अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर तंज कसते हुए कहा है कि अब ईरान अपने पड़ोसी देशों के सामने “झुक गया है” और माफी मांगने को मजबूर हुआ है। ट्रंप ने यह बयान तब दिया जब ईरान के राष्ट्रपति ने कुछ ही देर पहले अपने पड़ोसी देशों से मिसाइल हमलों के लिए माफी मांगी और कहा कि वह आगे से उन पर हमला नहीं करेंगे, जब तक की उनकी धरती से ईरान के खिलाफ कोई मिसाइल नहीं दागी जाती।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान की यह माफी अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों का नतीजा है। उन्होंने लिखा कि ईरान को अमेरिकी और इजरायली हमलों से भारी नुकसान हुआ है और इसी वजह से उसे अपने पड़ोसियों से माफी मांगनी पड़ी।
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान पहले पूरे मध्य पूर्व पर दबदबा बनाना चाहता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं।
उन्होंने कहा, “ईरान जो अभी बुरी तरह पिट रहा है, उसने अपने मध्य पूर्व के पड़ोसी देशों से माफी मांग ली है और वादा किया है कि अब उन पर मिसाइल नहीं दागेगा। यह वादा सिर्फ इसलिए किया गया, क्योंकि अमेरिका और इजरायल ने लगातार उस पर हमला किया।”
ट्रंप ने यह भी कहा कि हजारों साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब ईरान अपने आसपास के मध्य पूर्वी देशों के सामने हार गया है।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि कई देशों ने उन्हें “धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप” कहा, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “आपका स्वागत है।”
ट्रंप ने आगे कहा कि अब ईरान “मिडिल ईस्ट का दबंग देश” नहीं रहा, बल्कि अब वह “मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा हारने वाला” बन गया है और कई दशकों तक ऐसा ही रहेगा, जब तक कि वह पूरी तरह हार नहीं मान लेता या फिर उसकी व्यवस्था ढह नहीं जाती।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान का व्यवहार नहीं बदला तो उस पर और भी कड़े हमले किए जा सकते हैं और ऐसे इलाकों को भी निशाना बनाया जा सकता है, जिन्हें अब तक टारगेट नहीं किया गया था।
ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शनिवार को हाल ही में हुए ईरानी हमलों में निशाना बनाए गए पड़ोसी देशों से माफी मांगी और कहा कि तेहरान क्षेत्रीय देशों पर हमले करने से तब तक परहेज करेगा जब तक कि ईरान पर हमले उनके क्षेत्र से शुरू न हों।
सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक भाषण में पेजेश्कियन ने कहा, "मैं ईरान द्वारा हमला किए गए पड़ोसी देशों से माफी मांगता हूं।"
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि देश ने पड़ोसी देशों पर हमले न करने की नीति अपनाई है, जब तक कि उन क्षेत्रों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमले शुरू करने के लिए न किया जाए।
ईरान इंटरनेशनल ने शनिवार को पेजेश्कियन के हवाले से कहा, "ईरान पड़ोसी देशों पर तब तक हमले या मिसाइल हमले नहीं करेगा, जब तक कि ईरान पर हमला उन्हीं देशों से न किया जाए।"
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/M3aD9mU
via
No comments:
Post a Comment