DC vs KKR IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। टीम 10 मैचों में 8 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए दिल्ली को अपने बाकी चारों मैच जीतने होंगे।
वहीं, आठवें स्थान पर मौजूद कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी स्थिति आसान नहीं है। टीम को अगले दौर में पहुंचने के लिए अपने सभी बाकी पांच मैच जीतने जरूरी हैं। दिल्ली और कोलकाता के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें दिल्ली ने 14 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा था, जिसे बाद में दिल्ली ने अपने नाम किया। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज की थी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/E5zCjDg
via
No comments:
Post a Comment