Friday, September 6, 2024

सिटी यूनियन बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, दे रहा है 8.10% का इंटरेस्ट

FD Rates: सिटी यूनियन बैंक ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। सितंबर 2024 में कई बैंकों ने 3 करोड़ रुपये तक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कर्नाटक बैंक के बाद सिटी यूनियन बैंक का नाम भी इसमें शामिल हो गया है। आइए जानते हैं कि अब ये बैंक जनरल और सीनियर सिटीजन्स को कितना ब्याज ऑफर कर रहा है। ये नई दरें 1 सितंबर 2024 से लागू हो गई हैं।

सिटी यूनियन बैंक

सिटी यूनियन बैंक ने 1 सितंबर 2024 से 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए ब्याज दरें रिवाइज की हैं। रिवीजन के बाद बैंक जनरल सिटीजन्स को 5% से 7.50% और सीनियर सिटीजन्स को 5% से 8% तक की ब्याज दर दे रहा है। सबसे अधिक ब्याज दर 333 दिनों की एफडी पर मिल रहा है। बैंक 333 दिनों की एफडी पर सामान्य लोगों को 7.50% और 8% सीनियर सिटीजन्स को दे रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन्स को 8.10% का ब्याज बैंक दे रहा है।

पीरियड ब्याज दर % सालाना
सामान्य सीनियर सिटीजन
7 दिन से 14 दिन 5.00% 5.00%
15 दिन से 45 दिन 5.50% 5.50%
46 दिन से 90 दिन 5.75% 5.75%
91 दिन से 180 दिन 6.00% 6.00%
181 दिन से 270 दिन 6.25% 6.50%
271 दिन से 332 दिन 6.50% 6.75%
333 दिन 7.50% 8.00%
334 दिन से 400 दिन 7.00% 7.25%
401 दिन से 3 वर्ष तक 6.50% 6.75%
3 वर्ष से अधिक 10 वर्ष तक 6.25% 6.50%
टैक्स सेवर 7.10% 7.10%

सुपर सीनियर सिटीजन के लिए

पीरियड ब्याज दर सालाना (प्रतिशत में)
सुपर सीनियर सिटीजन
7 दिन से 14 दिन 5.00%
15 दिन से 45 दिन 5.50%
46 दिन से 90 दिन 5.75%
91 दिन से 180 दिन 6.00%
181 दिन से 270 दिन 6.50%
271 दिन से 332 दिन 6.75%
333 दिन 8.10%
334 दिन से 400 दिन 7.30%
401 दिन से 3 वर्ष तक 6.75%
3 वर्ष से अधिक 10 वर्ष तक 6.50%
टैक्स सेवर 7.10%

क्या है म्यूचुअल फंड की पैसिव स्कीम, इसमें निवेश के क्या फायदे हैं?



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Yeug8Nn
via

No comments:

Post a Comment