Monday, December 25, 2023

Budget 2024: देश की करोडों महिलाओं के लिए सरकार करेगी ऐलान, फिर लाएगी खास सेविंग स्कीम

Union Budget 2024: मोदी सरकार 1 फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेगी। इसके बाद पूरे देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला बजट चुनावों से पहले आने वाला बजट है जिसमें सरकार महिलाओं के लिए अहम घोषणा कर सकती है। सरकार के लिए महिलाएं एक बड़ा वोट बैंक हैं और उन्हें ध्यान में रखते हुए सरकार योजनाएं ला सकती है। सरकार बजट 2023 में महिलाओं को ध्यान में रखकर महिला सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Certificate) लेकर आई थी। इस बार देखना होगा की सरकार में बजट महिलाओं के लिए क्या घोषणा करेगी। सरकार पिछले साल लेकर आई थी महिला सम्मान सर्टिफिकेट केंद्र सरकार 1 फरवरी 2023 को महिलाओं के लिए महिला सर्टिफिकेट लेकर आई थी। ये एक 2 साल की निवेश योजना है। भारत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला सम्मान सर्टिफिकेट योजना शुरू की है। योजना के तहत महिलाएं एक से अधिक खाते भी खोल सकती हैं। इस योजना में 31 मार्च 2025 तक निवेश किया जा सकता है। फिलहाल सरकार इस योजना पर 7.5 फीसदी का ब्याज दे रही है। इसमें अधिकतम निवेश 2 लाख रुपये कर सकते हैं। हो सकता है कि सरकार ऐसी ही कोई निवेश योजना लाए या इसका पीरियड निवेश के लिए आगे बढा दे। सरकार ला सकती है लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत के पीछे लाडली बहना योजना ने एक अहम रोल निभाया है। ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार भी लाडली बहना योजना ला सकती है। इससे देश की करोड़ों महिलाओं को मदद मिलेगी। अब केंद्र सरकार भी मध्य प्रदेश सरकर की योजना को पूरे देश में ला सकती है। मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में राज्य की 1.2 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये मिलते हैं। सरकार का बजट में महिलाओं पर रहता है खास फोकस चुनावों से पहले बजट के जरिये केंद्र सरकार महिलाओं के लिए योजना ला सकती है। चुनावों में महिलाओं के वोट बैंक को लुभाने के लिए मोदी सरकार महिलाओं के लिए कोई योजना जरूर लाएगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार भी चुनावों को देखते हुए सरकार नौकरीपेशा, महिलाओं, किसानों, टैक्सपेयर्स और युवावर्ग के लिए खास ऐलान कर सकती है। पहली बार रुपये में हुई UAE से कच्चे तेल की खरीदारी, लेकिन बनी हुई है ये दिक्कतें

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/16oe3yc
via

No comments:

Post a Comment