Thursday, November 3, 2022

Twitter's India Rival Koo Now Claims To Have Crossed 50 Million Downloads

Koo is the homegrown micro-blogging platform that is looking to build on its userbase in India and other parts of the world.

from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/qbg6uc1

Kremlin Says It Has Yet to Decide on Extension of Grain Deal

Last week Russia quit the deal for four days over a drone attack on its Black Sea Fleet in Crimea

from Top World News- News18.com https://ift.tt/FN167r9

Wednesday, November 2, 2022

Sun Pharma Share Price: एक्सपर्ट्स को तेजी का भरोसा

Sun Pharma में जानें निवेश को लेकर क्या है Experts की राय. जानें किन Levels पर करना चाहिए आपको खरीदारी और क्या है Target Price, Know target price and stop loss of sun pharma

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/WUP1j2t
via

Paytm में विदेशी निवेशकों और म्यूचुअल फंडों ने लगातार दूसरी तिमाही में बढ़ाई हिस्सेदारी

Paytm  Share:  विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और म्यूचुअल फंडों ने जुलाई -सितंबर तिमाही में One 97 Communications में लगातार दूसरी तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। बता दें कि One 97 Communications पेटीएम के नाम से कारोबार करती है। सितंबर तिमाही में पेटीएम में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी जून तिमाही के 5.14 फीसदी और मार्च तिमाही के 4.42 फीसदी से बढ़कर 5.77 फीसदी पर आ गई है। कंपनी ने बीएसई में हाल ही में किए गए अपने ताजा शेयर होल्डिंग पैटर्न के फाइलिंग में यह जानकारी दी है। सितंबर तिमाही में म्यूचुअल फंडों ने भी पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी जून तिमाही के1.14 फीसदी से बढ़ाकर 1.26 फीसदी कर दी है। वहीं मार्च तिमाही में कंपनी में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी 1.05 फीसदी थी। हाल ही में Goldman Sachs, Citi, JP Morgan, Morgan Stanley और ICICI Securities जैसे ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक पर बुलिश रहे है। इन ब्रोकरेजेज हाउसेस का कहना है कि कंपनी के रेवेन्यू में पिछले 3 तिमाहियों से लगातार मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है। Bloomberg के मुताबिक पेटीएम पर 6ब्रोकरेज हाउसेस की “buy” कॉल है जबकि 3 ब्रोकरेज हाउसेस ने इसको “hold” कॉल दी है। वहीं 3 ब्रोकरेजेज हाउस ने इसपर “sell” कॉल दी है। Daily Voice: 03 नवंबर की MPC बैठक में RBI नीति दर में कर सकता है 0.25-0.50% की बढ़त कंपनी ने हाल ही में आए अपने क्वाटर्ली अपडेट में बताया है कि उसके लेडिंग कारोबार में सालाना आधार पर 224 फीसदी की ग्रोथ हुई है। और उसने 9.2 मिलियन लोन बांटे है। कंपनी ने यह भी बताया है कि उसके द्वारा दिए गए लोन की वैल्यू सालाना आधार पर 482 फीसदी की बढ़त के साथ 7,313 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने यह भी बताया है कि ऑफलाइन पेमेंट वर्किंग कैपिटल में कंपनी ने पूरे देश में मर्चेट स्टोरों पर 48 लाख डिवाइस लगाए है। फॉरेन ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने सितंबर में आई अपनी रिपोर्ट में पेटीएम को “overweight” रेटिंग बनाए रखते हुए इसके टारगेट को बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है। इसी तरह एक और विदेशी ब्रोकरेज हाउस Goldman Sach ने पेटीएम को buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 1100 रुपये का टारगेट दिया है। (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Hqze1Yi
via

North Korea Fires Missiles: उत्‍तर कोरिया ने दागी 17 मिसाइलें, 60 किलोमीटर दूर गिरी मिसाइल से दक्षिण कोरिया में दहशत

North Korea Fires Missiles: उत्तर कोरिया ने बुधवार को समुद्र में कम से कम 17 मिसाइलें दागीं। इनमें में से एक मिसाइल दक्षिण कोरिया के तट से सिर्फ 60 किलोमीटर से भी कम दूरी पर गिरी। दक्षिण कोरियाई सेना की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। दक्षिण कोरिया की सेना ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा बुधवार तड़के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर कम से कम 17 मिसाइल दागे गए। सेना ने कहा कि विभिन्न प्रकार की मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों की ओर दागी गईं। हालांकि, उसने इनके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। हवाई हमले का अलर्ट जारी दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि 17 मिसाइल में से एक ने दक्षिण कोरिया के एक द्वीप की दिशा में उड़ान भरी, लेकिन वह दोनों प्रतिद्वंद्वियों की समुद्री सीमा के पास गिरी। दक्षिण कोरिया ने कहा कि उसने उस द्वीप के लिए हवाई हमले का अलर्ट जारी किया। ये भी पढ़ें- दिल्ली में फैल रहा डेंगू का डंक, सरिता विहार थाने के SHO रजनीश शर्मा की मौत, अक्टूबर में 1200 से अधिक मामले आए सामने उत्तर कोरिया ने मिसाइल का प्रक्षेपण ऐसे समय किया है, जब उसने दक्षिण कोरिया एवं अमेरिका के चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। उत्तर कोरिया इस सैन्य अभ्यास को हमले की तैयारी के तौर पर देखता है। दक्षिण कोरिया ने भी दागी 3 मिसाइलें दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपणों के जवाब में हवा से सतह पर मार करने वाली तीन मिसाइलों का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, उसके लड़ाकू विमानों ने बुधवार को प्रतिद्वंद्वियों की पूर्वी सीमा के पास तीन मिसाइलें दागीं। सेना ने बताया कि उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षणों के जवाब में यह कार्रवाई की गई है। अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास को लेकर भड़का उत्तर कोरिया इन हमलों से पहले उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार करने को लेकर अमेरिका की आलोचना की थी। उत्तर कोरिया दावा करता है कि ये संभावित आक्रमण का युद्धाभ्यास है। उसने मंगलवार को इसके जवाब में अधिक प्रभावशाली उपायों की चेतावनी दी थी। उत्तर कोरिया का यह बयान ऐसे वक्त में आया, जब अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया ने 200 से अधिक युद्धक विमानों के साथ हवाई अभ्यास किया। इनमें F-35 लड़ाकू विमान भी शामिल रहे। दक्षिण कोरिया के बिल्कुल पास गिरी एक मिसाइल दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने बुधवार सुबह वोनसान के पूर्वी तटीय क्षेत्र से मिसाइल दागीं। उन्होंने कहा कि एक मिसाइल कोरिया प्रायद्वीप की पूर्वी समुद्री सीमा से 60 किलोमीटर (37 मील) दक्षिण में और दक्षिण कोरिया के उलेउंग द्वीप से 167 किलोमीटर (104 मील) पश्चिमोत्तर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में गिरी। दक्षिण कोरिया ने बताय कि उसने उलेउंग द्वीप पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया है। उत्तर कोरिया ने इस साल अपने हथियारों का प्रदर्शन तेज कर दिया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने इस साल बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास फिर से शुरू किए। उन्होंने प्योंगयांग के साथ कूटनीतिक वार्ता के प्रयासों और महामारी के कारण पिछले कुछ वर्षों में अभ्यास नहीं किए थे। उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसकी प्रक्षेपण गतिविधियां संयुक्त सैन्य अभ्यासों के बीच एक चेतावनी के तौर पर हैं।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/D7Q25Yk
via

China: दुनिया की सबसे बड़ी iPhone Factory पर लॉकडाउन का साया, सात दिनों तक नहीं होगा कामकाज

चीन (China) ने झेंगझाऊ (Zhengzhou) में स्थित फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn Technology Group) के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के आसपास के इलाकों में 7 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। बता दें कि फॉक्सकॉन के इस प्लांट में अमेरिकी टेक कंपनी एपल (Apple) के लिए आईफोन (iPhoen) बनाए जाते हैं और यह दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन फैक्ट्री है। झेंगझाऊ में लॉकडाउन लगने से इस आईफोन फैक्ट्री में कामकाज बुरी तरह प्रभावित होने वाला है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन ने 9 नवंबर तक इलाके में लॉकडाउन लगाए रखने का आदेश दिया है। इस दौरान जरूरी समानों को ले जा रहे वाहनों के अलावा और किसी भी तरह के वाहन के इस इलाके में प्रवेश पर बैन होगा। चीन ने यह आदेश मंगलवार को झेंगझाउ में कोरोना के 359 केस सामने आने के बाद दिया है। इससे पहले सोमवार को वहां करीब 250 कोविड केस मिले थे। चीन ने कोरोना महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए बेहद सख्त कोविड पॉलिसी अपनाई हुई है। इसके चलते फॉक्सकॉन के लिए चुनौतियां और बढ़ने वाली है। फॉक्सकॉन प्लांट में भी मिल चुके हैं कोरोना के केस फॉक्सकॉन का यह प्लांट पहले ही कुछ कर्मचारियों में कोविड संक्रमण पाए जाने के बाद संकटों में है। कुछ दिन पहले की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोविड संक्रमण का केस सामने आने के बाद फॉक्सकॉन को अपने इस प्लांट के कुल 2 लाख कर्मचारियों में से आधे लोगों को क्वांरटीन पर जाने और कुछ को प्लांट छोड़कर भागने के लिए भी मजबूर किया था। यह भी पढ़ें- LIC Housing के शेयर 10% टूटे, जानिए क्यों स्टॉक में आई 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट iPhone फैक्ट्री से क्यों भाग रहे हैं वर्कर? एक कर्मचारी ने अपना नाम सामने न आने की शर्त पर कहा कि कारखाने की असेंबली लाइंस पर तैनात कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। ऐसे हालात में कर्मचारी अपनी जिंदगी को लेकर आशंकित महसूस कर रहे हैं और अपना काम छोड़कर जाने लगे हैं। ऐसी स्थिति में लॉकडाउन कंपनी के लिए नए कर्मचारियों को लाने और हायर करने की प्रक्रिया को और कठिन कर देगा। कर्मचारियों के उपलब्ध नहीं रहने पर इस प्लांट के उत्पादन में गिरावट भी आ सकती है। इस बीच फॉक्सकॉन ने कर्मचारियों की सैलरी और मजदूरी में इजाफा कर उनके पलायन को रोकने की कोशिश की है।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/AyMu8Oi
via

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में अफरा-तफरी, BitCoin में 1% की गिरावट लेकिन बढ़ी हिस्सेदारी, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (2 नवंबर) अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट के वैश्विक मार्केट कैप में एक दिन में 1.85% की गिरावट हुई और यह 1.01 लाख करोड़ डॉलर (83.58 लाख करोड़ रुपये) पर फिसल गया है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की बात करे तो बिटकॉइन (BitCoin) और एथेरियम (Ethereum) में गिरावट का रूझान है। बिटकॉइन पिछले 24 घंटे में 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 20,402.93 डॉलर (16.88 लाख रुपये) और एथेरियम 3.35 फीसदी की गिरावट के साथ 1,547.87 डॉलर (1.28 लाख रुपये) के भाव पर है। Global Health IPO: कल खुलेगा Medanta Hospitals चलाने वाली कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत एक हफ्ते में सिर्फ DogeCoin में तेजी वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में मिला-जुला रूझान रहा। एथेरियम, बीएनबी (BNB), बिनांसे यूएसडी (Binance USD) और डॉजकॉइन (DogCoin) में सबसे अधिक तेजी रही। सबसे अधिक तेजी डॉजकॉइन में रही और यह एक हफ्ते में 91 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो बड़ी क्रिप्टो में मिला-जुला रूझान रहा। बिटकॉइन के भाव एक हफ्ते में करीब 1 फीसदी टूटे हैं तो दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम (Ethereum) के भाव एक फीसदी से अधिक उछले हैं। IFCI Share Price: सरकार के इस ऐलान पर बढ़ी खरीदारी, शेयरों में 19% की तेजी टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव बिटकॉइन (BitCoin) 20,402.93 डॉलर (-) 1.06% एथेरियम (Ethereum) 1,547.87 डॉलर (-) 3.35% टेथर (Tether) 1 डॉलर 0.00% बीएनबी (BNB) 318.15 डॉलर (-) 2.32% यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.00% एक्सआरपी (XRP) 0.4527 डॉलर (-) 2.31% बिनांसे यूएसडी (Binance USD) 1.00 डॉलर (-) 0.02% डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.1303 डॉलर (-) 14.17% कार्डानो (Cardano) 0.391 डॉलर (-) 5.32% सोलाना (Solana) 31.30 डॉलर (-) 5.19% सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में गिरावट पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7217 करोड़ डॉलर (5.97 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 17.46% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की स्थिति 0.47 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 38.99% फीसदी हिस्सेदारी है।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/tqghGyR
via