नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी, 2024 को सेंसेक्स 169.21 अंक यानी 0.23 पर्सेंट की बढ़त के साथ 72,071.05 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी (Nifty) 10.50 अंक ऊपर यानी 0.05 पर्सेंट की बढ़त के साथ 21,741.90 पर पहुंच गया। 1 जनवरी को 2,394 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 1,015 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हम आपको इस दिन सबसे ज्यादा घट-बढ़ वाले 10 प्रमुख शेयरों के बारे में बता रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा | CMP 1,702 रुपये | दिसंबर 2023 में महिंद्रा की सेल्स में 6 पर्सेंट की बढ़त रही और इसके बाद कंपनी के शेयरों में 1.51 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली। यस बैंक | CMP 22.45 रुपये | बैंक को एनपीए पोर्टफोलियो की बिक्री से 150 करोड़ रुपये मिलने की खबर के बाद उसके शेयरों में 4.66 पर्सेंट की बढ़त रही। वोडाफोन आइ़डिया | CMP 16.95 रुपये | कंपनी के शेयरों में 1 जनवरी को तकरीबन 6 पर्सेंट की तेजी आई। GMR पावर एंड इंफ्रा | CMP 54.3 रुपये | GMR पावर एंड इंफ्रा के शेयर 1 जनवरी को कारोबार के दौरान 3 पर्सेंट तक चढ़ गए। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट होने लगी और आखिर में कंपनी का शेयर 3.29 पर्सेंट की गिरावट के साथ बंद हुआ। बजाज ऑटो | CMP 6,698 रुपये | दिसंबर 2023 में बजाज ऑटो की सेल्स में 16 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही, जो अनुमान से कम है। इस खबर से कंपनी के शेयरों में 1.46 पर्सेंट की गिरावट रही। BHEL | CMP 197.6 रुपये | कंपनी को NLC से 19,422 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में 2.09 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला। SJVN | CMP 92.7 रुपये | कंपनी ने उत्तर प्रदेश में 75 मेगावॉट का गुरहा सोलर पावर प्लांट लॉन्च किया है, जिस वजह से कंपनी के शेयरों में 1.92 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली। बोंडाडा इंजीनियरिंग | CMP 417.1 रुपये | कंपनी ने ऐटपोल टेक्नोलॉजीज में 2.19 करोड़ रुपये में 60 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 5 पर्सेंट तक चढ़ गया। रैमके इंफ्रास्ट्रक्चर | CMP 812.95 रुपये | रैमके ने 755 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान किया है और इस खबर से कंपनी का शेयर 2.78 इंपर्सेंट की बढ़त के साथ बंद हुआ। RPP इंफ्रा प्रोजेक्ट्स | CMP 121.95 रुपये | RPP इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को 183.59 करोड़ के तीन कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स मिले हैं। इस खबर से कंपनी का शेयर शानदार बढ़ोतरी के साथ अपर सर्किट के लेवल तक पहुंच गया। बाद में कंपनी का शेयर 4.99 पर्सेंट की बढ़त के साथ बंद हुआ।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/NqwOHlG
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment