Sunday, March 22, 2026

Israel-US Iran War: ईरान ने होर्मुज में मार गिराया दुश्मन का F-15 फाइटर जेट, सामने आया वीडियो

Israel US Iran War: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। वहीं इजरायल और अमेरिका को ईरान ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। ईरानी मिसाइल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दुश्मन के एफ-15 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। इससे पहले ईरान इजरायल के एफ-16 और अमेरिका के एफ-35 को भी निशाना बना चुका है।  बता दें कि शनिवार को ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया था। ट्रंप ने कहा था कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दे अन्यथा उस पर हमले किए जाएंगे।

ईरान का बड़ा दावा 

ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने होर्मुज स्ट्रेट के पास एक दुश्मन के एफ-15 लड़ाकू विमान को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से गिरा दिया है। इस घटना को खाड़ी क्षेत्र में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का बड़ा संकेत माना जा रहा है। तेहरान टाइम्स की सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि यह विमान ईरान के दक्षिणी तट के ऊपर आते ही पकड़ लिया गया और फिर रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज स्ट्रेट के पास उसे मार गिराया गया। रिपोर्ट में इसे दुश्मन की घुसपैठ के खिलाफ ईरानी एयर डिफेंस की सफल कार्रवाई बताया गया है।

अमेरिका ने दिया था अल्टीमेटम

ईरान के इस दावे के साथ एक छोटा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक इन्फ्रारेड सिस्टम किसी टारगेट को ट्रैक कर रहा है और फिर अचानक तेज चमक दिखाई देती है, जिससे लगता है कि किसी हमले या इंटरसेप्शन की कार्रवाई हुई हो सकती है। हालांकि, इस पूरे मामले की अभी तक किसी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है और न ही अमेरिका या इजरायल ने किसी एफ-15 विमान के नुकसान की आधिकारिक जानकारी दी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर ईरान के बिजली संयंत्रों पर कड़ी सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/bxcGjJz
via

No comments:

Post a Comment