Wednesday, July 17, 2024

Budget 2024: फाइनेंस मिनिस्टर कब और किस समय पेश करेंगी बजट? कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानें डिटेल्स

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले सप्ताह 23 जुलाई मंगलवार को अपना पूर्ण बजट 2024-25 पेश करेंगी। यह मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट है। निर्मला सीतारमण सातवीं बार बजट पेश करेगी। उम्मीद है कि बजट विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाने के साथ अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने वाला होगा। यहां आपको केंद्रीय बजट 2024-25 की तारीख, समय और कहां इसे लाइव देखा जा सकता है इसकी जानकारी दे रहे हैं।

केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करने की तारीख और समय

पूर्ण केंद्रीय बजट 2024-25 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। यह सीतारमण का लगातार सातवां बजट भाषण होगा, जिससे वह ऐसा करने वाली भारत की दूसरी वित्त मंत्री बन जाएंगी।

आप केंद्रीय बजट 2024-25 का लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं?

केंद्रीय बजट 2024 को विभिन्न प्लेटफार्मों पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। इसे गहन जानकारी के साथ https://hindi.moneycontrol.com/  पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा बजट भाषण की लाइव-स्ट्रीमिंग और प्रसारण भारत बजट की वेबसाइट, संसद टीवी और दूरदर्शन टीवी चैनलों और उनके यूट्यूब चैनलों पर किया जाएगा।

देश का सबसे लंबा बजट भाषण

बजट भाषण का पीरियड बजट की लंबाई पर निर्भर करती है। सीतारमण के अब तक के छह बजट भाषणों में बजट भाषण 2020 सबसे लंबा था जो 2 घंटे और 40 मिनट तक चला। यह भारत का सबसे लंबा बजट भाषण भी था। उनका सबसे छोटा बजट भाषण अंतरिम बजट 2024 में 56 मिनट का था। भारत में सबसे छोटा बजट भाषण हीरूभाई एम पटेल द्वारा दिया गया था, जिन्होंने 1977-78 के लिए 800 शब्दों का अंतरिम बजट पेश किया था।

भारत का पहला बजट कब पेश किया गया था?

जेम्स विल्सन ने 7 अप्रैल 1860 को भारत का पहला केंद्रीय बजट पेश किया। जिन्होंने इनकम टैक्स भी पेश किया। स्वतंत्र भारत में पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर 1947 को पहले वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था।

सबसे अधिक बजट किसने पेश किया?

अब तक सी डी देशमुख जो 1950 और 1956 के बीच भारत के वित्त मंत्री थे, ने सबसे अधिक केंद्रीय बजट पेश किया है। उन्होंने 1952 में अंतरिम समेत सात बजट पेश किये। निर्मला सीतारमण यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी वित्त मंत्री बनेंगी। वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत वित्त मंत्रियों में से एक हैं।

1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! आया 8वें वेतन आयोग का प्रपोजल, बज



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/RKVk60m
via

No comments:

Post a Comment