PM Kisan Yojana: देश के करोडों किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे ही केंद्र सरकार की एक योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। अगर इस योजना में किसानों को नाम है तो पीएम किसान मानधन योजना का भी फायदा उठा सकते है। इसके लिए किसानों को 25 पैसे भी नहीं खर्च करना है। 60 साल की उम्र के बाद घर बैठे हर महीने 3000 रुपये पेंशन मिलेगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन होने पर पीएम किसान मानधन योजना में भी हो जाएगा। इसके बाद 6000 रुपये सालाना मिलने के अलावा हर महीने 3,000 रुपये महीने पेंशन मिलने लगेगी। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किसानों को किश्तों में दिए जाते हैं। साल भर में तीन किश्त जारी की जाती हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। हर 4 महीने में एक किश्त जारी की जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से मिलेगा फायदा देश के किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए सरकार समय-समय पर अलग-अलग योजनाएं लेकर आती है। ऐसी ही एक सरकारी योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yoajana) है। इस योजना की खास बात ये है कि इसके जरिए पीएम किसान मानधन योजना का भी फायदा उठा सकते हैं। इसका लाभ लेने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन होने पर पीएम किसान मानधन योजना में भी हो जाएगा। इसके बाद 6000 रुपये सालाना मिलने के अलावा हर महीने 3,000 रुपये महीने पेंशन मिलने लगेगी। बिना पैसे खर्च किए बन जाएंगे पेंशन के हकदार अगर पीएम किसान सम्मान निधि में अकाउंट है तो बिना किसी कागजी कार्यवाही के किसानों का रजिस्ट्रेशन पीएम किसान मानधन योजना में भी हो जाएगा। पेंशन योजना के लिए जरूरी पैसे सम्मान निधि के तहत मिलने वाले पैसों से कट जाएगा। हालांकि ऐसा करने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। इसके बाद से पीएम किसान के तहत मिलने वाली राशि से ही हर महीने जरूरी पैसे कटते रहेंगे। वहीं 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3000 रुपये पेंशन के हकदार हो जाएंगे। इसके साथ ही आपको पीएम किसान के तहत पैसे भी मिलते रहेंगे। दरअसल 60 साल की उम्र के बाद पैसे कटना बंद हो जाएंगे। Pension Schemes: झारखंड में 60 नहीं 50 साल की उम्र में मिलेगी पेंशन, राज्य सरकार ने किया ऐलान जानिए क्या है पीएम किसान मानधन योजना पीएम किसान मानधन योजना छोटे और सीमांत किसानों को मंथली पेंशन देने की योजना है। इसमें 60 साल की उम्र पार करने के बाद हर महीने 3,000 रुपये बतौर पेंशन मिलेगी। यानी साल भर में 36,000 रुपये मिलेंगे। आमतौर पर इसमें रजिस्ट्रेशन 18 साल से 40 साल तक की उम्र का कोई भी किसान करा सकते हैं। वहीं उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से इस योजना में हर महीने पैसे जमा करना होता है। 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। इसमें 60 की उम्र पूरा होने के बाद 3000 रुपये हर महीने पेंशन मिलती है। जानिए पूरा गणित पीएम किसान सम्मान निधि में 3 किश्तों में किसानों को 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। दूसरी ओर पेंशन योजना में कम से कम 55 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 200 रुपये हर महीने जमा करना होता है। ऐसे में अधिकतम सालाना 2400 रुपये और मिनिमम सालाना योगदान 660 रुपये हुआ। सालाना 6,000 रुपये मिलने पर अधिकतम योगदान 2400 रुपये कटने के बाद सम्मान निधि के 3600 रुपये अकाउंट में बचेंगे। वहीं, 60 की उम्र के बाद कुल फायदा 42000 रुपये सालाना हो जाएगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/gA05xwB
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment