Stock in Focus: दिग्गज पीएसयू स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) से ₹39.23 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर सिकल लॉजिस्टिक्स के शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में कंपनी ने आज रविवार 4 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी और अब इसका असर सोमवार 5 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो इसके शेयर एक कारोबारी दिन पहले गुरुवार 1 अक्टूबर को बीएसई पर 5% के लोअर सर्किट ₹86.90 (Sical Logistics Share Price) पर टूटकर आ गए थे और इसी पर बंद भी हुए थे। सेल की बात करें तो गुरुवार 1 अक्टूबर को यह 4.19% की गिरावट के साथ ₹174.00 पर बंद हुआ था।
कैसा ऑर्डर मिला है Sical Logistics को SAIL से?
सिकल लॉजिस्टिक्स ने आज 4 अक्टूबर को जानकारी दी कि SAIL से इसे ₹39.23 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत सिकल लॉजिस्टिक्स को Dalli Mechanised Mine, Phase 6 से लौह अयस्क, ICW और सबग्रेड ओर की खुदाई और ढुलाई करेगी। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट 3 अक्टूबर 2026 की तारीख में मिला है, जिस पर काम 5 अक्टूबर 2026 से शुरू होना है और 18 नवंबर 2028 तक होगा। यह कॉन्ट्रैक्ट जीएसटी छोड़कर ₹39,22,92,000 का है।
वर्ष 1955 में सिकल लॉजिस्टिक्स एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर है। करीब तीन साल पहले 2023 में दिल्ली की प्रिस्टीन मालवा लॉजिस्टिक्स पार्क प्राइवेट लिमिटेड ने इसका अधिग्रहण कर लिया था। यह मुख्य रूप से मध्य प्रदेश में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स और ओडिशा में महानदी कोलफील्ड्स के लिए माइनिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इसके अलावा ईस्ट कोस्ट पर कटर सक्शन ड्रेजर लगाई हुई है और रमयपट्टनम पोर्ट पर ड्रेजिंग का काम कर रही है।
एक साल में कैसी रही सिकल लॉजिस्टिक्स के शेयरों की चाल
सिकल लॉजिस्टिक्स के शेयरों ने इस साल निवेशकों की पूंजी कम समय में ही डबल कर दी। 30 मार्च 2026 को बीएसई पर यह ₹61.73 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से पांच ही महीने में यह 101.28% उछलकर 14 अगस्त 2026 को ₹124.25 पर पहुंच गई जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
Vijay Kedia's SMILE Theroy: विजय केडिया की स्माइल थ्योरी, खिलखिला उठेगी पोर्टफोलियो
LIC Pension Plan: एलआईसी की चौका बेनेफिट्स वाली धांसू पॉलिसी, रिस्क कवर और पेंशन के साथ बोनस भी
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/EchQ4kw
via
No comments:
Post a Comment