Thursday, May 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट का डर? सरकार की गारंटी वाली इन 7 स्कीमों में लगाएं अपना पैसा

इस वक्त शेयर बाजार बार-बार ऊपर-नीचे हो रहा हो। ब्याज दर भी लगातार बदल रही हैं। ऐसे में कई निवेशक फिर से सुरक्षित विकल्पों की तरफ लौट रहे हैं। इनमें ऐसे निवेश हैं, जो सरकार की गारंटी के साथ आते हैं और जिनमें अचानक नुकसान का डर नहीं होता।

ये विकल्प भले बहुत ज्यादा रिटर्न न दें, लेकिन इनमें भरोसा मिलता है। खासकर उन लोगों के लिए, जो रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे हैं या हर महीने तय इनकम चाहते हैं, ये ज्यादा काम के होते हैं। आइए 2026 में मौजूद ऐसे लगभग 'जीरो रिस्क' निवेश विकल्पों के बारे में जानते हैं।

1. PPF: लंबी अवधि के लिए भरोसेमंद विकल्प

पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF आज भी सबसे भरोसेमंद निवेशों में गिना जाता है। इसमें फिलहाल करीब 7.1% ब्याज मिल रहा है और सबसे बड़ी बात, इसका पूरा रिटर्न टैक्स-फ्री होता है।

2. PPF में आपको निवेश पर टैक्स छूट मिलती है, ब्याज पर टैक्स नहीं लगता और मैच्योरिटी पर भी टैक्स नहीं देना पड़ता। हालांकि इसमें 15 साल का लॉक-इन होता है, इसलिए यह शॉर्ट टर्म के लिए नहीं है। लेकिन अगर आप रिटायरमेंट या लंबे समय के लिए पैसा जमा करना चाहते हैं, तो यह एक मजबूत विकल्प है।

3. SCSS: वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़िया इनकम

अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है, तो Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें फिलहाल करीब 8.2% ब्याज मिल रहा है, जो सरकारी योजनाओं में सबसे ज्यादा में से एक है।

इसकी खास बात यह है कि इसमें ब्याज हर तीन महीने में मिलता है। यानी आपको नियमित इनकम मिलती रहती है। यह पेंशन पर निर्भर लोगों के लिए काफी उपयोगी है।

4. NSC: आसान और सुरक्षित निवेश

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी NSC एक सीधा और आसान विकल्प है। इसमें आप 5 साल के लिए निवेश करते हैं और करीब 7.7% का फिक्स रिटर्न मिलता है।

इसमें बाजार का कोई असर नहीं होता, इसलिए उतार-चढ़ाव की चिंता नहीं रहती। हालांकि इसमें आपको बीच-बीच में इनकम नहीं मिलती, लेकिन मिड टर्म के लिए यह अच्छा विकल्प है।

5. पोस्ट ऑफिस MIS: हर महीने तय कमाई

अगर आप हर महीने तय इनकम चाहते हैं, तो Post Office Monthly Income Scheme (MIS) आपके काम की हो सकती है। इसमें करीब 7.4% के हिसाब से हर महीने इनकम मिलती है।

यह उन लोगों के लिए सही है, जो नियमित कैश फ्लो चाहते हैं, जैसे रिटायर्ड लोग या जिनकी फिक्स इनकम की जरूरत है।

6. KVP: समय के साथ पैसा दोगुना

Kisan Vikas Patra (KVP) एक पुराना लेकिन भरोसेमंद निवेश है। इसमें करीब 7.5% ब्याज मिलता है और आपका पैसा करीब 9-10 साल में दोगुना हो जाता है।

इसमें आपको बीच में कोई इनकम नहीं मिलती, लेकिन समय के साथ आपका पैसा सुरक्षित तरीके से बढ़ता है।

7. SSY: बेटी के लिए सबसे अच्छा विकल्प

अगर आप बेटी के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। इसमें करीब 8.2% ब्याज मिलता है, जो सरकारी योजनाओं में सबसे ज्यादा है।

इसमें भी टैक्स छूट मिलती है और लंबे समय में अच्छा कंपाउंडिंग फायदा मिलता है। लेकिन यह योजना सिर्फ बेटी के लिए ही होती है।

2026 में ये योजनाएं क्यों अहम हैं

सरकार इन योजनाओं की ब्याज दर हर तीन महीने में तय करती है, लेकिन हाल के समय में ये दरें काफी स्थिर रही हैं। इससे निवेशकों को भरोसा मिलता है कि उनका पैसा सुरक्षित है और रिटर्न तय रहेगा।

इन योजनाओं का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इनमें शेयर बाजार जैसा रोज उतार-चढ़ाव नहीं होता।

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

यह समझना जरूरी है कि 'जीरो रिस्क' का मतलब 'ज्यादा रिटर्न' नहीं होता। फिलहाल ये योजनाएं करीब 7% से 8.2% तक का रिटर्न दे रही हैं। यह पूंजी को सुरक्षित रखने और नियमित आय के लिए तो ठीक है, लेकिन तेजी से पैसा बढ़ाने के लिए यह काफी नहीं है, खासकर महंगाई को देखते हुए।

अगर आपका लक्ष्य स्थिरता है, तो ये योजनाएं बिल्कुल सही हैं। अक्सर लोग अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से इन्हें चुनते हैं। जैसे ति PPF लंबे समय के लिए, SCSS या MIS नियमित आय के लिए, और NSC या KVP मिड टर्म लक्ष्यों के लिए।

Thalapathy Vijay: विजय हर महीने FD से कमाते हैं ₹54 लाख ब्याज, क्या म्यूचुअल फंड से बेहतर है ये विकल्प?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/tA6E9Xi
via

No comments:

Post a Comment