बाजार में गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स- निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुआ। निफ्टी करीब 4 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। मेटल को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरे है।IT, रियल्टी, फार्मा इंडेक्स में दबाव रहा जबकि बैंकिंग, ऑटो, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। मेटल, PSU बैंक इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 522.82 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 64,049.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 159.60 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 19,122.20 के स्तर पर बंद हुआ। आज इन शेयरों पर दिखा सबसे ज्यादा एक्शन BSE | CMP Rs 1784 | आज यह स्टॉक 4.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। बीएसई ने 21 अक्टूबर को S&P BSE Sensex Options से जुड़े चार्जेज में 1 नवंबर से बदलाव की जानकारी दी थी। ट्रांजैक्शन फी का नया ढांचा इंक्रीमेंटल बिलेबल मंथली टर्नओवर (प्रीमियम वैल्यू) पर आधारित होगा। Delta Corp | CMP Rs 134.3 | आज यह स्टॉक 3.31 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने डेल्टा कॉर्प और इसकी सब्सिडियरीज की रिट याचिकाओं पर टैक्स अधिकारियों को डेल्टा कॉर्प के खिलाफ 16,193 करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस पर कोई अंतिम आदेश पारित नहीं करने को कहा है। इसके चलते आज डेल्टा कॉर्प के शेयरों की खरीदारी बढ़ी गई। Central Bank of India | CMP Rs 43.35 | आज यह स्टॉक 1.88 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में ऋणदाता द्वारा गो फर्स्ट को दिए गए 2,000 करोड़ रुपये के ऋण को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के रूप में वर्गीकृत करने के बाद स्टॉक में 9 प्रतिशत की गिरावट के 2 दिन बाद यह उछाल आया है। Kewal Kiran Clothing | CMP Rs 785 | सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर कमाई के चलते कुछ बढ़त खोने से पहले Kewal Kiran Clothing के शेयरों में 10.03 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। स्टॉक 8.42 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ। Gensol Engineering | CMP Rs 886.8 | आज यह स्टॉक 5.77 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी को MAHAGENCO से 301 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। MAHAGENCO से 62 MW AC सोलर PV प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। इस खबर का असर आज स्टॉक पर दिखने को मिला। Torrent Pharmaceuticals | CMP Rs 1,918.85 |आज यह स्टॉक 2.21 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 16% बढ़कर 2,660 करोड़ रुपए रही। इस दौरान मुनाफा भी 16% की बढ़त के साथ 363 करोड़ रुपए रहा। EBITDA पिछले साल के मुकाबले बढ़कर 825 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। जबकि, मार्जिन सालाना आधार पर 30% के मुकाबले 31% रहा। कंपनी ने अमेरिकी कारोबार में 30-35 मिलियन डॉलर बिक्री का गाइडेंस दिया है। यहां पूरे साल 200 मिलियन डॉलर बिक्री का लक्ष्य है। कंपनी ने कहा कि भारत में Curatio अधिग्रहण का फायदा मिला। Jubilant Pharmova | CMP Rs 330.25 |आज यह स्टॉक 7 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 20.99 फीसदी की गिरावट के साथ स्टॉक नीचे की ओर जा रहा है। Mrs Bectors Foods | CMP Rs 980 | आज यह स्टॉक्स 8 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। 7 लाख शेयरों का आदान-प्रदान हुआ, जो 2 लाख शेयरों के साप्ताहिक औसत से अधिक है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में स्टॉक में 13.16 फीसदी की गिरावट आई है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/tlM4LjQ
via 
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
- 
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
- 
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
- 
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
 
No comments:
Post a Comment