Wednesday, May 21, 2025

बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज सोलर इंडस्ट्रीज, बीईएल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, चोला इनवेस्ट और इंफो एज के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं सीमेंस, पीबी फिनटेक, वोडाफोन आइडिया, आईआरबी इंफ्रा और आदित्य बिड़ला कैपिटल में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि डिक्सन टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, बीएसई, आईटीसी और जुबिलेंट फूड में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एबी फैशन एंड रिटेल, मैक्स हेल्थकेयर, इंडसइंड बैंक, इंडियन बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टाटा एलेक्सी, एनबीसीसी, बजाज ऑटो और बालाजी अमाइंस के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Indian Hotles

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Indian Hotles के स्टॉक में मई की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 780 के स्ट्राइक वाली कॉल 11.50 से 12 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 20/26/28 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः BEL Future

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से BEL के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 374 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 382 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

35 रुपये टूट सकता है ये फार्मा स्टॉक, एक दो दिनों में मुनाफे के लिए डीलर्स ने आज इन दो शेयरों में कराई जोरदार ट्रेडिंग

Arihant Capital की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः HAL

Arihant Capital की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में HAL पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 4996 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4890 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 5100 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट नीरज दीवान का मिडकैप फंडा स्टॉकः Surya Roshini

मार्केट एक्सपर्ट नीरज दीवान ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Surya Roshini के स्टॉक में 298 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/aArRWc6
via

UPS और NPS किसमें मिलेगी ज्यादा पेंशन? चेक करें कैलकुलेशन, यूनिफाइड पेंशन स्कीम कैलकुलेटर हुआ लॉन्च

NPS: एनपीएस ट्रस्ट ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) कैलकुलेटर लॉन्च कर दिया। UPS कैलकुलेटर को NPS ट्रस्ट की वेबसाइट पर Unified Pension Scheme Calculator के नाम से देखा जा सकता है। अपनी जरूरत के अनुसार सही योजना चुनें। ताकि रिटायरमेंट के बाद आपकी जिंदगी आरामदायक रहे। नया कैलकुलेटर दोनों योजनाओं के अनुमानित लाभ एक साथ दिखाता है, ताकि कर्मचारी समझदारी से फैसला कर सकें। यहां जानें  पूरा कैलकुलेशन कहां मिलेगी ज्यादा पेंशन?

UPS क्या है?

UPS का मकसद उन कर्मचारियों को आकर्षित करना है जिन्हें रिटायरमेंट पर पक्की मंथली पेंशन चाहिए। साथ ही एक निश्चित लम्पसम रकम भी चाहिए। साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम से अपने को सेफ रखना चाहते हैं। NPS में रिटर्न पूरी तरह निवेश के प्रदर्शन पर निर्भर है। UPS में मंथली पेंशन फिक्स रहेगी पर कुल फायदा भी सीमित हो सकता है।

कैलकुलेटर कैसे काम करता है?

कर्मचारी अपनी उम्र, सैलरी, सेवा के साल, सैलरी में सालाना बढ़ोतरी, DA में बढ़ोतरी और निवेश पर संभावित रिटर्न जैसी जानकारी कैलकुलेटर में भर सकते हैं। फिर ये कैलकुलेटर दिखाता है कि UPS और NPS में आपको रिटायरमेंट पर कितनी पेंशन मिलेगी। ये बताता है कि..

हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी

कुल कितनी लम्पसम रकम मिलेगी

पूरी जिंदगी में आपको कितना कुल फायाद मिलेगा

एक उदाहरण: 35 साल के कर्मचारी का केस

उम्र: 35 साल

नौकरी शुरू: 20 मई 2025

रिटायरमेंट की उम्र: 60 साल

आज की बेसिक सैलरी: 30,000 रुपये

NPS में जमा राशि: 12 लाख रुपये

हर साल सैलरी में बढ़ोतरी: 3%

हर साल DA बढ़े: 4%

रिटायरमेंट पर 60% रकम निकालनी है

एन्युइटी (pension देने की दर): 6%

निवेश पर रिटर्न की उम्मीद: 8%, 10%, 12% (तीन अलग-अलग केस)

अनुमानित रिटर्न UPS मंथली पेंशन (रुपये में) UPS लम्पसम अमाउंट  (रुपये में) UPS : जीवन भर का अनुमानित फायदा (रुपये में) NPS मंथली पेंशन  (रुपये में)  NPS लम्पसम अमाउंट (रुपये में) NPS : जीवन भर का अनुमानित फायदा  (रुपये में)
8% 37,626 + DA 1,46,48,458 3.34 करोड़ 55,295 1,65,88,637 3.32 करोड़
10% 37,626 + DA 2,03,08,362 3.9 करोड़ 76,011 2,28,03,305 4.5 करोड़
12% 37,626 + DA 2,85,37,899 4.7 करोड़ 1,05,951 3,17,85,277 6.3 करोड़

अगर रिटर्न कम (8%) हो तो UPS का फायदा थोड़ा ज्यादा होता है क्योंकि मंथली पेंशन फिक्स रहती है।

अगर रिटर्न थोड़ा ज्यादा (10%) हो तो NPS का कुल फायदा UPS से ज्यादा निकलता है।

अगर रिटर्न बहुत अच्छा (12%) हो तो NPS से मिलने वाला पैसा UPS से काफी ज्यादा होता है। लेकिन ध्यान रहे कि इसमें थोड़ा जोखिम भी होता है।

कर्मचारियों के लिए सलाह

यह कैलकुलेटर सिर्फ अनुमान देता है। असली फायदों पर असर डालने वाले कई कारण होते हैं जैसे सैलरी बढ़ोतरी, बाजार का हाल और आपकी जोखिम उठाने की क्षमता पर निर्भर करता है।

कैलकुलेटर इस्तेमाल करें: अपनी सही जानकारी डालें और खुद देखें कि कौन-सी योजना बेहतर है।

जोखिम पर सोचें: क्या आप तय (fixed) पेंशन चाहते हैं या ज्यादा रिटर्न के लिए जोखिम लेने को तैयार हैं?

फाइनेंशियल सलाह लें: रिटायरमेंट प्लान को समझदारी से बनाने के लिए किसी अच्छे सलाहकार से बात करें।

 



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/jzicNU9
via

Tuesday, May 20, 2025

₹5 लाख करोड़ से ज्यादा स्वाहा... शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन क्रैश, सेंसेक्स लगभग 900 अंक टूटा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 20 मई को लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स करीब 900 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 24,700 के नीचे बंद हुआ। चौतरफा बिकवाली के बीच निफ्टी के 13 सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 5.35 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सबसे अधिक गिरावट ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयरों में देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में लगातार 6 दिनों की बढ़त के बाद आज मुनाफावसूली देखने को मिली।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 872.98 अंक या 1.06 फीसदी गिरकर 81,186.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 261.55 अंक या 1.05 फीसदी फिसलकर 24,683.90 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹5.35 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 20 मई को घटकर 438.32 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 19 मई को 443.67 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.35 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.35 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

आज की गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इटर्नल (Eternal) का शेयर 4.24 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 1.92 फीसदी से लेकर 2.76% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयर हरे निशान में बंद

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयर ही आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 1.27 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके अलावा इंफोसिस (Infosys) और आईटीसी (ITC) के शेयर क्रमश: 0.23 फीसदी और 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex221

2,522 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,104 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,448 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,522 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 134 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 82 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 29 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex221f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में इन 7 कारणों से भारी गिरावट, सेंसेक्स 872 अंक टूटा, लगातार तीसरे दिन हुआ क्रैश



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/SLaGOms
via

Monday, May 19, 2025

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​ने पाकिस्तान उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में हुई थी शामिल, अधिकारी से मुलाकात का वीडियो वायरल

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों का सामना कर रही यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के भीतर घूमती दिख रही है। ज्योति मल्होत्रा ​​के यूट्यूब चैनल 'Travel With Jo' पर अपलोड किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया, क्योंकि इसमें यूट्यूबर को कुछ और अधिकारियों के साथ पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी दानिश से मिलते हुए दिखाया गया था।

यह वीडियो ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को भारत में उसकी आधिकारिक स्थिति के अनुरूप नहीं गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति (persona non grata) घोषित किया गया था। इसकी पहचान दानिश उर्फ ​​एहसान-उर-रहीम के रूप में की गई थी। आरोप है कि यही कर्मचारी और ज्योति से मिलने वाला व्यक्ति एक ही थे।

सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा थी कि दानिश ने ज्योति से शादी कर ली है और ज्योति का कथित तौर पर इस्लाम में धर्म परिवर्तन भी कराया गया है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ज्योति मल्होत्रा ​​जासूसी मामले की जांच से पता चला है कि उसे पाकिस्तान में सभी जगहों पर जाने की पूरी आजादी थी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पड़ोसी देश में खुलेआम घूमती थी।

ज्योति को दानिश और दूसरे खुफिया अधिकारियों से संबंधों के कारण VIP सुविधाएं भी मिलती थीं। पता चला है कि उसे पाकिस्तानी पुलिस से भी सुरक्षा मिली हुई थी।

उसके यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो के अनुसार, ज्योति इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए ‘विशेष निमंत्रण’ पर दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग गई थीं।

जैसे ही वह कार्यक्रम स्थल पहुंचती है, दानिश उसका स्वागत करता है, जिसके बाद वे दोनों एक-दूसरे से मित्रतापूर्ण तरीके से बात करते हैं, जिससे पता चलता है कि वे एक-दूसरे को पहले से जानते हैं।

कुछ ही देर बाद दानिश को ज्योति को अपनी पत्नी और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ दूसरे अधिकारियों से मिलवाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने दानिश की पत्नी को भी अपने घर आने का निमंत्रण दिया।

ज्योति ने पार्टी में कुछ चीनी अधिकारियों से भी मुलाकात की और पूरे वीडियो में पाकिस्तानी उच्चायोग में किए गए इंतजामों की तारीफ की।

ज्योति मल्होत्रा ​​जासूसी मामला

ज्योति मल्होत्रा ​​को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ज्योति कथित तौर पर दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले एक पाकिस्तानी कर्मचारी के संपर्क में थी। 13 मई को भारत ने जासूसी में कथित रूप से शामिल होने के कारण उस पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया था।

हिसार के पुलिस अधीक्षक (SP) शशांक कुमार सावन के अनुसार, ज्योति को एक असेट की तरह तैयार किया जा रहा था और उसने दूसरे यूट्यूब इंफ्लूएंसर और पाकिस्तानी नागरिकों के साथ संबंध बनाए रखे थे।

सावन ने कहा, "वह दूसरे यूट्यूब इंफ्लूएंसर लोगों के संपर्क में थी, और वे पाकिस्तान सूचना अधिकारियों (PIO) के संपर्क में भी थे। वह प्रायोजित यात्राओं पर पाकिस्तान जाती थी। पहलगाम हमले से पहले वह पाकिस्तान में थी, और किसी भी संभावित संबंध को स्थापित करने के लिए जांच जारी है।"

ज्योति मल्होत्रा ​​को कोर्ट में पेश किया गया और पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। उन पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Pakistani Spies: व्लॉगर, स्टूडेंट, बिजनेसमैन, सिक्योरिटी गार्ड, भारत के तीन राज्यों से गिरफ्तार हुए 8 'पाकिस्तानी जासूस'



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/XE6bpAv
via

Sunday, May 18, 2025

IPL 2025: प्लेऑफ के लिए अब इन 6 टीमों के बीच लड़ाई, जानें टॉप-4 में पहुंचने का पूरा गणित

IPL 2025 Playoffs Scenario: पिछले डेढ़ महीने से जारी आईपीएल 2025 का सफर अब अपने फाइनल की तरफ बढ़ गया है। टूर्नामेंट अब कुछ ही मुकाबले बचे हैं। आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बाहर हो गई हैं। वहीं अब 6 टीमों के बीच प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने को लेकर लड़ाई है। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं।

शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला मैच तेज और लगातार बारिश के चलते एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, लेकिन इससे केकेआर को कोई फायदा नहीं हुआ। अब केकेआर टीम लीग स्टेज में अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकती है जो प्लेऑफ में जाने के लिए काफी नहीं हैं।

कैसा है प्लेऑफ का गणित

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस सीजन के आखिरी मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ेंगे, और इस मैच से तय हो जाएगा कि इनमें से कम से कम एक टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से ऊपर जरूर रहेगी। ऐसे में केकेआर के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें अब लगभग खत्म हो गई हैं। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्लेऑफ के और करीब पहुंच चुकी है। बारिश की वजह से उनका पिछला मैच रद्द हो गया, जिससे उन्हें एक अंक मिला और अब उनके 17 अंक हो गए हैं। फिलहाल RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। हालांकि अभी भी कुछ खास परिस्थिति में वे बाहर हो सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना बहुत ही कम है।

अगर सभी टीमों के एक समान अंक रहे तो?

अगर आरसीबी अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाती, दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने दोनों मैच जीत लेती, पंजाब किंग्स (PBKS) एक मैच जीतती है और मुंबई इंडियंस (MI) दोनों मुकाबले जीतती है तो इन तीन टीमों के 17-17 अंक हो जाएंगे। ऐसे में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।

RR vs PBKS IPL Match Live Score: पंजाब को लगा पांचवा झटका, धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे नेहल वढेरा आउट



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7GuaUsi
via

Saturday, May 17, 2025

Ahmedabad News: अहमदाबाद में आइसक्रीम में मिली छिपकली, Havmor पर 50000 रुपये का जुर्माना, आउटलेट सील

Lizard found in ice cream: गर्मियों के दिन में लोग खूब आइसक्रीम खाते है। हालांकि आइसक्रीम खाने वालों के लिए अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद के मणिनगर इलाके में हैवमोर आउटलेट से खरीदी गई कोन आइसक्रीम में कथित तौर पर छिपकली की पूंछ मिली है। इस घटना ने एक महिला और उसके परिवार को परेशान कर दिया। महिला ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने इस शिकायत के बाद लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही आइसक्रीम पार्लर महालक्ष्मी कॉर्नर को सील कर दिया है। नगर निगम ने खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों की जांच भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि हैवमोर के देश भर में 200 से अधिक स्टोर है। ब्रांड ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल है आइसक्रीम में छिपकली की पूंछ का वीडियो

आइसक्रीम में छिपकली की पूंछ मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। जिस महिला ने इस घटना का वीडियो बनाया उसके अनुसार, उसने स्टोर से चार कोन खरीदे थे। महिला वीडियो में वह दावा करती है कि उसे कोन के अंदर एक मरी हुई छिपकली का हिस्सा मिला। आइसक्रीम खाने के बाद उसे लगातार उल्टी हो रही है जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। महिला ने कहा शुक्र है कि मेरे बच्चों ने इसे नहीं खाया। अगर कुछ हुआ तो हम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे। कृपया उत्पादों को खाने से पहले उनकी जांच कर लें।'

बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था आइसक्रीम पार्लर

शिकायत के बाद, अहमदाबाद नगर निगम के खाद्य विभाग ने आइसक्रीम पार्लर का निरीक्षण किया और पाया कि यह खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत वैध लाइसेंस के बिना चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तुरंत परिसर को सील कर दिया। इसके साथ ही जांच के लिए कथित रूप से दूषित आइसक्रीम के बैच के प्रोडक्ट के नमूने एकत्र किए।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/8thskiT
via

Friday, May 16, 2025

Digital Form 16: अब ITR फाइलिंग में नहीं होगी दिक्कत, डिजिटल फॉर्म 16 से कुछ ही मिनट में हो जाएगा काम

नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में दिक्कत नहीं आएगा। डिजिटल फॉर्म उनका यह काम काफी आसान कर देगा। दरअसल, नौकरी करने वाले लोगों के रिटर्न फाइल करने के लिए फॉर्म 16 जरूरी है। इसमें एंप्लॉयी की सैलरी इनकम, टीडीएस और डिक्शंस जैसी जानकारियां होती हैं। अब एंप्लॉयर्स अपने एंप्लॉयीज को डिजिटल फॉर्म 16 जारी करने जा रही है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

TRACES से सीधे जेनरेट होता है

डिजिटल फॉर्म 16 सीधे TRACES पोर्टल से जेनरेट होता है। यह ट्रेडिशनल फॉर्म 16 का इलेक्ट्रॉनिक वर्जन है। ट्रेसेज इनकम टैक्स का पोर्टल है, जिससे यह काफी भरोसेमंद है। इसका मतलब है कि डिजिटल फॉर्म 16 (Digital Form 16) में सैलरी इनकम, टीडीएस और डिडक्शंस के डेटा पूरी तरह से करेक्ट और भरोसेमंद होंगे। ट्रेडिशनल फॉर्म 16 में शामिल डेटा को फॉर्म 26 एएस और एआईएस से मैच कराना पड़ता था।

अपलोड करते ही फॉर्म में डेटा फिल हो जाएंगे

अब नौकरी करने वाले लोग आसानी से आईटीआर फाइल कर सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रिटर्न फाइलिंग वेबसाइट पर उन्हें जाना होगा। फिर, अपने लिए सही आईटीआर फॉर्म का चुनाव करना होगा। डिजिटल फॉर्म 16 अपलोड करते ही आईटीआर फॉर्म में सभी जानकारियां खुद आ जाएंगी। इनमें सैलरी इनकम, टीडीएस और डिडक्शंस जैसी जानकारियां शामिल होंगी।

टैक्स के कैलकुलेशन में भी नहीं होगी गलती

डिजिटल फॉर्म 16 से टैक्स का कैलकुलेशन भी आसानी से हो जाएगा। इससे रिटर्न फाइलिंग में लगने वाला काफी समय बच जाएगा। रिटर्न की प्रोसेसिंग भी जल्द होगी। इससे रिफंड आने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख आम तौर पर 31 जुलाई होती है। कई बार जरूरत पड़ने पर इस तारीख को बढ़ा देता है। कोविड के दौरान उसने रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाई थी। इस तारीख के बाद रिटर्न फाइल करने पर पेनाल्टी और टैक्स पर इंटरेस्ट लगता है।

यह भी पढ़ें: Canara Robeco MF ने लॉन्च किया नया मल्टी एसेट फंड, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

पासवर्ड प्रोटेक्टेड होने से पूरी तरह सुरक्षित

डिजिटल फॉर्म 16 के दुरूपयोग का भी डर नहीं है। इसकी वजह यह है कि यह पासवर्ड प्रोटेक्टेड है। इसके पासवर्ड के लिए एक स्टैंडर्ड फॉरमैट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपका फाइनेंशियल डेटा सुरक्षित रहता है। दूसरा फायदा यह है कि इसका इस्तेमाल पर्यावरण के लिहाज से भी फायदेमंद है। डॉक्युमेंट डिजिटल होने से उसे प्रिंट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे कागज के इस्तेमाल में कमी आती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Qr9xCJA
via