Thursday, September 4, 2025

Samsung Galaxy S25 FE Launch: Samsung का नया स्मार्टफोन लॉन्च, फ्री में मिलेगी Google AI Pro की सर्विस, इतनी है कीमत

Samsung Galaxy S25 FE Launch: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, Samsung ने आज अपना नया स्मार्टफोन Galaxy S25 FE को भारत और ग्लोबल मार्के में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कंपनी की तरफ से 6.7 इंच की डिस्प्ले, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 8GB तक RAM दी गई है। अब आइए इसके फीचर और कीमत के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की Full HD+ डायनेमिक AMOLED 2X स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स है। स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड है। इसके अलावा, इसमें Exynos 2400 प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB की स्टोरेज दी गई है। फोन को IP68 की रेटिंग मिली है। फोन 7.4mm पतला है और कुल वजन 190 ग्राम है।

 Samsung Galaxy S25 FE की बैटरी

सैमसंग के इस फोन में 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की वायर और 15W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बैटरी के साथ पहले के मुकाबले 10% बड़ा वेपर चैंबर दिया गया है जो कि फोन की कूलिंग के लिए है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट है। सैमसंग ने फोन को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में 6 महीने के लिए Google AI Pro की सर्विस फ्री में मिलेगी।

कैसा है कैमरा?

कैमरे की बात करें तो Galaxy S25 FE में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल है। Galaxy S25 FE के कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर की जा सकेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बता दें कि हैंडसेट के कैमरे में कई सारे AI एडिटिंग फीचर्स दिए गए हैं।

कितनी है कीमत

Samsung Galaxy S25 FE की शुरुआती कीमत $650 यानी करीब 57,300 रुपये है। यह कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत $710 यानी करीब 62,570 रुपये है। फोन को Icyblue, Jetblack, Navy और White कलर्स में पेश किया गया है। फोन फिलहाल अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है लेकिन भारतीय बाजार में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: GST Rates on Mobile Phones: 22 सितंबर के बाद क्या स्मार्टफोन खरीदना होगा सस्ता? जानिए जीएसटी में हुए नए बदलावों का क्या होगा असर



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/lB5hE6n
via

Wednesday, September 3, 2025

सोलर पावर के लिए वरुण बेवरेजेज करेगी जैगर रिन्यूएबल्स में निवेश

वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (Varun Beverages Ltd) (वीबीएल) ने घोषणा की है कि उसकी इन्वेस्टमेंट एंड बॉरोइंग कमेटी ने जैगर रिन्यूएबल्स टू प्राइवेट लिमिटेड की इक्विटी शेयर कैपिटल में 26 प्रतिशत तक निवेश करने की मंजूरी दे दी है। 3 सितंबर, 2025 को लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य कैप्टिव खपत के लिए सोलर ऊर्जा हासिल करना है।

 

वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (Varun Beverages Ltd) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की इन्वेस्टमेंट एंड बॉरोइंग कमेटी 3 सितंबर, 2025 को दोपहर 3:45 बजे शुरू हुई और शाम 4:00 बजे समाप्त हुई, जिसमें निवेश को मंजूरी दी गई।

 

निवेश की डिटेल्स

 

जैगर रिन्यूएबल्स टू प्राइवेट लिमिटेड, जो एक स्पेशल पर्पस व्हीकल है, में निवेश से वीबीएल को राजस्थान में उपभोक्ताओं को सोलर ऊर्जा पैदा करने और सप्लाई करने में मदद मिलेगी। इस कदम का उद्देश्य कैप्टिव खपत के लिए सोलर ऊर्जा प्राप्त करना है, जिससे क्षेत्र में वीबीएल की ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सके।

 

जैगर रिन्यूएबल्स टू प्राइवेट लिमिटेड को 6 जून, 2024 को इलेक्ट्रिसिटी एक्ट, 2003 के अनुसार ग्रुप कैप्टिव मॉडल के तहत काम करने के उद्देश्य से शामिल किया गया था। कंपनी ने अभी तक अपना कामकाज शुरू नहीं किया है।

 

प्रस्तावित लेनदेन के हिस्से के रूप में, वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) एक या एक से अधिक किश्तों में निवेश करेगी और वर्तमान में कंपनी के इक्विटी शेयरों में ₹26,000 का निवेश कर रही है।

 

स्ट्रेटेजिक कारण

 

वीबीएल का इरादा राजस्थान में कोटा, अलवर, जयपुर, जोधपुर और भिवाड़ी में स्थित अपनी सुविधाओं के लिए जैगर रिन्यूएबल्स द्वारा उत्पादित सोलर ऊर्जा का उपयोग करना है। इस पहल से बिजली की लागत कम होने और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा खपत को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के अनुसार, वीबीएल को एक कैप्टिव उपयोगकर्ता के रूप में कंपनी में यह निवेश करना आवश्यक है।

 

अधिग्रहण की मुख्य बातें

 

  • टारगेट इकाई का नाम: जैगर रिन्यूएबल्स टू प्राइवेट लिमिटेड
  • उद्योग: रिन्यूएबल पावर प्रोड्यूसर
  • उद्देश्य: राजस्थान में सुविधाओं के लिए सोलर ऊर्जा प्राप्त करना

 

एडिशनल जानकारी

 

  • प्रस्तावित निवेश को छोड़कर, वीबीएल के प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की जैगर रिन्यूएबल्स टू प्राइवेट लिमिटेड में कोई हिस्सेदारी नहीं है।
  • इस अधिग्रहण के लिए किसी सरकारी या रेगुलेटरी मंजूरी की आवश्यकता नहीं है।
  • इस लेनदेन के 2 जून, 2026 को या उससे पहले पूरा होने की उम्मीद है।
  • अधिग्रहण की लागत ₹10 के फेस वैल्यू वाले 2,600 इक्विटी शेयर हैं।

 

यह निवेश सस्टेनेबल ऊर्जा समाधानों और लागत दक्षता के प्रति वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/vZ0kQ4X
via

Jai Corp ने ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल पर BSE को दिया जवाब

Jai Corp Ltd ने अपने शेयरों के ट्रेडिंग वॉल्यूम में हालिया उछाल के संबंध में BSE से मिली पूछताछ का जवाब दिया है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसके पास इस वृद्धि का कारण बताने के लिए कोई विशेष जानकारी या घोषणाएं नहीं हैं।

 

3 सितंबर, 2025 के एक पत्र में, Jai Corp ने BSE के सर्विलांस विभाग को जवाब दिया, जिसमें उनके इंटिमेशन नंबर L/SURV/ONL/PV/AA/2025-2026/396 का हवाला दिया गया, जो 3 सितंबर, 2025 को भी जारी किया गया था।

 

कंपनी ने कहा कि उसे ट्रेडिंग गतिविधि में महत्वपूर्ण वृद्धि के किसी भी कारण की जानकारी नहीं है। इसके अलावा, Jai Corp ने पुष्टि की कि उसके पास कंपनी के संचालन या प्रदर्शन से संबंधित कोई भी अघोषित जानकारी या घोषणाएं नहीं हैं जो संभावित रूप से उसके शेयरों के भाव को प्रभावित कर सकती हैं।

 

Jai Corp का रजिस्टर्ड ऑफिस ए-3, एम.आई.डी.सी. इंडस्ट्रियल एरिया, नांदेड़-431 603, महाराष्ट्र में स्थित है।

 

दीपक ओझा, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Jai Corp Ltd, ने पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/PKJDuL6
via

Tuesday, September 2, 2025

Income Tax: पिता से मुझे 50 लाख की प्रॉपर्टी मिली है, क्या मुझे इसे ITR में डिसक्लोज करना होगा?

कई लोगों को अपने पिता या दादा-नाना से प्रॉपर्टी मिलती है। मेरठ के रहने वाले शुभम शुक्ला को अपने पिता से जून 2024 में 50 लाख का एक घर मिला था। उनके पास पहले से एक घर है। वह जानना चाहते हैं कि क्या इस घर के बारे में इनकम टैक्स रिटर्न में बताना जरूरी है। मनीकंट्रोल ने यह सवाल टैक्स एक्सपर्ट बलवंत जैन से पूछा।

गिफ्ट्स पर टैक्स के नियम

जैन ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को विरासत में कोई संपत्ति मिलती है तो उस पर टैक्स चुकाने की जरूरत नहीं है। लेकिन, अगर पेरेंट्स या ग्रैंड पेरेंट्स से मिली प्रॉपर्टी को बेचते हैं और इस पर आपको प्रॉफिट होता है तो आपको टैक्स चुकाना होगा। Income Tax एक्ट के सेक्शन 56(2(X) के मुताबिक, अगर एक वित्त वर्ष में कुल मिले गिफ्ट्स की वैल्यू 50,000 रुपये से ज्यादा है तो उसे उस व्यक्ति की इनकम माना जाता है, जिसे वह मिला है। लेकिन, अगर कोई संपत्ति विरासत में मिलती है या वसीयत के तहत मिलती है तो उसे इनकम नहीं माना जाता है।

वसीयत में मिली संपत्ति इनकम नहीं

उन्होंने कहा कि चूंकि वसीयत में मिली संपत्ति को इनकम नहीं माना जाता है, जिससे इस पर टैक्स लगने या टैक्स से छूट का सवाल पैदा नहीं होता है। इसलिए शुभम शुक्ला को इस प्रॉपर्टी को अपने इनकम टैक्स रिटर्न में डिसक्लोज करने की जरूरत नहीं है। लेकिन, अगर फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में टैक्सपेयर की इनकम 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है तो उसे कुछ खास एसेट्स और लायबिलिटीज के बारे में आईटीआर में बताना जरूरी है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 तक इसकी लिमिट 50 लाख रुपये थी।

यह भी पढ़ें: Income Tax: ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लग गई है, क्या इससे हुई कमाई पर मुझे टैक्स चुकाना होगा?

इनकम 1 करोड़ से ज्यादा तो चल-अचल संपत्ति के बारे में बताना होगा

जैन ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति की इनकम एक वित्त वर्ष में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है तो उसे इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) के शिड्यूल एएल में अपनी चल और अचल संपत्ति के बारे में डिटेल जानकारी देनी होगी। चूंकि शुक्ला के पास वित्त वर्ष के अंतिम दिन एक से ज्यादा हाउस प्रॉपर्टी हैं तो उन्हें आईटीआर-3 फॉर्म का इस्तेमाल करना होगा भले ही वह सेक्शन 44डीए के तहत डॉक्टर्स के लिए उपलब्ध टैक्स की प्रिजम्प्टिव स्कीम का इस्तेमाल करने के हकदार हैं।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/TCK7NHf
via

मेटल और रियल एस्टेट शेयरों में तेजी, 5% तक उछले भाव, ये हैं 5 बड़े कारण

Metal and Real Estate Stocks: मेटल और रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में आज 2 सितंबर को शानदार तेजी देखने को मिली। NALCO, NMDC और फीनिक्स मिल्स जैसी कंपनियों के शेयर 5% तक उछल गए। कारोबार के दौरान निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.3% चढ़कर 9,426 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.33% उछलकर 891.50 के स्तर तक पहुंच गया। इस तेजी के पीछे 5 अहम कारण बताए जा रहे हैं-

1. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद

मेटल और रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में उछाल के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में संभावित कटौती को माना जा रहा है। दरअसल फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने 22 अगस्त को संकेत दिया था कि अमेरिका में कमजोर होते रोजगार आंकड़े जल्द ही ब्याज दरों में कटौती को मजबूर कर सकते हैं।

पॉवेल के इस बयान के बाद निवेशकों की नजरें अब 16-17 सितंबर को होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर टिकी हैं। शेयर मार्केट इस बैठक के दौरान ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती का फैसला होने की उम्मीद कर रहा है। ब्याज दरों में कमी से विदेशी निवेशकों के लिए भारत जैसे इमर्जिंग बाजारों से निवेश आकर्षक हो जाता है। इससे खासकर रियल एस्टेट और मेटल शेयरों को सीधा फायदा मिलता है।

2. जीएसटी सुधारों की उम्मीद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में कल 3 सितंबर से नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है। इस बैठक में GST स्ट्रक्चर को सरल बनाने के लिए 5% और 18% के दो मुख्य टैक्स स्लैब अपनाने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाएगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि टैक्स स्ट्रक्चर सरल होने से रियल एस्टेट डेवलपर्स की लागत घटेगी, जिससे घर खरीदारों को भी फायदा मिलेगा।

सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया के फाउंडर और चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि हाउंसिंग सेक्टर को इन सुधारों से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि दो-स्लैब स्ट्रक्चर अपनाने से न केवल रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए GST अनुपालन आसान होगा, बल्कि इनपुट लागत में भी कमी आएगी। इससे घरों की लागत कम करने में भी मदद मिलेगी।

3. मजबूत GDP ग्रोथ

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की जीडीपी 7.8% रही, जो पिछले पांच तिमाहियों में सबसे तेज है। यह RBI की 6.5% की अनुमानित दर से भी अधिक है। मजबूत आर्थिक ग्रोथ ने निवेशकों के भरोसे को और मजबूत किया है, जिससे रियल एस्टेट और मेटल शेयरों में तेजी आई।

4. कमजोर अमेरिकी डॉलर

अमेरिकी डॉलर कई महीनों के निचले स्तर के आसपास मंडरा रहा है। DBS के मुताबिक, फेडरल रिजर्व में ट्रंप की नियुक्तियों से डॉलर पर और दबाव पड़ने की संभावना है। इसके अलावा ब्याज दरों में कटौती के बाद डॉलर में फिर से नरमी आने की आशंका है। कमजोर डॉलर से मेटल्स की ग्लोबल मांग बढ़ती है, जिससे भारतीय मेटल कंपनियों को एक्सपोर्ट और प्राइस दोनों के स्तर पर फायदा मिलता है।

5. चीन का स्टील उत्पादन घटाने की योजना

पांचवां कारण चीन का स्टील उत्पादन घटाने का प्लान है। 2025-26 के बीच चीन स्टील आउटपुट में कटौती करने की तैयारी कर रहा है। इससे भारतीय बाजार में सस्ते चीनी मेटल की डंपिंग कम होगी और घरेलू कंपनियों को मजबूती मिलेगी।

शेयरों की चाल

मेटल इंडेक्स पर, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (NALCO) शेयरों में करीब 5 फीसदी की तेजी आई और यह टॉप गेनर्स रहा। NMDC के के शेयरों में भी करीब 4 फीसदी की तेजी आई। वहीं हिंदुस्तान कॉपर, SAIL, टाटा स्टील, JSW स्टील, APL अपोलो ट्यूब्स और हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में करीब 3% तक की तेजी देखी गई।

रियल एस्टेट इंडेक्स पर, Phoenix Mills के शेयर 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,570 रुपये के स्तर तर पहुंच गए।अनंत राज और DLF के शेयरों में 3 फीसदी तक की तेजी देखी गई। वहीं गोदरेज प्रॉपर्टीज, ओबेरॉय रियल्टी और रेमंड के शेयर 2% मजबूत हुए।

यह भी पढ़ें- Share Market Down: सेंसेक्स दिन के हाई से 700 अंक टूटा, इन 3 कारणों से शेयर बाजार में अचानक गिरावट

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Hwo0Zy3
via

Monday, September 1, 2025

Half CA 2: TVF ने गणेश चतुर्थी के मौके पर हाफ सीए सीजन 2 किया लॉन्च

Half CA 2: TVF (द वायरल फीवर) भारत के सबसे पसंदीदा स्टोरीटेलर्स में से एक है। टीवीएफ की नई पेशकश, हाफ सीए सीजन 2, पहले से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है और इसकी शुरुआत का सफर किसी जश्न से कम नहीं रहा है। TVF और MX प्लेयर ने गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर अपनी की सबसे ज्यादा इंतेज़ार किए जाने वाले हाफ सीए सीजन 2 की शुरुआत मुंबई के RVG हॉस्टल से की है, जो चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स का घर माना जाता है।

दिन की शुरुआत गणपति पूजा से हुई, जहां टीम ने आशीर्वाद लिया और फिर छात्रों से मिले। इस मौके पर डायरेक्टर प्रतीश मेहता, राइटर खुशबू बैद और एक्टर अहसास चन्ना, ग्यानेंद्र त्रिपाठी और प्रीत कमानी मौजूद थे। छात्रों ने टीम का प्यार से स्वागत किया और इस तरह से दिन बातें, हंसी और अच्छे पलों से खास बन गया।

इतने बड़े मौके पर आने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच लॉन्च होना नए सीजन की शुरुआत को और भी खास बना गया। यह सीजन हर "हाफ सीए" की मेहनत और सपनों को सेलिब्रेट करता है। प्रमोशन जारी रखते हुए हाफ सीए की टीम लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), पंजाब पहुंची थी। डायरेक्टर प्रतीश मेहता और एक्टर अहसास चन्ना व ज्ञानेंद्र त्रिपाठी का जोरदार उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

यहां पर माहौल डांस परफॉरमेंस, मज़ेदार बातचीत और जोशीले इंटरैक्शन से भरा हुआ था। स्टूडेंट्स ने शो को दिल से अपनाया। यह रंगीन जश्न युवापन, ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर हाफ सीए सीजन 2 की असली रूह को दिखाता है। टीम का यह सफर आखिर में एक आध्यात्मिक स्थल पर जाकर खत्म हुआ। बता दें कि टीम ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल में अपना माथा टेका। सुकून से भरी शांत फिज़ाओं में कास्ट और क्रू ने बुद्धि, शक्ति और सकारात्मकता की दुआ मांगी।

TVF के बैनर तले बनी हाफ सीए सीजन 2 का प्रीमियर 27 अगस्त 2025 को अमेज़न MX प्लेयर पर हो चुका है। कास्ट की बात करें तो, इस सीरीज में अहसास चन्ना, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अनमोल कजानी, प्रीत कमानी और रोहन जोशी नजर आ रहे हैं, इन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से युवाओं के सपनों और संघर्षों की सच्चाई को पूरे दिल से पेश किया है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/NBdIGYf
via

Sunday, August 31, 2025

Bihar Election: चुनाव से पहले CM नीतीश ने की अनंत सिंह से मुलाकात, इस सीट से JDU के टिकट पर दावेदारी!

Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की मुलाकात ने JDU खेमे में सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। दरअसल, रविवार (31 अगस्त) की सुबह नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के आवास पहुंचे, जहां अनंत सिंह पहले से मौजूद थे। बताया जा रहा है कि यहीं पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब अनंत सिंह ने हाल ही में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

CM नीतीश ने अनंत सिंह से की मुलाकात

अनंत सिंह के इस ऐलान के बाद से ही JDU में हलचल तेज हो गई थी। पार्टी के कई नेता उनकी एंट्री का विरोध भी कर रहे हैं। लेकिन लगातार बड़े नेताओं की मुलाकात और समर्थन यह साफ कर रहा है कि पार्टी अनंत सिंह पर भरोसा जता रही है। वहीं, शनिवार (30 अगस्त) को ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अनंत सिंह के साथ मोकामा में रोड शो किया है। इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

रोड शो के अगले ही दिन रविवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के पटना स्थित आवास पहुंचे। यहां पहले से ही अनंत सिंह मौजूद थे। जैसे ही नीतीश पहुंचे, अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। नीतीश ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मंत्री अशोक चौधरी ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कर लिखा “सान्निध्य का सुख… आज पटना आवास पर हमारे अभिभावक, बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री जी का शुभागमन हुआ, उनसे मिलकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह सहित अन्य साथीगण मौजूद रहे।”

मोकामा से अनंत सिंह का JDU टिकट पक्का?

नीतीश कुमार और ललन सिंह जैसे बड़े नेताओं का लगातार समर्थन मिलने के बाद अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि अनंत सिंह को मोकामा से JDU का टिकट मिलेगा। JDU के भीतर भले ही कुछ लोग विरोध कर रहे हों, लेकिन पार्टी नेतृत्व का रुख साफ है। चुनाव से पहले इस तरह की मुलाकातें कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और बाहरी संदेश देने का काम कर रही हैं। हालांकि, मोकामा सीट से अनंत सिंह को JDU का टिकट मिलेगा या नहीं, इस पर अब तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अनंत सिंह मोकामा क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं। उन्हें छोटे सरकार और बाहुबली नेता के नाम से भी जाना जाता है। लंबे समय तक वे RJD के साथ जुड़े रहे, लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने पाला बदलते हुए JDU का दामन थाम लिया। हाल ही में अनंत सिंह जेल से बाहर आए है। वे बेऊर जेल में सोनू-मोनू गैंग के साथ फायरिंग के मामलों में बंद थे। जेल से बाहर आते ही उन्होंने खुले तौर पर यह ऐलान कर दिया था कि वे इस बार JDU के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

बिहार विधानसभा चुनावों में मोकामा सीट हमेशा से हॉट सीट रही है। यहां अनंत सिंह की पकड़ मजबूत मानी जाती है। ऐसे में JDU उन्हें टिकट देकर एक तीर से कई निशाने साधना चाहती है। विपक्षी खेमे में भी इस मुलाकात को लेकर चर्चा जोरों पर है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/knLvbjV
via