Saturday, May 3, 2025

Anushka Sharma: 'डेब्यू तो मेरा है...' अवॉर्ड नहीं मिलने पर कैसा था अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। हाल में एक्ट्रेस ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। अनुष्का शर्मा ने 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का ने बताया की जब उनको फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड नहीं मिलने पर उनको कैसा लगा था।

2018 में एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि, "उन्हें पूरा भरोसा था कि वो फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड जीतेंगी। लेकिन उस साल यह अवॉर्ड आमिर खान की फिल्म 'गजनी' की एक्ट्रेस आसिन को मिला था। अवॉर्ड न मिलने से वह बहुत दुखी और परेशान हो गई थीं। अनुष्का ने बताया कि तब वह एक बच्चे की तरह रोई थीं।"

अवार्ड न मिलने पर दुखी हुई थी अनुष्का

अनुष्का शर्मा 'लुक हूज टॉकिंग विद निरंजन' शो में आई थी। अनुष्का ने बताया, "मैं बहुत दुखी थी कि मुझे बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड नहीं मिला। मैंने अपने दिमाग में सोचा था कि असिन ने पहले से तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। गजनी भी ऐसी ही फिल्म है। वह कई सालों से एक्ट्रेस है तो उन्हें अवॉर्ड नहीं मिलेगा।"

अनुष्का ने आगे कहा, "मेरा असली डेब्यू था, मैं बिल्कुल नई थी और मुझे लग रहा था कि मेरा हौसला बढ़ाने के लिए मुझे ये अवॉर्ड मिलेगा। लेकिन वो अवॉर्ड असिन को दे दिया गया। मैं बहुत दुखी और परेशान थी। मैंने ताली तो बजाई, लेकिन अंदर से बहुत रोई, जैसे स्कूल में सर्टिफिकेट न मिलने पर बच्चा रोता है।" बता दें असिन फिल्म गजनी से बॉलीवुड में कदम रखी थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by GlamBlitz (@glamblitzz)

इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। अनुष्का शर्मा फिल्म 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान', 'पीके', 'दिल धड़कने दो', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'सुल्तान', 'जब हैरी मेट सेजल' और 'संजू' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी है। अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर बनी है। इस फिल्म से अनुष्का छह साल बाद वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था।

Nirmal Kapoor : अनिल कपूर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां निर्मल कपूर का निधन, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/FeJ95wd
via

No comments:

Post a Comment