Covid-19 JN.1 Case in Delhi: दिल्ली सरकार ने कारोना वायरस (Covid-19) संक्रमण की पुष्टि वाले सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब तक देश में कोरोना वायरस के सब-वैरिएंट JN.1 के 63 मामले सामने आए, जिनमें से 34 मामले गोवा में हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से महाराष्ट्र में 9, कर्नाटक में 8, केरल में 6, तमिलनाडु में 4 और तेलंगाना में 2 मामले सामने आए हैं। एक अधिकारी ने पीटीआई से मंगलवार को कहा, "दिल्ली में हर दिन संक्रमण के औसतन 3-4 मामले सामने आ रहे हैं, जिसका मतलब है कि संक्रमण की दर एक प्रतिशत से कम है। संक्रमण की पुष्टि वाले सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।" इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में हर दिन कोविड-19 के औसतन तीन से चार नए मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित प्रसार से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सौरभ भारद्वाज ने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, "कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र के साथ एक बैठक हुई और हमें बताया गया कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में मामले अधिक बढ़ रहे हैं। हम सैंपल की जांच कर रहे हैं और हमें प्रतिदिन औसतन तीन से चार नए मामले मिल रहे हैं जो एक प्रतिशत से भी कम हैं।" ये भी पढ़ें- देश में नए वैरिएंट JN.1 के अबतक 69 मामले आए सामने, इस राज्य में सबसे ज्यादा मरीज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 628 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 4,054 है। सोमवार को अपडेट किए गए मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,33,334 हो गई है। केरल में पिछले 24 घंटे की अवधि एक मरीज की मौत दर्ज की गई।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Mtxmwac
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
-
Upcoming Big Budget Movies 2026: आने वाली ये फ़िल्में रिलीज़ के साथ नए बेंचमार्क स्थापित करने की उम्मीद रखती हैं और दर्शकों की मनोरंजन की भ...
-
BRICS समिट के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव आया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। मौसम...
No comments:
Post a Comment