Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (2 नवंबर) अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट के वैश्विक मार्केट कैप में एक दिन में 1.85% की गिरावट हुई और यह 1.01 लाख करोड़ डॉलर (83.58 लाख करोड़ रुपये) पर फिसल गया है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की बात करे तो बिटकॉइन (BitCoin) और एथेरियम (Ethereum) में गिरावट का रूझान है। बिटकॉइन पिछले 24 घंटे में 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 20,402.93 डॉलर (16.88 लाख रुपये) और एथेरियम 3.35 फीसदी की गिरावट के साथ 1,547.87 डॉलर (1.28 लाख रुपये) के भाव पर है। Global Health IPO: कल खुलेगा Medanta Hospitals चलाने वाली कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत एक हफ्ते में सिर्फ DogeCoin में तेजी वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में मिला-जुला रूझान रहा। एथेरियम, बीएनबी (BNB), बिनांसे यूएसडी (Binance USD) और डॉजकॉइन (DogCoin) में सबसे अधिक तेजी रही। सबसे अधिक तेजी डॉजकॉइन में रही और यह एक हफ्ते में 91 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो बड़ी क्रिप्टो में मिला-जुला रूझान रहा। बिटकॉइन के भाव एक हफ्ते में करीब 1 फीसदी टूटे हैं तो दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम (Ethereum) के भाव एक फीसदी से अधिक उछले हैं। IFCI Share Price: सरकार के इस ऐलान पर बढ़ी खरीदारी, शेयरों में 19% की तेजी टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव बिटकॉइन (BitCoin) 20,402.93 डॉलर (-) 1.06% एथेरियम (Ethereum) 1,547.87 डॉलर (-) 3.35% टेथर (Tether) 1 डॉलर 0.00% बीएनबी (BNB) 318.15 डॉलर (-) 2.32% यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.00% एक्सआरपी (XRP) 0.4527 डॉलर (-) 2.31% बिनांसे यूएसडी (Binance USD) 1.00 डॉलर (-) 0.02% डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.1303 डॉलर (-) 14.17% कार्डानो (Cardano) 0.391 डॉलर (-) 5.32% सोलाना (Solana) 31.30 डॉलर (-) 5.19% सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में गिरावट पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7217 करोड़ डॉलर (5.97 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 17.46% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की स्थिति 0.47 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 38.99% फीसदी हिस्सेदारी है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/tqghGyR
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment