Brazil Woman Dies: ब्राजील में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां 27 साल की एक महिला फर्नांडा वालोज पिंटो (Fernanda Valoz Pinto) की चॉकलेट खाने से मौत की खबर सामने आई है। कुछ समय पहले हस्तरेखा की जानकार (palm reader) महिला ने पिंटो की मौत की भविष्यवाणी की थी। महिला ने उसे चॉकलेट खाने को दी थी। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी और बाद में मौत हो गई। पिंटो एक बच्चे की मां है। 3 अगस्त को वो ब्राजील के मैसियो (Maceio) में घूम रही थी। तभी उसकी मुलाकात हस्तरेखा की जानकार महिला से हुई। महिला उसके नजदीक आई और पिंटो को अपना हाथ दिखाने के लिए कहा। हस्तरेखा पढ़ने के बाद महिला ने पिंटो को बताया कि उसके पास जीने के लिए सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। इसके बाद महिला ने गिफ्ट के तौर पर चॉकलेट दे दी। चॉकलेट खाने के बाद महिला की तबियत खराब पिंटो के परिजनों ने बताया कि पिंटो को हस्तरेखा की जानकार महिला ने र,मलुकगेंजडंचॉकलेट दी थी। भूख लगने पर पिंटो ने उसे खा लिया। पिंटो के परिजनों ने बताया कि चॉकलेट पूरी तरह से पैक थी। ऐसे में पिंटो को उस चॉकलेट पर कोई संदेह नहीं हुआ। उसे नहीं मालूम था कि इस चॉकलेट से उसे खतरा है। चॉकलेट खाने के कुछ घंटों बाद पिंटो गंभीर रूप से बीमार पड़ गई। उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे। इस दौरान पिंटो ने अपने परिजनों एक टेक्स्ट मैसेज किया। जिसमें उसने बताया कि उसकी दिल की धड़कन बढ़ गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चॉकलेट खाने के बाद पिंटो के मुंह का स्वाद खराब हो गया। हालत ऐसी हो गई कि आंख से धुंधला दिखाई देने लगा और वो अपने पैरों पर खड़ी तक नहीं हो पा रही थी। पाक क्रिकेटर हसन अली के इंडियन ससुर का इंतजार खत्म, इस दिन करेंगे अपनी नातिन से पहली मुलाकात अस्पताल में हुई मौत पिंटो की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। ऐसे में उसके चचेरे भाई ने पिंटो को सांता कासा डी मिसेरिकोर्डिया अस्पताल (Santa Casa de Misericordia hospital) में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचते- पहुंचते पिंटो की नाक से खून बहने लगा और उसके मुँह में झाग बनने लगा। डॉक्टरों की ओर से लाख कोशिशों के बावजूद वो पिंटो को नहीं बचा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ यह बड़ा खुलासा 27 साल की पिंटो की जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो परिजनों के पैरों तले जमीन धंस गई। पीएम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि चॉकलेट में सल्फोटेप और टेरबुफोस (sulfotep and terbufos) काफी अधिक मात्रा पाई गई। ये दोनों रसायन ब्राजील में आमतौर पर कीटनाशक के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील में पिछले 5 सालों में जहर से हुई मौतों की पीएम रिपोर्ट में इस तरह के केमिकल शव में नहीं पाए। ये काफी गंभीर स्थिति थी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/75HLdNE
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment