SA vs NZ T20 World Cup Match Score: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम को दूसरे ओवर में दो बड़े झटके लगे हैं। कोल मैककॉन्ची ने क्विंटन डी कॉक 10 रन और रयान रिकेल्टन बिना खाता खोले आउट किया। 2 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 16 रन है।
8वें ओवर में 55 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है। रचिन रवींद्र की गेंद पर एडेन मार्करम 18 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच 35 गेंदों में 43 रन का साझेदारी हुई थी। 8 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन है।
10वें ओवर में साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा है। रचिन रवींद्र की गेंद पर डेविड मिलर 6 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच 14 गेंदों में 22 रन का साझेदारी हुई थी। वहीं 11वें ओवर में जेम्स नीशम ने डेवाल्ड ब्रेविस 34 रन पर पवेलियन भेजा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 77 रन है।
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ये सेमीफाइनल मुकाबला फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम तय करेगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेंगी। सेमीफाइनल में भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने जगह बनाई है। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेला जाएगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/oYwcNLs
via
No comments:
Post a Comment