Apple is expected to add a third variant of the Apple Watch for buyers this year, when it launches along with the new iPhone 14 series.
from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/SgEb6k4
Tuesday, July 12, 2022
Monday, July 11, 2022
Nothing Phone 1 Launch Tomorrow: Here's How To Watch What To Expect From This Hyped Launch
To buy the Nothing Phone 1, users need to get in a waitlist in order to buy a pre-order ticket that will give users the chance to buy the Nothing Phone 1.
from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/7NiSa3Y
from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/7NiSa3Y
पोस्ट ऑफिस RD vs SBI Vs ICICI Bank Vs HDFC Bank: जानें कहां रेकरिंग डिपॉजिट पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज
अगर आपके पास निवेश करने के लिए हर महीने पैसे बचाते हैं और उस पर अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं तो रेकरिंग डिपॉजिट अच्छा विकल्प है।अगर किसी निवेशक के पास बड़ा फंड है तो उसे FD में डाल सकता है। मासिक निवेश के लिए रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश कर सकते हैं। ज्यादातर बैंक RD पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं। आइए जानते हैं कौन कितना दे रहा है ब्याज.. पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट पोस्ट ऑफिस 5 साल की RD पर 5.8 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इसका तय 5 साल यानी 60 महीने का तय समय होता है। RD को आप आगे भी बढ़ा सकते हैं। HDFC रेकरिंग डिपॉजिट HDFC बैंक 6 महीने से लेकर 120 महीने की RD दे रहा है। इस पर अभी 3.75 फीसदी से लेकर 5.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। HDFC 5 साल यानी 60 महीने की आरडी पर 6.70 फीसदी ब्याज दे रहा है। ICICI Bank रेकरिंग डिपॉजिट ICICI Bank का रेकरिंग डिपॉजिट छह से 10 साल के लिए मिलता है। ICICI Bank तीन से पांच साल की आरडी पर 5.70 फीसदी का ब्याज दे रहा है। पांच साल से अधिक के समय वाली आरडी पर 5.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। SBI रेकरिंग डिपॉजिट SBI टर्म डिपॉजिट पर 12 महीने से लेकर 120 महीने की आरडी ऑफर कर रहा है। एसबीआई 5 साल की FD पर 5.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 5 साल से अधिक की आरडी पर 5.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। चीन के प्रोत्साहन पैकेज से ग्लोबल मेटल मार्केट में किसी बड़े उलटफेर की संभावना नहीं
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/xShM5FU
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/xShM5FU
via
ऑटो शेयर एक बार फिर बने एनालिस्ट के फेवरेट, डिफेंसिव शेयरों की घटी रेटिंग
पिछले 1 महीने के दौरान बहुत कम ही शेयरों की अपग्रेडिंग होती नजर आई है। Mahindra & Mahindra और Divi's Laboratories इसके अपवाद है। निफ्टी में शामिल अधिकांश स्टॉक की एनालिस्ट ने डाउनग्रेडिंग की है। यह खुलासा मनीकंट्रोल के एनालिस्ट कॉल ट्रैकर जून 2022 (Moneycontrol Analyst Call Tracker June 2022) रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट के आंकड़े Bloomberg से लिए गए है। इस सुस्त बाजार में भी ऑटो शेयर एनालिस्ट के पसंदीदा रहे है। M&M में 2 एनालिस्ट से अपनी होल्डिंग Hold से बढ़ाकर Buy कर दी है। इसी तरह Divi's Laboratories की भी अपग्रेडिंग होती नजर आई है। इनके अलावा अधिकांश स्टॉक्स की Sell या Hold के तौर पर डाउनग्रेडिंग होती नजर आई है। पिछले 1 महीने के दौरान Wipro, Power Grid Corp of India, Grasim Industries, Tata Consumer Products, Sun Pharmaceutical Industries, Infosys Ltd, Hero MotoCorp, Nestle India में तमाम एनालिस्ट ने अपनी डाउनग्रेडिंग की है। ये स्टॉक डिफेंसिव स्टॉक है जिनमें पिछले 1 साल के दौरान काफी अच्छी तेजी देखने को मिली थी। हाल में