Thursday, June 18, 2026

Pritam: प्रीतम सच में म्यूज़िक इंडस्ट्री को कह रहे हैं अलविदा? जानिए क्या है वायरल खबर का सच

Pritam: म्यूज़िक कंपोज़र प्रीतम के 14 जून के सोशल मीडिया बर्थडे पोस्ट ने फ़ैन्स के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या म्यूज़िक कंपोज़र और सिंगर अरिजीत सिंह की तरह उन्होंने भी म्यूज़िक इंडस्ट्री छोड़ने का फ़ैसला किया है। हालांकि अब खबर हैं कि यह सच नहीं है। म्यूज़िक कंपोज़र म्यूज़िक इंडस्ट्री नहीं छोड़ रहे हैं, बल्कि उन्होंने सिर्फ़ दूसरे तरह के मौकों को आज़माने की इच्छा ज़ाहिर की है।

जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए फ़ैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने लिखा, "आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब तो नहीं दे सकता, लेकिन कृपया मेरा दिल से आभार स्वीकार करें। आज मैंने खुद को कुछ साल ऐसे जीने का तोहफ़ा देने का फ़ैसला किया है, जो अलग हों। उन चीज़ों को पूरा करने के लिए जो मैं अब तक नहीं कर पाया।"

प्रीतम ने आगे कहा, "अब नए सफ़र पर निकलने का समय आ गया है, जिन्हें मैंने लंबे समय से टाल रखा था। मेनस्ट्रीम म्यूज़िक का सफ़र शानदार रहा है। लेकिन मैं हमेशा से उन रास्तों को जानने के लिए ज़्यादा उत्सुक रहा हूं, जिन पर अभी तक कोई नहीं गया। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। हमेशा।"

इस वजह से उनके फ़ॉलोअर्स को लगा कि वह म्यूज़िक इंडस्ट्री को अलविदा कह रहे हैं। म्यूज़िक कंपोज़र के करीबी एक सूत्र ने हमें बताया, "प्रीतम म्यूज़िक इंडस्ट्री नहीं छोड़ रहे हैं। वह निश्चित रूप से काम करना जारी रखेंगे। अपनी पोस्ट के ज़रिए उन्होंने बस यह बताया कि उनकी कुछ और भी रुचियां हैं जिन्हें वह अभी प्राथमिकता देना चाहते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वह हमेशा के लिए म्यूज़िक इंडस्ट्री छोड़ देंगे।" सूत्र ने यह भी बताया कि अपनी ज़िंदगी के नए साल की शुरुआत करते हुए वह अपनी कुछ व्यक्तिगत रुचियों पर ध्यान देंगे।

प्रीतम की पोस्ट से उनके रिटायरमेंट की चर्चा शुरू हो गई, क्योंकि फैंस ने इसकी तुलना इस साल जनवरी में सिंगर अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के ऐलान से की। अरिजीत ने भी सोशल मीडिया पर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बारे में एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, "हेलो, सभी को नया साल मुबारक हो।

इतने सालों तक सुनने वालों के तौर पर मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा। हालांकि, बाद में अरिजीत ने साफ़ किया कि वह अपने हाथ में लिए गए मौजूदा काम को पूरा करेंगे।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/LRvVIfA
via

No comments:

Post a Comment