Wednesday, October 2, 2024

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजा की थाली में जरूर रखें ये चीजें, लंबी होगी पति की उम्र

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस साल 2024 में करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा करती हैं। करवा चौथ को पति की दीर्घायु और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

पूजन सामग्री (Pujan Samagri List)

करवा चौथ की पूजा के लिए कुछ विशेष सामान अपनी पूजा की थाली में जरूर रखें।

चंदन, शहद, धूप, पुष्प (लाल और पीले)

कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई

गंगाजल, शुद्ध जल, कुंकू, अक्षत (चावल), सिंदूर

मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ

मिट्टी का करवा व ढक्कन, दीपक, कपूर, गेहूं, हल्दी

गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी की चौकी, चलनी

अठावरी (आठ पूरियां), हलवा, दक्षिणा (दान के लिए पैसे)

महिलाएं इन सामग्रियों का उपयोग करके पूजा की थाली तैयार करती हैं। व्रत के दौरान और पूजन के समय इन सभी वस्तुओं का होना अच्छा माना जाता है।

करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय (Moon Rise Time)

2024 में करवा चौथ पर चांद का उदय शाम 7:54 बजे होगा। पूजा का शुभ समय शाम 5:46 बजे से लेकर 7:02 बजे तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।

इस साल खास होगा करवाचौथ

इस साल का करवा चौथ विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में रहेगा। धार्मिक दृष्टि से, रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा का उदय बहुत शुभ माना जाता है, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है। इस नक्षत्र में पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। करवा चौथ का व्रत न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि इसे आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी बहुत पावन माना गया है।

फेस्टिवल में चाहिये ट्रेन की कंफर्म टिकट? इंडियन रेलवे की इस ट्रिक का करें इस्तेमाल, मिल जाएगी ट्रेन



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/RgIaGXE
via

No comments:

Post a Comment