दुनिया भर में बढ़ते ब्याज दरों और अमेरिका में मंदी की संभावनाओं का असर इन स्टॉक्स पर आया है जिसके चलते एनालिस्ट इनकी डाउनग्रेडिंग करते नजर आए है। Marksans Pharma के शेयरों में 4% की गिरावट, बाजार को पसंद नहीं आया बायबैक प्लान दूसरी तरफ Grasim Industries और Ultratech Cement की रेटिंग बढ़ती नजर आई है। पेंट सेक्टर में कदम रखने के ऐलान के साथ ही पिछली तिमाही में Grasim Industries सबका पसंदीदा स्टॉक बन गया है। वाइट सीमेंट और पुट्टी के कारोबार में पैठ के साथ ही ग्रासिम पहले से ही 35000 डिस्ट्रीब्यूएशन प्वाइंट में अपनी पैठ रखता है जो कि एशियन पेंट का लगभग आधा है । वर्तमान में Grasim Industries को 8 एनालिस्ट ने Buy रेटिंग दी है। Ultratech Cement की बात करें तो हाल में इस स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है जिसके कारण इसका वैल्यूएशन आकर्षक हो गया है। वर्तमान में यह स्टॉक अपने 10 साल और 5 साल के औसत प्राइस मल्टीप्ल के नीचे कारोबार कर रहा है। Ultratech Cement के लिए वर्तमान में कुल 47 एनालिस्ट रिकमेंडेशन है। जिसमें से 40 एनालिस्ट ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है। पिछले साल के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले Shree Cement और Dr Reddy's की भी एनालिस्ट की तरफ से अपग्रेडिंग होती नजर आई है। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा रेटिंग अपग्रेड देखने को मिले है। Bajaj Auto और Hero MotoCorp जैसे ऑटो सेक्टरों को एनालिस्ट से सबसे ज्यादा बुलिश कॉल मिले है। Bajaj Auto के लिए वर्तमान में कुल 53 एनालिस्ट रिकमेंडेशन है। जिसमें से 39 एनालिस्ट ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है। इसी तरह Hero MotoCorp के लिए लिए वर्तमान में कुल 48 एनालिस्ट रिकमेंडेशन है। जिसमें से 27 एनालिस्ट ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है। इसी तरह HDFC Life Insurance, HDFC Ltd, Indusind Bank, Hindustan Unilever में भी एनालिस्ट अपनी रेटिंग बढ़ाते नजर आए है। मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें। (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/0fhmKWD
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/0fhmKWD
via
मार्केट में और गिरावट मुमकिन, निफ्टी 14,400 तक जा सकता है: 5paisa.com के रुचित जैन
स्टॉक मार्केट ने अभी अपना निचला स्तर नहीं छुआ है। निफ्टी गिरकर 14,400 तक जा सकता है। 5paisa.com के रिसर्च हेड रुचित जैन ने यह बात कही है। उनका यह भी कहना है कि बाजार का बुरा दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। मनीकंट्रोल से बातचीत में जैन ने स्टॉक मार्केट के बारे में खुलकर बात की। मेटल शेयरों में आई गिरावट के बारे में उन्होंने कहा कि मेटल शेयर अपने हाई से 30 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेटल शेयरों और डॉलर के बीच विपरीत संबंध है। डॉलर में काफी मजबूती आई है, जबकि मेटल शेयरों में तेज गिरावट आई है। डॉलर में अभी तेजी थमने नहीं जा रही है। यह भी पढ़ें : लखनऊ में खुला इंडिया का सबसे बड़ा मॉल, जानिए 22 लाख वर्ग फीट में बने लुलु मॉल में क्या-क्या है आईटी शेयरों में गिरावट की वजह उन्होंने ग्लोबल मार्केट में आईटी शेयरों पर दबाव को बताया। उन्होंने बताया कि इंफोसिस, टीसीएस और माइंडट्री अट्रैक्टिव दिखाई देते हैं। पिछले कुछ महीनों में ऑटो शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसकी कई वजहे हैं। बिक्री के मासिक आंकड़ों में सुधार आया है। इनपुट्स कॉस्ट घटी है। चिप की कमी की समस्या भी अब खत्म हो रही है। इससे ऑटो शेयरों की चमक बढ़ी है। जैन ने कहा कि निफ्टी ऑटो इंडेक्स राइजिंग चैनल में ट्रेड कर रहा है। प्राइसेज अभी हाई के करीब हैं। इसलिए आने वाले समय में इनमें थोड़ी गिरावट दिख सकती है। ट्रेडर्स ऑटो की जगह दूसरे शेयरों पर नजर रख सकते हैं, जिनमें बहुत ज्यादा बिकवाली हो चुकी है। अब इनमें तेज दिख सकती है। बीएसई पावर इंडेक्स के बारे में उन्होंने कहा कि हाल में इसमें कुछ गिरावट आई है। लेकिन, यह इस कैलेंडर ईयर में अब भी 20 फीसदी से ऊपर है। गिरावट के मौजूदा दौर में यह इंडेक्स 200 डे EMA (Exponential moving average) के करीब सपोर्ट बनाने में कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद आगे इसमें तेजी दिख सकती है। इस इंडेक्स के लिए पहले करीब 4,000 पर सपोर्ट है। इसके बाद 3,800 पर सपोर्ट है। इसके लिए करीब 4,340 और 4,485 पर रेसिस्टेंस है। पिछले कुछ सत्रों में बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली है। निफ्टी 15,180 अंक के निचले स्तर से ऊपर आ रहा है। लेकिन, तेजी के इस दौर के जारी रहने की उम्मीद कम है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/PwvfeGp
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/PwvfeGp
via
DMart का शेयर 4% मजबूत, Q1 में प्रॉफिट में छह गुनी बढ़ोतरी से मिला सपोर्ट, अब क्या करें निवेशक?
Radhakishan Damani’s DMart stock : राधाकिशन दमानी की एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट) का शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर लगभग 4 फीसदी मजबूत होकर 4,091.90 के स्तर पर पहुंच गया। दरअसल, कंपनी ने जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान प्रॉफिट में छह गुनी बढ़ोतरी दर्ज की, जिसका उसके शेयर को फायदा मिलता दिख रहा है। हालांकि, बाद में बढ़त कुछ सीमित हो गई और सेशन के अंत में शेयर 1.12 फीसदी मजबूत होकर 3,986.15 रुपये पर बंद हुआ। Avenue Supermarts को जून, 2022 तिमाही में कुल 680 करोड़ का प्रॉफिट Avenue Supermarts ने जून, 2022 तिमाही के दौरान कुल 680 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया था, जबकि बीते साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 115 करोड़ रुपये रहा था। एनालिस्ट्स ने कहा कि जहां Avenue Supermarts ने अभी तक के सबसे अच्छे नतीजे पेश किए हैं, वहीं बाजार भी रेवेन्यू, प्रॉफिट में अच्छी मजबूती का उम्मीद कर रहा था। इस प्रकार, मजबूत नतीजों का असर शेयर में आई हालिया तेजी पर दिख चुका है। इसीलिए, एनालिस्ट्स की कंपनी के वित्त वर्ष 23 के पहली तिमाही के नतीजे आने के बाद स्टॉक पर मिलीजुली राय है। इस मल्टीबैगर शेयर ने एक साल में दिया 136% रिटर्न, फिर भी Dolly Khanna ने लगाया दांव क्या कहते हैं ब्रोकरेज Edelweiss Research ने कहा कि डीमार्ट के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 95 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई। प्रबंधन ने मर्चेंडाइज और अपारेल में तिमाही आधार पर सुधार दर्ज किया है। हालांकि, कोविड और महंगाई का असर अभी भी बना हुआ है। रिसर्च फर्म ने सीमित तेजी की संभावनाओं के साथ स्टॉक को डाउनग्रेड करते हुए ‘होल्ड’ रेटिंग दी है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 11 फीसदी नीचे 3,500 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ स्टॉक के लिए ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है। Paytm Shares : कर्ज वितरण में 492% की दमदार बढ़ोतरी से स्टॉक्स मजबूत, क्या अब करना चाहिए निवेश? प्रभुदास लीलाधर ने स्टॉक के लिए ‘खरीद’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कहा, महंगाई के दबाव के बावजूद डीमार्ट ने पुराने स्टोर्स की तुलना में डिसक्रेशनरी प्रोडक्ट्स की वैल्यू ग्रोथ में पॉजिटिव वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्स2ट्रेड्स के कोफाउंडर एंड ट्रेनर पवित्र शेट्टी ने कहा कि मध्यम से लंबी अवधि के नजरिये वाले इनवेस्टर्स के लिए यह टेक्निकली 3,580-3,600 रुपये के नजदीक अच्छा सौदा हो सकता है। आने वाले हफ्तों में 4,100 के रेजिस्टैंस के साथ यह 4,500 रुपये के स्तर तक जा सकता है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Km5XDkt
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Km5XDkt
via
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे के घर में प्रदर्शनकारियों को मिले 1.78 करोड़ रुपये, 13 जुलाई को देंगे इस्तीफा
श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के आधिकारिक आवास पर धावा बोलने वाले सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के घर के अंदर से 1.78 करोड़ रुपये बरामद करने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में प्रदर्शनकारी बरामद नोटों की गिनती करते हुए दिखाई देते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें रविवार को राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास में 1,78,50,000 श्रीलंकाई रुपये मिले। प्रदर्शनकारियों ने बरामद रकम पुलिस को सौंप दी। सरकार विरोधी सैकड़ों प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स को तोड़ने के बाद शनिवार को मध्य कोलंबो के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित राजपक्षे के आवास में घुस गए थे। प्रदर्शनकारी देश में गंभीर आर्थिक संकट के मद्देनजर राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का एक और ग्रुप प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में घुस गया और उसमें आग लगा दी थी। कहां हैं राष्ट्रपति? इस बारे में बता नहीं है कि राष्ट्रपति अभी कहां हैं। प्रदर्शनकारियों के शहर में घुसने के बाद से उनका एकमात्र संवाद संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने के साथ हुआ, जिन्होंने शनिवार देर रात घोषणा की कि राष्ट्रपति बुधवार को इस्तीफा दे देंगे। आशंका जताई जा रही है कि राजपक्षे परिवार समेत अंडरग्राउंड हो गए हैं। ये भी पढ़ें- Mumbai Rains: मुंबई में आज भी भारी बारिश से लोगों का हाल बेहाल! कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, महाराष्ट्र में अब तक 76 लोगों की मौत राष्ट्रपति राजपक्षे ने अध्यक्ष को इस्तीफा देने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया। अभयवर्धने ने शनिवार शाम को नेताओं की सर्वदलीय बैठक के बाद इस्तीफा मांगने के लिए उन्हें पत्र लिखा था। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों की अनुपस्थिति में संसद के अध्यक्ष कार्यवाहक राष्ट्रपति होंगे। बाद में, सांसद नए राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। मई में, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बड़े भाई और तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण पद छोड़ना पड़ा था। राजपक्षे बंधुओं- महिंदा और गोटबाया को श्रीलंका में कई लोग लिट्टे के खिलाफ गृहयुद्ध जीतने के लिए नायक के रूप में देखते थे, लेकिन अब उन्हें देश के सबसे गंभीर आर्थिक संकट के लिए दोषी ठहराया जा रहा है। करीब 2.2 करोड़ की आबादी वाला देश पिछले सात दशकों में एक अभूतपूर्व आर्थिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है। विदेशी मुद्रा घटने तथा ईंधन समेत जरूरी सामान की किल्लत से देश में संकट और गहरा गया है। 13 जुलाई को देंगे इस्तीफा श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बताया कि वह 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे। राष्ट्रपति राजपक्षे ने इस्तीफे की घोषणा ऐसे समय में कि जब प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को उनके आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया था और देश के गंभीर आर्थिक संकट से निपटने में नाकाम रहने पर उनसे पद छोड़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बताया कि वह 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे। आपको बता दें कि श्रीलंका में व्यापक स्तर पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बड़े भाई महिंदा राजपक्षे ने 9 मई को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/u2MLp3m
via
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/u2MLp3m
via
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...