्च होगी सर्वाइकल कैंसर की स्वदेशी वैक्सीन, कीमत होगी 200 से 400 रुपए
Cervical Cancer Vaccine: भारत ने सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) की रोकथाम के लिए पहली स्वदेशी वैक्सीन (Vaccine) का निर्माण कर लिया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला ने गुरुवार को बताया कि भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (qHPV) को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह वैक्सीन लोगों के लिए 200-400 रुपए की किफायती कीमत में उपलब्ध होगा। पूनावाला ने कहा, "सर्वाइकल कैंसर का टीका सस्ता होगा और 200-400 रुपए की रेंज में उपलब्ध होगा। हालांकि, फाइनल प्राइस अभी तय नहीं हुआ है।" अदार पूनावाला ने गुरुवार को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ वैक्सीन के वैज्ञानिक समापन (Scientific Completion) की घोषणा करने के लिए एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया। वैज्ञानिक समापन का मतलब है कि वैक्सीन से जुड़ीं रिसर्च और डेवलपमेंट की सभी एक्टिविटी साइंटिफिक तौर पर पूरी हो चुकी हैं और अब उन्हें जनता के लिए उपलब्ध कराया जाना। प्रोग्राम में बोलते हुए, सिंह ने कहा कि Covid-19 ने स्वास्थ्य देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ा दी है, जिससे कई वैक्सीन का विकास हुआ है। इसी तरह सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भी वैक्सीन बनाई गई है। उन्होंने कहा, "आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने हमें निवारक स्वास्थ्य देखभाल के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब हम इसे वहन कर सकते हैं। बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई है और सहयोगी मोड में हैं।" उन्होंने कहा, "वैज्ञानिक प्रयासों को कभी-कभी उस मान्यता का पैमाना नहीं मिलता, जिसके वे हकदार होते हैं। इसलिए यह प्रोग्राम आज उस वैज्ञानिक सफलता का जश्न मनाने के लिए है।" Covid Zero की नीति के चलते चीन की मेगासिटी में मंगलवार से लॉकडाउन, इस वजह से पूरी दुनिया होगी प्रभावित पूनावाला ने यह भी कहा, “पहले सरकारी चैनल के जरिए वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी और अगले साल से कुछ प्राइवेट पार्टनर्स भी शामिल होंगे।” पूनावाला ने यह भी कहा कि 20 करोड़ खुराक बनाने की योजना है। पहले भारत में वैक्सीन दी जाएगी और उसके बाद ही इसे दूसरे देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सचिव राजेश गोखले ने कहा कि इस वैक्सीन के ट्रायल के लिए देश भर में 2000 से ज्यादा वॉलंटियर्स ने भाग लिया। उन्होंने कहा, "इस तरह की रिसर्च में प्राइवेट-पब्लिक के बीच साझेदारी बहुत अहम होती जा रही है। यह को-क्रिएशन दुनिया में काफी बदलाव लाने वाला है।"
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ndeglsA
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ndeglsA
via
IT Raids : कोलकाता के एक ग्रुप पर इनकम टैक्स के छापे, 250 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा
Income Tax Department Raid : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कोलकाता बेस्ड बिजनेस ग्रुप पर छापेमारी में 250 करोड़ रुपये की अघोषित इनकम का पता लगाया है। डिपार्टमेंट ने गुरुवार को इस संबंध में एक बयान जारी किया है। यह ग्रुप पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रक्चर, स्टील स्ट्रक्चर और पॉलिमर प्रोडक्ट्स के विनिर्माण से जुड़ा है। इस पर 24 अगस्त को छापेमारी की गई थी। डिपार्टमेंट ने कहा, छापेमारी में ग्रुप के पश्चिम बंगाल और झारखंड स्थित 28 परिसरों को कवर किया गया था। डिपार्टमेंट ने कहा, ग्रुप ने कर चोरी के लिए कई तरीके अपनाए थे। अघोषित इनकम का जमीनें खरीदने में हुआ इस्तेमाल तलाशी अभियान के दौरान, दस्तावेजों और डिजिटल डाटा सहित बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सबूत मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इस दौरान बहीखातों के बाहर नकद लेनदेन और नकदी की रसीदों के सबूत मिले हैं। कई दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डाटा से शेल कंपनियों के माध्यम से अघोषित पैसे की रूटिंग के संकेत मिले हैं। इसके अलावा, तलाशी के दौरान अघोषित धनराशि के जमीन के अधिग्रहण में इस्तेमाल किए जाने के भी कुछ प्रमाण मिले हैं। कैसे रूस के ऑयल मार्केट का बड़ा खिलाड़ी बना भारत? जहां कभी चीन का चलता था सिक्का शेल कंपनियों का भी किया इस्तेमाल कंपनियों के प्रमुख लोगों ने फर्जी निवेश की बिक्री के माध्यम से शेयर पूंजी, शेयर प्रीमियम और असुरक्षित ऋण के रूप में अघोषित धन लगाने के लिए शेल कंपनियों का उपयोग किए जाने की बात को स्वीकार किया है। तलाशी अभियान में अभी तक 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित आय का पता लगा है। तलाशी के दौरान, 16 बैंक लॉकरों का पता लगा जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। आगे की जांच अभी जारी है। Unemployment Data: शहरों में चार साल के निचले स्तर पर बेरोजगारी दर, सरकारी आंकड़ों से हुआ खुलासा
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/BxauhOe
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/BxauhOe
via
लिस्टिंग के बाद चीन की इस कंपनी के शेयर 13,000% उछले, निवेशक हैरान
चीन की एक कंपनी के शेयरों में लिस्टिंग के बाद भारी उछाल दिखा है। इस उछाल ने इनवेस्टर्स को हैरान कर दिया है। इससे पहले AMTD Digital और Magic Empire Gloabl के शेयरों में भी लिस्टिंग के बाद आई तेजी ने निवेशकों को हैरान किया था। बुधवार को Addentax Group Corp के शेयर अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के बाद 13,031 फीसदी उछले। Addentax के शेयरों में आई इस तेजी की वजह से कई बार ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। इस तेजी की बदौलत कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 20 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह S&P 500 इंडेक्स में शामिल करीब एक-तिहाई कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन से ज्यादा है। Addentax गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस में है। यह लॉजिस्टिक्स सेवाएं भी देती है। इस साल यह हांगकांग या चीन की आठवीं कंपनी है, जिसके शेयरों में लिस्टिंग के बाद हैरान करने वाली तेजी दिखी है। Nevada स्थित इस कंपनी ने शेयरों में आई तेजी के बारे में पूछे सवालों के जवाब मेल पर नहीं दिए। इसकी वेबसाइट पर दिए गए फोन नंबर पर कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। यह भी पढ़ें : बचत और निवेश से जुड़े मामले संभालने से क्यों हिचकती हैं ज्यादातर महिलाएं? इससे पहले शेयरों में आई हैरतअंगेज तेजी की वजह से हांगकांग की दो कंपनियां-AMTD Digital और Magic Empire सुर्खियों में आई थीं। बगैर किसी खास वजह के इन कंपनियों के शेयरों में बहुत ज्यादा तेजी आई थी। बाद में शेयरों की यह तेजी खत्म हो गई थी। इस तेजी की बदौलत एक समय AMTD Digital गौल्डमैन सैक्स से बड़ी कंपनी बन गई थी। आईजी मार्केट लिमिटेड की एनालिस्ट हेबे चेन ने कहा कि Addentax Group के शेयरों में भी वैसी ही तेजी देखने को मिली है, जैसी एचकेडी और एमईजीएल के शेयरों में देखने को मिली थी। इन कंपनियों के बीच समानता यह है कि सभी ट्रेडिशनल बिजनेस से जुड़ी हैं। इसकी वित्तीय स्थिति भी बहुत मजबूत नहीं है। Addentax के शेयरों में आई तेजी से इसके चेयरमैन और सीईओ होंग जिडा और उनके भाई होंग झिवांग की संपत्ति बढ़कर 1.3 अरब डॉलर हो गई। कंपनी में सीईओ होंग की 4.8 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि उनके भाई की 1.6 फीसदी हिस्सेदारी है। पहली बार Addentax की लिस्टिंग 2015 में हुई थी। तब इसने खुद को शेल कंपनी बताया था। दिसंबर 2016 में इसने यिंगसी इंडस्ट्रियल चेन ग्रुप कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी। इस हफ्ते Nasdaq पर लिस्टिंग से पहले अमेरिका में ओवर द काउंटर मार्केट में इसके शेयरों की ट्रेडिंग होती थी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/afznCrP
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/afznCrP
via
Snap to Cut 20% of Staff, Cancel Projects in Cost-cutting Effort
Snap Inc said on Wednesday it will lay off 20% of all staff and shut down projects, including mobile games and novelties like a flying drone camera, as high inflation and a deteriorating economy continue to ravage the advertising industry.
from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/Olxwqsz
from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/Olxwqsz
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
-
Brazil counts almost 58,000 dead by COVID-19, and more than 1.2 million cases of the disease. from Top World News- News18.com https://ift....