Wednesday, June 17, 2026

PSU Banks के दम पर Nifty का जलवा, चौथे दिन Sensex ग्रीन, निवेशकों पर बरसे ₹3 लाख करोड़

Share Market Rally: कच्चे तेल की तेज फिसलन पर घरेलू स्टॉक मार्केट में आज लगातार चौथे दिन रौनक रही। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो इंट्रा-डे में सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी ने भी 24100 का लेवल पार कर दिया था। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में भी अच्छी रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे-आधे फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए।

सेक्टरवाइज ऑटो सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव बनाने की काफी कोशिश की और इसमें रियल्टी सेक्टर ने भी इसका साथ दिया लेकिन नाकाम रहे। निफ्टी ऑटो में आज आधे फीसदी से अधिक गिरावट रही तो निफ्टी रियल्टी में भी करीब आधे फीसदी की गिरावट रही। वहीं दूसरी तरफ शुरुआती गिरावट से उबरते हुए निफ्टी पीएसयू बैंक डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी मेटल भी आधे फीसदी से अधिक की गिरावट से रिकवर करते हुए 1% से अधिक मजबूत हुआ। निफ्टी आईटी में आधे फीसदी से अधिक तेजी आई।

ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 347.14 प्वाइंट्स यानी 0.45% के उछाल के साथ 77,155.62 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 96.55 प्वाइंट्स यानी 0.40% की बढ़त के साथ 24,085.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 410.51 प्वाइंट्स उछलकर 77,218.99 और निफ्टी 119.05 प्वाइंट्स चढ़कर 24,108.20 तक पहुंच गया।

₹3.50 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 16 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,71,68,565.05 करोड़ था। आज यानी 17 जून 2026 को यह उछलकर ₹4,75,17,482.57 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹3,48,917.52 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 20 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 20 स्टॉक्स आज ग्रीन बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज ट्रेंट, बीईएल और जोमैटो की एटर्नल में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 19

133 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4443 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2404 शेयर मजबूत हुए तो 1876 में गिरावट रही जबकि 163 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 133 शेयर एक साल के हाई और 56 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 90

मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/iymh83x
via

No comments:

Post a Comment