राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) जब उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंची, तब वो अकेले नहीं थे, उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) भी खुली जीप पर सवार थीं। मुरादाबाद और आस-पास के इलाकों के लोगों ने राहुल-प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। बीते कई दिनों से यूपी में चल रही यात्रा में पहली बार राहुल और प्रियंका साथ दिखे। यूपी में पिछले चुनावों में कांग्रेस के लिए मेहनत करने वालीं प्रियंका गांधी को सड़कों पर देख, कांग्रेस के समर्थक भी बेहद उत्साहित नजर आए। इससे पहले खबरें थीं कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चंदौली में ही राहुल की यात्रा का हिस्सा बनेंगी, मगर उनकी तबीयत खराब होने की वजह से कार्यक्रम को टाला गया। अब जब यूपी में राहुल की यात्रा के आखिरी 2 दिन बचे हैं, तब प्रियंका भी उनका साथ देने आईं। आज मुरादाबाद से निकलकर कल राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा पहुंचेगी। आगरा में होने वाली यात्रा पर कल पूरे देश की नजर होगी। कल राहुल गांधी की लाल जीप में लाल टोपी वाले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी सवार होंगे। बातचीत और बैठकों के लंबे दौर के बाद आखिरकार यूपी में सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दीं, जिसके बाद पहली बार राहुल और अखिलेश साथ दिखेंगे। यूपी में दो बड़े विपक्षी नेताओं का साथ आना, इंडिया गठबंधन के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगा। 26 फरवरी से 1 मार्च तक रहेगा ब्रेक कांग्रेस ने बताया कि 26 फरवरी से 1 मार्च तक न्याय यात्रा में ब्रेक रहेगा। 27 से 28 फरवरी को राहुल गांधी ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में लैग्चर देने भी जाएंगे। हालंकि 2 मार्च को मध्यप्रदेश से यात्रा फिर शुरु होगी। 5 मार्च को राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। इसमें कहा गया था कि वह इस अवधि के दौरान नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकों में भी भाग लेंगे। यात्रा 2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से फिर से शुरू होगी। इसके बाद यह मध्य प्रदेश में जाएगी और मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन सहित राज्य के अन्य जिलों को कवर करेगी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/bDwC7vk
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment