Kanya Sumangala Yojana: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पूरे देश में गूंज रहा है। बेटियों की सुरक्षा और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। ऐसे ही केंद्र सरकार से सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रदेश में बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) शुरू की है। इस योजना के जरिए प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। कन्या सुमंगला योजना का फायदा उठाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sky.up.gov.in पर विजिट करना होगा। समाज में बेटियों को उचित स्थान दिलाने के लिए यह योजना शुरु की गई है। इसमें कन्याओं के जन्म से लेकर उनकी शादी तक का पूरा खर्च राज्य सरकार की ओर से उठाया जाता है। जानिए कन्या सुमंगल योजना में कितने रुपये मिलते हैं इस योजना के तहते बेटियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। इसमें बेटी के जन्म होने पर पहली किश्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। दूसरी किश्त में बेटी के टीकाकरण के लिए 2,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद कक्षा एक 1 एडमिशन के लिए 2,000 रुपये दिए जाते हैं। कक्षा 6 एडमिशन कराने पर 2,000 रुपये दिए जाते हैं। कक्षा 9 में एडमिशन कराने पर 3,000 रुपये दिए जाते हैं। ग्रेजुएशन में एडमिशन कराने पर 5,000 रुपये दिए जाते हैं। 21 साल की उम्र पूरी होने पर विवाह के लिए 51,000 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का फायदा उन्हीं बेटियों को मिलता है। जिनका जन्म 1 अप्रैल 2019 या इसके बाद हुआ हो। कन्या सुमंगल योजना का कौन उठा सकते हैं फायदा इस योजना का फायदा उठाने के लिए उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है। निवास प्रमाण पत्र के रूप में राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बिजली या टेलीफोन का बिल मान्य होगा। परिवार की अधिकतम इनकम 3 लाख रुपये से ज्यादा न हो। परिवार में अधिक से अधिक 2 बेटियों के नाम से अकाउंट खुलवा सकते हैं। सरकार के ब्याज बढ़ाने के बाद, अब पोस्ट ऑफिस RD में 1000, 2000 या 5000 रुपये हर महीना लगाने पर इतना होगा फायदा कन्या सुमंगल योजना में कैसे करें अप्लाई ? सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sky.up.gov.in पर विजिट करें। इसके होम पेज पर Citizen Service Portal पर क्लिक करें। इसके बाद सामने एक फॉर्म खुल जाएगा। जो भी जानकारी पूछी गई हो उसमें भरें। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम, आधार नंबर जैसी डिटेल दर्ज करनी होगी। फिर सब्मिट में बटन दबा दें। मोबाइल नंबर एक OTP आएगा। वह ओटीपी फॉर्म में दर्ज करें। इसे बाद आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। अब आपका User ID और password बन जाएगा। दोबारा लॉग इन करके अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सब्मिट कर दें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ft3maR9
via
Sunday, October 1, 2023
UK's Beloved Sycamore Gap Tree Cut Down: Why Was it So Famous & The Reason Why it was Chopped Down
Sycamore Gap was one of the most photographed trees in England and was voted as English Tree of the Year in 2016
from Top World News- News18.com https://ift.tt/pDHI1aq
from Top World News- News18.com https://ift.tt/pDHI1aq
Saturday, September 30, 2023
Long Weekends in 2023: गांधी जयंती के लॉन्ग वीकेंड पर नहीं जा पाए घूमने, न हो परेशान, इन 4 लंबे वीकेंड का उठाएं फायदा
Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में अब सिर्फ तीन महीने का समय बचा है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के कारण सोमवार को छुट्टी है। ज्यादातर लोगों ने इस लंबे वीकेंड में घूमने का प्लान बनाया और फैमिली के साथ घूमने का प्लान बनाया है। क्या आप इस बार घूमने का प्लान बनाने से चूक गए या कहीं घूमने नहीं जा पाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके पास लंबे वीकेंड के काफी सारे मौके हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के तीन महीनों में कब-कब लंबे वीकेंड आ रहे हैं जिनमें आप ऑफिस की एक दिन छुट्टी करके 4 से 5 दिन के लिए घूमने निकल सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में लंबे वीकेंड के क्या-क्या ऑप्शन हैं। 2023 में लंबे वीकेंड की पूरी लिस्ट साल 2023 में अब ये बचे हैं लंबे वीकेंड 21 से 24 अक्टूबर 2023 तक का लॉन्ग वीकेंड 21 अक्टूबर, शनिवार 22 अक्टूबर, रविवार 24 अक्टूबर, मंगलवार: दशहरा 23 अक्टूबर, सोमवार को छुट्टी लेकर लंबी छुट्टी का फायदा उठा सकते हैं। नवंबर 2023 में लंबा वीकेंड 2. 11 से 14 नवंबर 2023 तक का लंबा वीकेंड 11 नवंबर, शनिवार 12 नवंबर, रविवार: दिवाली 13 नवंबर, सोमवार: गोवर्धन पूजा (Optional Holiday) 14 नवंबर – भाईदूज दिवाली रविवार पर होने के कारण एक छुट्टी मारी गई लेकिन तब भी आप लंबे वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं। 3. नवंबर में दूसरा लंबा वीकेंड 25 से 27 नवंबर 2023 तक का लंबा वीकेंड 25 नवंबर, शनिवार 26 नवंबर, रविवार 27 नवंबर, सोमवार: गुरु नानक जयंती यहां आपको एक साथ तीन छुट्टी मिल सकती है। 4. दिसंबर 2023 में लंबा वीकेंड 23 से 25 दिसंबर 2023 तक का लंबा वीकेंड 23 दिसंबर, शनिवार 24 दिसंबर, रविवार 25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस लंबे वीकेंड का फायदा लेने के लिए आप 22 दिसंबर शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं। ₹2000 के नोट बदलने की बढ़ी डेडलाइन, लेकिन नजदीकी बैंक की बजाय यहां जाना होगा
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/RWQAXtG
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/RWQAXtG
via
2 अक्टूबर के लंबे वीकेंड के कारण फ्लाइट सर्च में आई 40% की बढ़ोतरी, इन जगहों पर घूमने निकले लोग
Long Weekend: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण सोमवार को पड़ने वाली छुट्टी ने ट्रैवलर्स यात्रियों को एक लंबा वीकेंड दे दिया। इस कारण फ्लाइट की सर्च में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म इक्सिगो के को-फाउंडर और ग्रुप सीईओ आलोक बाजपेयी ने कहा कि अधिकांश ट्रैवलर्स चार-पांच दिनों की छुट्टी में लंबी फैमिली ट्रिप प्लान करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने गांधी जयंती के लंबे वीकेंड के लिए फ्लाइट सर्च में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी है। इस वीकेंड के आसपास मजबूत डिमांड अक्टूबर और नवंबर में आने वाले त्योहारी महीनों में ट्रैवल में बढ़ोतरी का संकेत देता है। इन जगहों की बढ़ी डिमांड 2 अक्टूबर के लंबे वीकेंड में दिल्ली से मुंबई, गोवा, राजस्थान और हिमाचल जैसे फेमस जगहों पर ट्रैवलिंग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के दौरान दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-हिमाचल, दिल्ली-गोवा और दिल्ली-राजस्थान जैसे जगहों के लिए सर्च सबसे ज्यादा हुई है। बाजपेयी ने कहा कि गोवा, जयपुर, वाराणसी, पुणे, कूर्ग, दुबई, सिंगापुर और मालदीव आने वाले वीकेंड के लिए घूमने के बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के लंबे वीकेंड के बाद दुर्गा पूजा और दशहरा के लंबे वीकेंड में कोलकाता के लिए दोगुनी उड़ान सर्च की गई गई है। ज्यादातर साइट पर आने वाले विजिटर मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, असम और उड़ीसा जैसे शहरों से आ रहे हैं। बुकिंग में हुई बढ़ोतरी कन्फर्मटकट के को-फाउंडर के श्रीपद वैद्य ने कहा वह तिरुपति, वाराणसी, पुरी, मथुरा और अन्य जैसे आध्यात्मिक रिट्रीट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी देख रहे हैं। छोटे शहरों का आकर्षण बढ़ा है। ऑनलाइन बस बुकिंग सेवा अभीबस के COO रोहित शर्मा ने कहा कि मानसून के बाद समुद्र प्रेमी पांडिचेरी, गोवा, कन्याकुमारी और कालीकट की ओर आ रहे हैं। पिछले महीने की तुलना में यहां बुकिंग लगभग दोगुनी हुई है। होटल डिमांड होटलों के कमरों की बुकिंग भी 2 अक्टूबर के लंबे वीकेंड के कारण बढ़ गई है। आने वाले लंबे वीकेंड के लिए गोवा, जयपुर, बैंगलोर, चेन्नई, केरल और आगरा जैसी जगहों के लिए बुकिंग में बढ़ोतरी दर्ज की है। इन जगहों पर 80 से 90 फीसदी कमरे बुक्ड हो चुके हैं। इसमें पिछले साल से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी नजर आई है। सितंबर में 150 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयरों में 10-68% की तेजी, जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/a8JDhQq
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/a8JDhQq
via
Friday, September 29, 2023
NPS जल्द सभी बैंक और पोस्ट ऑफिस ब्रांच में उपलब्ध होगा, PFRDA बना रहा है योजना
NPS: नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस जल्द देश के सभी बैंक और पोस्ट ऑफिस ब्रांच में निवेश के लिए उपलब्ध होगा। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को 1 जनवरी 2004 को शुरू किया गया था। ताकि रिटायर हो रहे नागरिकों को इनकम मिल सके। NPS चेयरमैन दीपक मोंहती के मुताबिक एनपीएस रेगुलेटर PFRDA इसका दायरा बढ़ाने पर काम कर रहा है। प्लान के मुताबिक NPS सभी बैंक और पोस्ट ऑफिस ब्रांच में उपलब्ध होगा। अभी इस पर काम किया जा रहा है और जल्द ये सर्विस आम लोगों को मिलेगी। देश में फिलहाल सभी बैंक NPS में निवेश की सर्विस नहीं देते। हर बैंक और पोस्ट ऑफिस ब्रांच में ले पाएंगे NPS दीपक मोहंती के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि NPS आम जनता को आसानी से मिले। उन्होंने कहा कि रीजनल रूरल बैंक (Regional Rural Bank - RRB) से इस बारे में बात की है। अब रूरल बैंक में भी NPS मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि NPS देश के सभी बैंक और पोस्ट ऑफिस ब्रांच में लोगों को मिले। एनपीएस में 1.36 करोड़ लोगों ने लगाया पैसा सरकारी डेटा के मुताबिक NPS में 16 सितंबर तक 1.36 करोड़ लोगों ने निवेश किया है। अटल पेंशन योनजा के तहत 5 करोड़ लोगों ने निवेश किया है। अटल पेंशन योजना देश के असंगठित सेक्टर से जुड़े लोगों को पेंशन सिस्टम से जुड़ने का मौका देती है। NPS में निवेश के फायदे प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी भी रिटायरमेंट के बाद बेहतर लाइफ के लिए पेंशन की व्यवस्था के लिए NPS में निवेश कर सकते हैं। एनपीएस में निवेश जितनी जल्दी शुरू किया जाएगा, रिटायरमेंट के बाद उतना ही फायदा होगा। पहला ये कि आपको एक बड़ा रिटायरमेंट फंड बनाने का मौका मिलेगा। साथ ही आपको हर महीने पेंशन के तौर पर अच्छी खासी रकम मिल सकती है। हालांकि, एनपीएस में निवेश पर किसी न्यूनतम पेंशन की कोई गारंटी नहीं है। यह आपके निवेश और उस पर मिलने वाले रिटर्न पर निर्भर करता है। HBL Power shares price : एचबीएल पावर के शेयरों में तेजी जारी, आज भी 6% भागा स्टॉक
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/hXD96Z0
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/hXD96Z0
via
‘If We’re Pressured to Pay EMIs…’: Evergrande Crisis Nightmare Fuel for Xi Jinping
Evergrande, the Chinese real estate major, finds itself in a deep crisis, and this could impact the economy and lead to protests, thus making Xi Jinping uncomfortable.
