chemical stocks: केमिकल सेक्टर में पिछले कुछ हफ्तों से अच्छी रिकवरी दिख रही है। आने वाली तिमाहियों के दौरान इंडस्ट्री में डिमांड और मार्जिन में सुधार की उम्मीद की जा रही है । हालांकि चीन का चैलेंज भी कायम है। इस बीच आज यानी 01 जनवरी के कारोबार में केमिकल सेक्टर में जोरदार तेजी देखने को मिली। GNFC में 7% से ज्यादा का उछाल आया जबकि चंबल फर्टिलाइजर भी 2% ऊपर की तेजी देखने को मिली। साथ ही आरती इंडस्ट्रीज, UPL और टाटा केमिकल में भी अच्छी खरीदारी रही। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि आनेवाले समय में Deepak nitrite , Vinati Organics और Jubilant Ingrevia जैसे केमिकल कंपनियों पर नजर रखनी चाहिए। बाजार जानकार का यह भी कहना है कि एग्री केमिकल, फर्टिलाइजर में जोरदार तेजी की संभावना बनी हुई है। भारत में बैटरी केमिकल के लिए पॉजिटिव इको सिस्टम बना हुआ है। बैटरी केमिकम स्पेस में कई कंपनियां निवेश कर रही हैं, जो केमिकल इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर है। यही वजह है कि इनमें तेजी का रुख बरकरार है। हालांकि दूसरी तरफ बाजार जानकार एग्रोकेमिकल डिमांड को लेकर चितिंत नजर आ रहे हैं। बाजार जानकार का यह भी कहना है कि Q4’24 और Q1’25 में एग्रोकेमिकल डिमांड में कमजोरी संभव है। इस दौरान रबी की कमजोर सीजन का एग्रोकेमिकल डिमांड पर असर देखने को मिल सकता है। वहीं US में बड़ी इन्वेंटरी का भी डिमांड पर असर दिखेगा। बता दें कि LATAM और US में भारत का 55-60% एक्सपोर्ट होता है। चीन की नई क्षमता से भी भारतीय कंपनियों पर असर देखने को मिलेगा। ऐसे में बाजार जानकार का कहना है कि 2024 में ग्लोबल डिमांड आउटलुक कमजोर रह सकता है। कैसा है 2024 में केमिकल इंडस्ट्रीज का आउटलुक केमिकल इंडस्ट्री एक्सपर्ट अजय जोशी का कहना है कि आनेवाले तिमाहियों में केमिकल सेक्टर के एक्सपोर्ट रेवेन्यू और मुनाफे में सुधार की उम्मीद है। इसकी एक वजह यह भी है कि भारत की घरेलू डिमांड में तेजी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा चाइना डंपिंग में गिरावट से भी केमिकल शेयरों को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि अजय जोशी का कहना है कि केमिकल कंपनियों के करेंट क्वांटर बेहतरीन होगा लेकिन इसमें उतनी तेजी की उम्मीद नहीं है। हालांकि 2024 के दूसरी तिमाही में केमिकल सेक्टर में अच्छी खासी रिकवरी की उम्मीद की जा सकती है। अजय जोशी ने इस बातचीत में यह भी कहा कि निवेशकों को सलाह होगी कि वह एग्रोकेमिकल शेयरों से ज्यादा उम्मीद ना लगाए। इन कंपनियों में करें निवेश अजय जोशी का कहना है कि Anupam Rasayan, Aether industries और Aarti industries में केमिकल सेक्टर में उनकी पसंदीदा पिक्स है। इन तीनों ही स्टॉक्स में निवेश किया जा सकता हैं। इन कंपनियों में आगे अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। अजय जोशी ने कहा कि एथर इंडस्ट्रीज इलेक्ट्रोलाइट सेगमेंट में एंट्री कर रहे हैं। ईवी सेगमेंट में कंपनी ने बड़े ऑटोमोटिव कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। जिसका फायदा कंपनी को मिलेगा। 2024 में बाजार से 10-12% रिटर्न मिलने की उम्मीद, फाइनेंशियल, कंजम्प्शन, IT करेंगे अच्छा: प्रशांत खेमका डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/8qubdP9
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment