SRH vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 अब धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। टूर्नामेंट में अब तक कुल 48 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं आईपीएल का 49वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई हैं। वहीं इस मुकाबले में वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।
दोनों टीमों के बीच इस सीजन का यह दूसरा मैच है। इससे पहले 11 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। अब पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी। सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल 10 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स 9 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/tmiYBdR
via
No comments:
Post a Comment