देश के शीर्ष दानवीरों की सूची में इस साल ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा (Zerodha) के दोनों को-फाउंडर्स नितिन और निखिल कामत भी शामिल हैं। हुरून इंडिया और एडेलगिव की ओर से जारी 'Hurun India Philanthropy List 2023' के मुताबिक कामत बंधुओं ने साल 2023 में 110 करोड़ रुपये का दान दिया है। उन्होंने यह दान क्लाइमेंट चेंज और पर्यावरण स्थिरता से निपटने वाले संगठनों को दिया है। इसके अलावा 37 वर्षीय निखिल कामत इस सूची में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के दानवीर बन गए हैं। वहीं दोनों बंधु इस लिस्ट में संयुक्त रूप से 12वें नंबर पर हैं। हुरुन इंडिया की लिस्ट में सबसे ऊपर एचसीएल टेक के चेयरपर्सन शिव नाडर और उनकी फैमिली हैं, जिन्होंने कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए करीब 2,042 करोड़ रुपये दान दिए हैं। निखिल कामत को इससे पहले हुरुन इंडिया ने 40 साल से कम उम्र और अपनी बदौलत संपत्ति खड़ा करने वाले लोगों में सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में पहला स्थान दिया था। लिस्ट में निखिल कामत की संपत्ति करीब 17,500 करोड़ रुपये आंकी गई थी। निखिल कामत इस साल की शुरुआत में, बिल गेट्स और वॉरेन बफे की ओर से स्थापित किए गए 'द गिविंग प्लेज' में शामिल होने वाले भारत के सबसे युवा कारोबारी बने थे। इसके अलावा अजीम प्रेमजी, किरण मजूमदार-शॉ, रोहिणी और नंदन नीलेकणि के बाद इसमें शामिल होने वाले चौथे भारतीय हैं। 'द गिविंग प्लेज' फाउंडेशन के सदस्य अपनी संपत्ति का अधिकतर हिस्सा परोपकारी कार्यों के लिए दान करते हैं। यह भी पढ़ें- Berger Paints Q2 results: नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर हुआ 292 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 3.6% का इजाफा फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक, निखिल कामत की संपत्ति 1 अरब डॉलर से अधिक हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में दान देने की योजना बनाई है। इसके अलावा 37 वर्षीय निखिल कामत ने यंग इंडियन फिलैंथ्रोपिक प्लेज (YIPP) नाम से एक फाउंडेशन भी बनाया है, जो विभिन्न स्टार्टअप फाउंडर्स को एकजुट करने और उन्हें अपनी कुल संपत्ति का कम से कम 25 प्रतिशत परोपकारी कार्यों के देने के प्रेरित करता है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/sdpVJkr
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment