उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर जिंदगी को बेहतर तरीके से जीने के लिए कुछ आसान बातें साझा कीं। उनकी सलाह में धीमी आवाज में बात करने से लेकर सही खाना खाने, पर्याप्त नींद लेने और धैर्य के साथ काम करने जैसी रोजमर्रा की आदतें शामिल हैं। साथ ही उन्होंने ईमानदारी से कमाने, नियमित बचत करने और सोच-समझकर खर्च करने पर भी जोर दिया।
गोयनका ने इन बातों को सफलता से जोड़ते हुए कहा कि नियम सुनने में आसान हैं, लेकिन इन्हें लगातार अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना मुश्किल है।
छोटी-छोटी आदतों पर टिका है पूरा फोकस
उनकी सूची में कोई बहुत मुश्किल या असाधारण सलाह नहीं थी। रचनात्मक तरीके से सोचना, दूसरों के साथ अच्छे व्यवहार से पेश आना और पैसों को समझदारी से इस्तेमाल करना जैसी बातें इसमें शामिल थीं। यही वजह रही कि पोस्ट पढ़ने के बाद कई लोगों ने इसे जिंदगी के लिए उपयोगी बताया। कुछ यूजर्स का कहना था कि असली चुनौती नियम जानने में नहीं, बल्कि उन्हें रोजाना अपनाने में है।
क्या ये सफलता के नियम हैं या सुकून के?
पोस्ट पर चर्चा का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही रहा। कुछ लोगों ने सवाल किया कि इन आदतों को सीधे सफलता का फॉर्मूला कहना कितना सही है। एक यूजर ने इसे सफलता के बजाय शांत और संतुलित जीवन जीने की सलाह बताया।
कुछ लोगों ने यह भी मजाक किया कि आजकल मोटिवेशन के लिए किताबों की जगह सिर्फ गोयनका के पोस्ट पढ़ना काफी होगा। इस तरह गंभीर सलाह के बीच सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के कमेंट भी खूब आए।
आसान बातें, लेकिन अमल करना मुश्किल
कई यूजर्स ने गोयनका की बात से सहमति जताई, लेकिन साथ ही माना कि इन सभी आदतों को एक साथ निभाना आसान नहीं है। किसी ने कहा कि एक-एक नियम अपनाया जाए तो बात आसान हो सकती है, असली परेशानी तब आती है जब सभी को साथ लेकर चलना हो।
एक अन्य यूजर ने इसे सरल बातों की विडंबना बताया जिंदगी की जरूरी चीजें अक्सर आसान होती हैं, लेकिन उन्हें लगातार निभाना ही सबसे मुश्किल काम बन जाता है।
How to succeed in life?
Talk softly. Eat sensibly. Sleep sufficiently. Work patiently. Think creatively. Behave decently. Earn honestly. Save regularly. Spend intelligently.
Simple rules, but difficult to master.
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 30, 2026
पैसों से लेकर व्यवहार तक, पोस्ट ने छेड़ी चर्चा
गोयनका की पोस्ट ने सफलता की परिभाषा पर भी बातचीत शुरू कर दी। किसी के लिए ज्यादा कमाई और करियर की तरक्की सफलता हो सकती है, जबकि किसी दूसरे के लिए आर्थिक अनुशासन, बेहतर सेहत और मानसिक शांति ज्यादा मायने रख सकती है। यही वजह है कि कुछ ही लाइनों की इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी-अपनी सोच साझा की। किसी ने इसे जिंदगी का आसान रिमाइंडर माना, तो किसी ने पूछा कि क्या केवल इन नियमों से सच में सफलता हासिल की जा सकती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/GWwTqBn
via
No comments:
Post a Comment