Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है। इसमें भी सिर्फ दो क्रिप्टो- यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) और टेथर (Tether) ही लगभग फ्लैट भाव पर हैं और सोलाना (Solana) में एक फीसदी से थोड़ा कम कमजोरी है। इसके अलावा बाकी सभी में दो फीसदी से अधिक गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक ढाई फीसदी से अधिक फीकी हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा हल्का सा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 2.75 फीसदी की गिरावट के साथ 27,559.54 डॉलर (22.93 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब 4 फीसदी से अधिक फीकी हुई है और यह 1700 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.52% की गिरावट आई है और यह 1.09 लाख करोड़ डॉलर (90.67 लाख करोड़ रुपये) रह गया है। गिरते बाजार में भी 15% की तेजी, Rekha Jhunjhunwala के इस शेयर ने किया कमाल वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो- यूएसडी क्वॉइन ही रेड जोन में है लेकिन यह भी फ्लैट भाव पर है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना करीब 24 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इस दौरान कार्डानो 6 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन 5 फीसदी से अधिक, एथेरियम 4 फीसदी से अधिक और ट्रॉन करीब 4 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके अलावा एक हफ्ते में डोजेक्वॉइन और XRP, दोनों ही डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक उछले हैं और बीएनबी आधा फीसदी से अधिक उछला है। वहीं टेथर फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में है। Demerger के ऐलान पर दो दिन में 12% चढ़ गया Vedanta, ब्रोकरेज का क्या है रुझान? क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4118 करोड़ डॉलर (3.43 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 14.24% अधिक है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.42% है। JSW Group की एक और कंपनी लिस्ट, पहले दिन 32% बढ़ाया पैसा टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,559.54 डॉलर (-) 2.75% एथेरियम (Ethereum) 1,654.06 डॉलर (-) 4.61% टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर (-) 0.06% बीएनबी (BNB) 213.82 डॉलर (-) 2.61% एक्सआरपी (XRP) 0.5093 डॉलर (-) 2.55% यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.01% सोलाना (Solana) 23.93 डॉलर (-) 0.81% कार्डानो (Cardano) 0.2607 डॉलर (-) 2.76% डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0618 डॉलर (-) 3.08% ट्रॉन (Tron) 0.08784 डॉलर (-) 2.03% सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3d9kPY7
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment