GT vs MI IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज 20 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत जीत से की थी, लेकिन उसके बाद टीम लगातार चार मैच हार गई और अब सिर्फ दो अंकों के साथ 10वें स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। टीम को शुरुआती दो मुकाबलों में हार मिली थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार तीन मैच जीत लिए। अब टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
गुजरात टाइटंस की टीम अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं मुंबई इंडियंस पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। एमआई को इस सीजन की अपनी दूसरी जीत की तलाश हैं, मुंबई इंडियंस के लिए गुजरात की टीम को हराना आसान नहीं होगा। वहीं रोहित शर्मा चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे और उनके इस मैच में भी बाहर रहने की संभावना है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के पास है वहीं गुजरात की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3DmB8Cc
via
No comments:
Post a Comment