Walnut के सीईओ रोशन पटेल ने एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जॉब का ऑफर दिया था। इस ऑफर को जानने के बाद महिला ने बहुत ईमानदारी से जवाब दिया था। उसे पटेल आज भी भूल नहीं पाए हैं। वॉलनट एक हेल्थकेयर स्टार्टअप है। पटेल ने इसके बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। दरअसल, उन्होंने एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपनी कंपनी में काम करने का ऑफर दिया था। इस पर महिला के जवाव ने पटेल को हैरान कर दिया था। दो साल पहले की इस घटना को वह आज भी भूल नहीं पाए हैं। दो साल पहले का मामला यह मामला सितंबर 2021 का है। तब वॉलनट ने प्री-सीड राउंड में फंड जुटाया था। पटेल अपनी टीम का विस्तार कर रहे थे। उन्हें अपने स्टार्टअप्स के लिए योग्य लोगों की तलाश थी। इस दौरान उन्होंने एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जॉब का ऑफर दिया। उन्होंने लिखा, "मेरा एक स्टार्टअप है, जो हेल्थकेयर को एफोर्डेबल बनाने की कोशिश कर रहा है। हमने हाल ही में प्री-सीड राउंड फंड जुटाया है। हम टैलेंटेड इंजीनियर्स को हायर करना चाहते हैं। क्या हम बातचीत कर सकते हैं?" Still thinking about this exchange almost 2 years later. pic.twitter.com/YI9b3NZtIV — Roshan Patel (@roshanpateI) April 26, 2023 पटेल ने मामले के बारे में अब बताया इसके जवाब में महिला इंजीनियर ने पटेल को बताया कि उसकी करेंट कॉस्ट-टू-कंपनी वॉलनट के प्री-सीड राउंड से ज्यादा है। उसने जवाब में लिखा, "हाय रोशन, मैंने जस्ट क्रंचबेस चेक किया है और मेरी करेंट सैलरी आपके पूरे प्री-सीड राउंड से ज्यादा है।" पटेल ने इस रिप्लाई को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि 2 साल पहले की इस बातचीत के बारे में आज भी मैं सोच रहा हूं। उन्होंने इस एक्सचेंज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। लेकिन, प्राइवेसी के लिए महिला इंजीनियर का नाम ब्लर कर दिया है। 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है यह ट्वीट पटेल का यह ट्वीट वायरल हो गया है। इसे 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई लोगों को यह एक्सचेंज काफी मजेदार लगा है। वॉलनट न्यूयॉर्क का एक स्टार्टअप है। इसने चार राउंड में कुल 11.3 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया है। अप्रैल 2021 में इसने 36 लाख डॉलर जुटाए थे। आम तौर पर जॉब के ऑफर पर इस तरह का रिप्लाई सुनने को नहीं मिलता है। किसी वजह से ऑफर पसंद नहीं आने पर प्रोफेशनल्स विनम्रता से इनकार कर देते हैं। यही वजह है कि इस ट्वीट में यूजर्स ने बहुत दिलचस्पी दिखाई है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/g7adFYo
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment