Saturday, April 26, 2025

इस चीज से परेशान होकर अनुष्का-विराट ने किया लंदन में रहने का फैसला? सामने आई बड़ी वजह

Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों जब एक साथ होते है तो हर किसी का ध्यान बस उन पर ही होता है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 2024 से लंदन में रह रहे हैं। अब उनकी लंदन जाने की असली वजह सामने आ गई है। हाल ही में माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने बताया कि दोनों भारत छोड़कर लंदन में जाकर बसने का फैसला क्यों किया।

माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने, जो एक हेल्थ और वेलनेस यूट्यूब चैनल चलाते हैं ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को बुलाया। माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि अनुष्का और विराट ने लंदन जाने का फैसला क्यों लिया।

डॉ. नेने ने क्या बताया

बातचीत के दौरान, डॉ. नेने ने अनुष्का के साथ हुई एक बातचीत को याद करते हुए कहा, "एक दिन अनुष्का से बात करते हुए, उन्होंने बताया कि वे लंदन जाने का सोच रहे थे क्योंकि यहां अपनी सक्सेस का सहीतरह से एन्जॉय नहीं कर पा रहे थे। हम उनकी इस परेशानी को समझते हैं, क्योंकि वे जो भी करते हैं, वह हमेशा लोगों का ध्यान खींचता है, जिससे हम कभी-कभी अलग-थलग महसूस करते हैं।"

चकाचौंध से बच्चों को दूर रखना चाहते हैं

डॉ. नेने ने प्रसिद्धि ने बताया कि अनुष्का और विराट भी लंदन इसलिए गए क्योंकि वे अपने बच्चों को सारी चकाचौंध से दूर रखना चाहते थे। उन्होंने कहा, "मैं हर किसी से घुल-मिल जाता हूं, मैं बहुत बिंदास हूं। लेकिन कभी-कभी यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हर जगह एक सेल्फी मोमेंट होता है। यह इतना बुरा नहीं है, लेकिन कुछ समय बाद यह दखलंदाजी बन जाता है, खासकर जब आप डिनर या लंच कर रहे होते हैं और आपको विनम्र रहना पड़ता है। मेरी पत्नी के लिए ये एक समस्या बन जाता है। लेकिन (अनुष्का और विराट) बहुत प्यारे लोग हैं और वे अपने बच्चों को सामान्य तरीके से पालना चाहते हैं।"

Misha Agarwal: मशहूर कॉन्टेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का निधन, दो दिन बाद था जन्मदिन



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/mX7vKtI
via

No comments:

Post a Comment