Friday, September 6, 2024

Gainers & Losers: सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा गिरकर हुए बंद, आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी 1% से ज्यादा फिसलकर बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। वहीं BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। PSE, तेल-गैस, एनर्जी इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसले जबकि बैंकिंग, ऑटो, FMCG शेयरों में बिकवाली रही। वहीं IT, रियल्टी, मेटल इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स 1017.23 अंक यानी 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 81,183.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 292.98 अंक यानी  1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 24,852.15 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों पर दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

VST Industries | CMP: Rs 481.40 | आज यह शेयर 18.8 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी ने 25 जुलाई 2024 को अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ बोनस शेयर का ऐलान किया था। बोनस इश्यू के लिए शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 6 सितंबर तय की गई थी।

Rama Steel Tubes | CMP: 16.64 | आज यह शेयर 20 फीसदी की बढ़त के साथ लगातार तीसरे दिन बढ़त लेकर बंद हुआ। महज तीन ही कारोबारी दिन में निवेशकों की पूंजी 54 फीसदी से अधिक बढ़ गई। बता दें कि रामा स्टील ने 4 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए ओनिक्स रिन्यूएबल के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की जानकारी दी थी।

Udayshivakumar Infra | CMP: 62.58 | आज यह शेयर 5 फीसदी के अपरसर्किट पर बंद हुआ। कंपनी ने कर्नाटक में ईपीसी मोड के तहत नेशनल हाईवे से जुड़े कार्यों की बोली लगाने के लिए केएमसी कंस्ट्रक्शन (केएमसीसीएल) के साथ तीन ज्वाइंट वेंचर बनाए थे। तीनों ज्वाइंट वेंटर ने बोली जीत ली है और 1,057.3 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए सबसे कम बोली लगाने वाले बन गए हैं।

Premier Energies | CMP: Rs 1,104 | एनएसई पर शेयर में 18 प्रतिशत की तेजी के बाद 9.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 1,188.90 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। कंपनी को उत्तर प्रदेश के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से 215 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

Gujarat Fluorochemicals | CMP: Rs 3,785.10 | आज यह स्टॉक भारी वॉल्यूम के साथ 7.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। आज एक दिन में बीएसई और एनएसई पर कंपनी के कुल 16 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि 1 महीने में औसतन 2 लाख इक्विटी शेयरों का कारोबार होता है।

Marico | CMP: 666.90 | गिरते बाजार में भी आज FMCG की दिग्गज कंपनी मैरिको में भारी वॉल्यूम के साथ ट्रेड करता नजर आया और अंत में स्टॉक 3.6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। आज शेयर बाजार में 57 लाख से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ, जो 1 महीने के दैनिक कारोबार के औसत 23 लाख शेयरों की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।

Vodafone Idea | CMP: Rs 13.43 | आज यह शेयर 11 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की एक रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें उसने वोडाफोन आइडिया के वैल्यूएशन पर चिंता जताई थी। ब्रोकरेज ने वोडाफोन आइडिया के शेयर को 'Sell (बेचें)' की रेटिंग दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस सिर्फ 2.5 रुपये तय किया है। यह वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गुरुवार के बंद भाव से करीब 83 फीसदी की भारी गिरावट का अनुमान जताता है।

Tata Motors |CMP: Rs 1,050 | ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई और यह 1,054 रुपये पर आ गया। एचएसबीसी ने Tata Motors पर 'होल्ड' रेटिंग दी है । स्टॉक का लक्ष्य 1100 रुपये प्रति शेयर का दिया है।

Canara Bank | CMP Rs 103.53 | 6 सितंबर को निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में लगभग 3 फीसदी की गिरावट के कारण आज यह शेयर 4.3 फीसदी गिरकर बंद हुआ। पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा है। बीते 1 महीने में यह इंडेक्स 4 फीसदी टूटा है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ktU4qOe
via

No comments:

Post a Comment