FD Interest Rate Hike: देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने हाल में ही FD पर ब्याज को बढ़ाया था। ICICI Bank ने Fixed Deposit पर एक बार फिर ब्याज बढ़ा दिया है। कोटक बैंक और येस बैंक ने भी FD पर ब्याज बढ़ाया है। आइए जानते हैं नए रेट.. ये हैं नियम ICICI Bank बैंक देश का दूसरा बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है। बैंक की Fixed Deposit की नई दरें आज 19 अगस्त से लागू हो चुकी है। ICICI Bank की FD पर नई दरें 2 करोड़ रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर लागू होंगी। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि घरेलू, NRO और NRI जमा के लिए ICICI Bank ने एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। सीनियर सिटिजन के रेट घरेलू FD की ही तरह हैं लेकिन उन्हें 0.50 फीसदी अधिक ब्याज मिल रहा है। बैंक ने इन FD पर बढ़ाया ब्याज बैंक ने एक साल से लेकर दस साल तक की मैच्योरिटी वाली FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी वाली FD दे रहा है। इन पर आम जनता को 2.75% से 5.90% और सीनियर सिटिजन को 3.25% से 6.60% तक का ब्याज दे रहा है। कोटक ने कितनी बढ़ाई ब्याज दरें कोटक महिंद्रा ने FD पर अपनी ब्याज दरों में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक में 390 से तीन साल तक की एफडी पर अब 5.90 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 5.85 फीसदी था। इसके अवाला कोटक महिंद्रा बैंक ने तीन साल से 10 साल की अवधि के लिए जमा की गई राशि पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके लिए ब्याज दर 5.90 फीसदी ही रहेगी। बैंक ने अपने रेकरिंग डिपॉजिट (RD) की दरों में भी इजाफा किया है। 6 महीने की अवधि के लिए रेकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरें 0.25 फीसदी तक बढ़ी हैं। Yes Bank की नई दरें Yes Bank ने अपनी FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 10 अगस्त 2022 से लागू हो गई हैं। Yes Bank बैंक ने ब्याज 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर बढ़ाया है। बैंक अब 7 से 14 दिनों तक की FD पर 3.50 फीसदी की ब्याज दे रहा है। 46 से 90 दिनो में मैच्योर होने वाली FDपर 4.10 फीसदी की ब्याज मिल रहा है। 3 से 6 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर 4.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। यस बैंक अब एक साल से 18 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 6.25 फीसदी की ब्याज दर देगा। बैंक ने 18 महीने से अधिक लेकिन 3 साल और 3 साल से अधिक लेकिन 10 साल से कम की FD पर ब्याज बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दिया है। Nifty ने तोड़ा 2 सालों की सबसे लंबी तेजी का सिलसिला, इन 4 वजहों से आज लुढ़का शेयर बाजार
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/5BdDbI8
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment