ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच बीते 23 दिनों से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने सोमवार को ऐलान किया कि, अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर कि पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए। ट्रंप ने बताया कि बीते दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक बातचीत रही है, जोकि आगे भी जारी रहेगी।
US President Donald Trump posts on Truth Social, "...I have instructed the Department of War to postpone any and all military strikes against Iranian power plants and energy infrastructure for a five day period, subject to the success of the ongoing meetings and discussions" pic.twitter.com/N3Bavc4ylv
— ANI (@ANI) March 23, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (पेंटागन) को निर्देश दिया है कि ईरान में पावर प्लांट और एनर्जी ठिकानों को अगले 5 दिनों तक हमले न किए जाएं। दरअसल ट्रम्प ने दो दिन पहले ईरान को धमकी दी थी कि अगर 48 घंटे में होर्मुज रूट नहीं खोला गया तो वो ईरान के पावर प्लांट पर बड़ा हमला करेंगे।
ट्रंप ने किया ये बड़ा ऐलान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत काफी सकारात्मक रही है और इसका मकसद दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही दुश्मनी को खत्म करना है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच दो दिनों तक लंबी और विस्तार से बातचीत हुई, जिसका मकसद मध्य-पूर्व में दोनों देशों के बीच चल रही दुश्मनी को खत्म करना है। उन्होंने बताया कि इन चर्चाओं के बाद उन्होंने अमेरिकी युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर होने वाले सभी तय सैन्य हमलों को रोक दिया जाए। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि बातचीत का माहौल सकारात्मक और रचनात्मक रहा है और यह चर्चा आगे भी जारी रहेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि हमलों को टालने का फैसला आगे होने वाली बातचीत की सफलता पर निर्भर करेगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/cLhXBUM
via
No comments:
Post a Comment