Wednesday, May 3, 2023

Will King Charles Wear His 'Ping Pong Ball' Crown to the Coronation? Explained

Explained: When Charles was invested as the Prince of Wales, he actually wore a crown with a ping pong ball at the centre of it

from Top World News- News18.com https://ift.tt/hfPj6xC

Tuesday, May 2, 2023

British Paraglider Arrested After Mid-air Collision Leaves Skydiver Dead in Turkey

Thomas Aitken, 45, was arrested by police after 30-year-old Orkut Baysal died and 45-year-old Andac Unsal was injured

from Top World News- News18.com https://ift.tt/8Nqu9bl

'Slimmed-down Royal Family Doesn't Sound a Good Idea': Princess Anne Speaks Out Ahead of Coronation

Princess Anne's comment comes amid King Charles III is reportedly trying to 'slim down' the monarchy to a team of just seven

from Top World News- News18.com https://ift.tt/A78ObyJ

Toyota Innova Crysta : इनोवा क्रिस्टा डीजल का लेटेस्ट वेरिएंट लॉन्च, वेरिएंट-वाइज कीमत समेत पूरी डिटेल

कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने भारतीय बाजार में इनोवा क्रिस्टा डीजल (Innova Crysta diesel) के अपडेटेड वर्जन को एक बार फिर लॉन्च किया है। 2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की शुरुआती कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस कार के लिए बुकिंग पहले से ही खुली हुई है। यहां हमने इसकी वेरिएंट-वाइज कीमतों की पूरी जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया है कि इसे किन नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। मिलेंगे 4 वेरिएंट नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को चार ट्रिम लेवल में पेश किया गया है। इनमें G, GX, VX और ZX शामिल हैं। यह फ्लीट के साथ-साथ प्राइवेट बायर्स दोनों के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने अभी तक बेस G वेरिएंट की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। GX ट्रिम की कीमत 19.99 लाख रुपये रखी है। टॉप-स्पेक ZX वेरिएंट केवल प्राइवेट बायर्स के लिए 7-सीटर अवतार में उपलब्ध है और इसकी कीमत 25.43 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। वेरिएंट-वाइज कीमतें 2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होकर 25.43 लाख रुपये तक जाती है। इसके GX (7S), GX (8S), GX FLT (7S) और GX FLT (8S) वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा, VX (7S) और VX FLT (7S) वेरिएंट की कीमत 23.79 लाख रुपये है। VX FLT (8S) और VX (8S) वेरिएंट की कीमत 23.84 लाख रुपये तय की गई है। अंत में इसके टॉप वेरिएंट ZX (7S) की कीमत 25.43 लाख रुपये है। इंजन और गियरबॉक्स 2023 Toyota Innova Crysta में एक 2.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जो 148 bhp और 360 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है और इसमें ईको और पावर ड्राइव मोड मिलते हैं। इनोवा क्रिस्टा को नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के साथ बेचा जाएगा जो पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश की जाती है। कंपनी का बयान टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग, अतुल सूद ने कहा, "हमें नई इनोवा क्रिस्टा डीजल के टॉप टू ग्रेड के कीमतों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस गाड़ी को इसके सभी नए अवतार में बहुत सराहा गया है।"

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/UDzgIxF
via

PM Kusum Yojana: सरकारी मदद से खेत में लगाएं सोलर पंप, किसान हर महीने करें मोटी कमाई

PM Kusum Yojana: केंद्र सरकार ने पीएम कुसुम योजना की अवधि मार्च 2026 तक बढ़ा दी है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इसका मकसद साल 2022 तक 30800 मेगावाट की अतिरिक्त सौर क्षमता प्राप्त करना था।ऊर्जा मंत्री आरके सिह ने एक बयान में कहा कि कोरोना महामारी की वजह से पीएम-कुसुम योजना की रफ्तार में सुस्ती आई है। लिहाजा इसमें तेजी से काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगवाने की सुविधा मुहैया कराई जाती है। ताकि किसान सौर ऊर्जा का उपयोग कर कम खर्चे में बेहतर फसल उगा सकें। इससे उनकी फसल की लागत में कमी आएगी। पीएम कुसुम योजना में किसानों को अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार से मदद मिलती है। किसानों को सोलर पंप लगवाने पर 90 फीसदी तक सब्सिडी (Solar Pump Yojana Subsidy) दी जाती है। इस योजना से करोड़ों किसानों को फायदा पहुंचा है। किसानों को सिर्फ 10 फीसदी करना है खर्च इस योजना के तहत किसानों को अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगाने के लिए सिर्फ 10 फीसदी पैसे खर्च करना होता है। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को बैंक अकाउंट में 60 फीसदी पैसे डाल देती हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों की 30-30 फीसीद सब्सिडी दी जाती है। वहीं बैंक की ओर से 30 फीसदी लोन भी मिलता है। इस लोन को किसान अपनी होने वाली आमदनी से आसानी से चुका सकते हैं। किसानों को इस योजना से काफी फायदा हुआ है। इतना ही नहीं सिंचाई की समस्या भी काफी हद तक खत्म हुई है। इस सरकारी योजना से किसान बंजर भूमि को भी उपजाऊ बना सकते हैं। PM Kisan Yojana: जल्द ही मिल सकते हैं 14वीं किश्त के 2000 रुपये, फटाफट तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स पीएम कुसुम योजना के जरिए सोलर पंप सिस्टम से बिजली का उत्पादन कर सकते हैं। अगर आपके इस्तेमाल के बाद बिजली बचती है तो बिजली बेच सकते हैं। अगर आपके पास बेकार खाली जमीन है। आप इसे सरकार को लीज पर देकर कमाई कर सकते हैं। आपके जमीन पर सोलर सिस्टम लगाने पर सरकार किराया देगी। अगर आपके पास 4 से 5 एकड़ जमीन है तो सालाना काफी मात्रा में बिजली उत्पादन कर सकते हैं और आसानी से लाखों रुपये कमा सकते हैं। जानिए कैसे करें अप्लाई आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/i5BqNM3 पर जाकर इसका ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद, आपको आधार कार्ड, खसरा समेत जमीन के डॉक्यूमेंट्स देना होगा। इसके अलावा बैंक अकाउंट नंबर की भी जानकारी देनी होगी।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/j0xShW8
via

Dutch Police Arrest Fake 'Boris Johnson' for Suspected Drink-driving

The driving licence, made in Ukraine, had an official portrait of Boris Johnson along with his correct date of birth

from Top World News- News18.com https://ift.tt/EAsMaRD

Traffic Challan: ऐसी गाड़ियों पर पुलिस की है कड़ी नजर, काट रही है 25,000 का चालान, जानिए कैसे बचें

Traffic Challan: देश की सड़कों पर वाहन चलाने के लिए ट्रैफिक नियम बनाए गए। अगर आप नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं। इन दिनों देश भर ट्रैफिक पुलिस काफी सख्त नजर आ रही है। हर राज्य ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। जिन वाहनों में किसी तरह का मॉडिफिकेशन किया गया है। पुलिस उन्हें ढूंढकर चालान काट रही है। ऐसी बाइक्स की दूर से पहचाने की कोशिश की जा रही है। बाइक में लगा लाउड साइलेंसर उन्हें हाईलाइट करता है। इन वाहन मालिकों पर 25,000 रुपये तक का चालान किया जा रहा है। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने और सजा का भी प्रावधान है। ऐसे में आपने भी अपनी बाइक में किसी तरह का मॉडिफिकेशन कराया है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यहां हम मॉडिफिकेशन की 3 शर्तें बता रहे हैं। जिससे आपका तगड़ा चालान कट सकता है। ज्यादा आवाज वाले साइलेंसर के लिए जुर्माना Bullet के शौकीन लोग कई बार अपनी बाइक को ज्यादा स्टाइलिश या ज्यादा टशन दिखाने के लिए उसे मॉडिफाई करा लेते हैं। बाइक ज्यादा शोर कर सके इसलिए उसमें ज्यादा साउंड वाला साइलेंसर भी फिट करा लेते हैं। अक्सर रॉय एनफील्ड बुलेट का इस्तेमाल करने वाले साइलेंसर का क्रेज ज्यादा देखा गया है। इन साइलेंसर को ध्वनि प्रदूषण में काउंट किया जाता है। बता दें है कि मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक, ऐसा करना गैरकानूनी है। लिहाजा पकड़े जाने पर आपके ऊपर भारी भरकम जुर्माना लग सकता है। यह जुर्माना 25,000 रुपये तक भी किया जा सकता है। New Traffic Rules: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा 2,000 रुपये का चालान, जानिए क्या है वजह फैंसी नंबर प्लेट पर चालान मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक वाहनों में फैंसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। सरकार ने नंबर प्लेट के लिए स्टाइल शीट तय कर दी है। इसके तहत नंबर प्लेट पर सभी अंक साफ तौर पर दिखाई देना चाहिए। फैंसी तरीके से नहीं लिखे होना चाहिए। हमेशा RTO सर्टिफाइड नंबर प्लेट का ही इस्तेमाल करें। कई लोग नंबर प्लेट में टेढ़े शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। डिजाइन मॉडिफाई कराना अगर आपने अपनी नई या पुरानी बाइक को मॉडिफाई कराया है तो भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इसकी वजह ये है कि बाइक के डिजाइन में किसी तरह का भी बदलाव कराना गैरकानूनी हो सकता है। इसके लिए आपसे भारी जुर्माना भी वसूला जा सकता है। इसके अलावा आप बाइक के कलर में बदलाव नहीं करा सकते हैं। वाहन को भी सीज किया जा सकता है।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3qICoUD
via