from Top World News- News18.com https://ift.tt/194lgU5
from Top World News- News18.com https://ift.tt/194lgU5
Thursday, September 28, 2023
क्या PPF, सुकन्या योजना, SCSS पर बढ़ेगा ब्याज, 30 सितंबर तक होगा फैसला
Interest Rate on Small Saving Scheme: इस महीने के अंत यानी 30 सितंबर 2023 तक सभी तरह की सरकारी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा होने वाली है। केंद्र सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) जैसी कई छोटी बचत योजनाओं पर पिछली तिमाहियों में ब्याज में बढ़ोतरी की है। हालांकि, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) की ब्याज दर में अप्रैल 2020 से बदलाव नहीं किया गया है। अब बड़ा सवाल है कि क्या दिसंबर तिमाही में पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि अकाउंट, वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं (SCSS) की ब्याज दरें बढ़ेंगी? 30 सितंबर तक होगा फैसला केंद्र सरकार पिछले तीन महीनों की सरकारी प्रतिभूतियों (Government Securities) के यील्ड के आधआर पर इन योजनाओं की ब्याज दर तय करती है। वह तिमाही इनकी समीक्षा करत है। स्मॉल सेविंग स्कीम की गिनती में पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम, PPF, NSC, KVP आदि इस गिनती में आती है। सरकार अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर तय करेगी। कैसे तय होती है ब्याज दरें ये ब्याज दरें सरकारी सिक्योरिटीज के यील्ड (G-Sec yields) पर निर्भर करती हैं। छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दरें पिछली तिमाही की सरकारी सिक्योरिटीज के यील्ड पर निर्भर करती है। 10 साल की सरकारी सिक्योरिटीज 7 फीसदी से लेकर 7.2 फीसदी का यील्ड दे रही है। इसके 7.1 फीसदी से 7.2 फीसदी तक रहने की उम्मीद है। अगर एक्सपर्ट की माने तो अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद कम है। अभी ये है ब्याज दरें छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें 4 फीसदी से लेकर 8.2 फीसदी सालाना तक मिल रहा है। सरकार पीपीएफ पर सालाना 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दे रह है। अभी स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज लगभग एफडी के बराबर मिल रहा है। सरकार ने आखिरी बार 30 जून 2023 को छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज बढ़ाया था। तब सरकार ने एक साल और 2 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी और 5 साल की आरडी (Recurring Deposit) पर ब्याज बढ़ाया था। सरकार ने सितंबर 2022 के बाद चौथी बार ब्याज में बदलाव किया था। अभी छोटी बचत योजनाओं पर ये हैं ब्याज दरें 1 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी (Post Office FD) : 6.9 प्रतिशत 2 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7 प्रतिशत 3 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7 प्रतिशत 5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7.5 प्रतिशत 5 साल की आरडी (Post Office RD) : 6.5 प्रतिशत राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC): 7.7 प्रतिशत किसान विकास पत्र (KVP): 7.5 प्रतिशत (115 महीने में होंगे मैच्योर) पीपीएफ (PPF) - 7.1 प्रतिशत सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samridhi Yojna) : 8.0 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Saving Scheme) : 8.2 प्रतिशत मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Scheme) : 7.4 प्रतिशत Mid-day Mood : निफ्टी F&O एक्सपायरी वाले दिन 19600 के नीचे फिसला, PSU बैंकों में तेजी, रिकॉर्ड हाई पर L&T
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7pIBRxG
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7pIBRxG
via
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...