रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' के धमाकेदार गाने 'शरारत' ने रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इसमें स्पेशल अपीयरेंस देने वाली बिग बॉस 17 फेम आयशा खान को नोरा फतेही और तम्मनाह भाटिया से बार-बार कंपेयर किया जा रहा है। लेकिन आयशा ने हालिया इंटरव्यू में साफ शब्दों में कहा कि ऐसी तुलनाएं उन्हें कभी खुशी नहीं देतीं। उन्होंने नोरा और तम्मनाह की तारीफ तो खूब की, लेकिन जोर देकर कहा कि हर कलाकार का अपना जलवा है।
'शरारत' कोरियोग्राफर विजय गांगुली के साथ आयशा और क्रिस्टल डिसूजा ने कमाल कर दिया। गाना रणवीर के किरदार की शादी के सीन में फिल्माया गया, जो स्टोरी से जुड़ा होने के बावजूद पार्टी नंबर बन गया। आयशा ने बताया, "डायरेक्टर आदित्य धर ने शुरू में तम्मनाह को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इसे आइटम सॉन्ग नहीं, बल्कि स्टोरी का हिस्सा बनाना चाहा। इसलिए दो डांसर्स चुने गए।" क्रिस्टल को लेकर भी ट्रोलिंग हुई, लेकिन आयशा ने कहा, "हम दोनों ने मिलकर जादू रचा। दूसरों को नीचा दिखाकर किसी की तारीफ न करें।" गाने ने 100 मिलियन व्यूज पार कर लिए, जिस पर आयशा ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट शेयर की थिएटर में खुद को देखना सपने जैसा लगा।
आयशा ने नोरा के 'दिलबर' और तम्मनाह के 'कवाला' जैसे हिट्स का जिक्र करते हुए कहा, "वो क्वीन हैं, मैं उनकी तरह बनना चाहूंगी। लेकिन कंपैरिजन से उदासी होती है सबके स्ट्रगल अलग हैं।" 'धुरंधर' ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है, रणवीर, अक्षय खन्ना, संजय दत्त जैसे स्टार्स के साथ आयशा का यह डेब्यू टर्निंग पॉइंट साबित हो रहा। मेकर्स ने पार्ट 2 की घोषणा भी कर दी।
सोशल मीडिया पर फैंस आयशा की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि वह बॉलीवुड में एक नई डांसिंग सेंसेशन बन सकती हैं। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि उनकी तुलना बड़ी अभिनेत्रियों से करना जल्दबाज़ी होगी, क्योंकि आयेशा अभी अपने करियर की शुरुआती सीढ़ियों पर हैं।
आयशा ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि लोग उनके काम को नोटिस कर रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि आने वाले समय में वह और भी बेहतर प्रोजेक्ट्स लेकर आएंगी और दर्शकों को सरप्राइज देंगी।
गाने की रिलीज़ के बाद आयशा खान का नाम बॉलीवुड की नई उभरती स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गया है। अब देखना होगा कि वह अपनी मेहनत और टैलेंट से कितनी जल्दी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बना पाती हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Y6n2iuQ
via
No comments:
Post a Comment