Tuesday, May 14, 2024

Diesel Paratha: चंडीगढ़ में डीजल से पराठा बनाने का वीडियो वायरल, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर

आमतौर पर सभी भारतीयों को पराठा पसंद होता है। नाश्ते में या लंच में पराठा खाना लोग पसंद करते हैं। इसे घी या तेल बनाते हैं। कभी भी किसी भी मौसम में पराठा लोगों का सबसे अधिक कंफर्ट फूड माना जाता है। पंजाब में पराठा खासकर देसी मक्खन के साथ खाया जाता है। लेकिन स्ट्रीट फूड वेंडर्स इसके साथ भी एक्सपेरीमेंट करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। नए-नए डिश इजाद करने तक तो फिर भी ठीक था लेकिन चंडीगढ़ में एक ढाबे वाले ने तो ऐसे पराठा बनाया। जिससे देखकर दिमाग का फ्यूज उड़ जाएगा। चंडीगढ़ के एक ढाबे में डीजल से पराठा बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

डीजल से पराठा बनाने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसे देखते ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वीडियो में एक शख्स पराठे को डीजल से तल रहा है। शख्स का दावा है कि जो कोई भी इस पराठे को खाएगा। वो बारबार इस पराठे को खाएगा।

कैसे बनता है डीजल पराठा?

वायरल हो रहे वीडियो में एक ग्राहक पूछता है कि क्या बनाते हो, इस पर पराठा बनाने वाले बबलू ने कहा कि वो डीजल पराठा बनाता है। बबलू का कहना है कि कि पहले आटे में आलू भरते है। फिर इसे एक पैन में डीजल सेंकता है। डीजल डालते समय उसने बताया कि यह डीजल है। एक पराठे को सेंकने में ढेर सारा डीजल डाल देता है। पराठा सेंककर हल्का काला हो जाता है। वो पूरी तरह से फूल जाता है। ग्राहक ने ये भी पूछा कि इसे कैसे खाते हैं। पराठा बनाने वाले का कहना है कि इसे मक्कखन या दही के साथ खाते हैं। वीडियो में शख्स बड़े कॉन्फिडेंस के साथ यह भी कहता है कि, 'अगर मजा ना आए खाने में तो रपट लिखाओ थाने में।'

इस पोस्ट के वायरल होते ही इसमें 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट्स में कई लोगों ने नाराजगी भी जताई है। एक यूजर ने लिखा है कि डीजल का पराठा बनाने पर वो जल्द ही फेरारी खरीद लेगा। उसका ग्राहक कैंसर के लिए इलाज के लिए अपना घर और कार बेच देगा। वहीं एक दूसरे शख्स ने कहा कि क्या भारत में स्ट्रीट फूड के लिए किसी तरह के खाद्य सुरक्षा नियम (Food Safety Regulations) नहीं हैं? वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि यह डीजल ही है और इसे लोगों को नहीं खाना चाहिए।

एयर होस्टेस ने फ्लाइट में देखी सबसे गंदी चीज, सुनकर हो जाएंगे हैरान, अपनी किताब में किए कई बड़े खुलासे



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/RfDekHB
via

No comments:

Post a Comment