ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) इस वक्त नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) में अपने 150 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर सुर्खियों में है, जो एक ऑनलाइन गेमिंग कंपनी है। इस बीच कामत ने CNBC-TV18 की एग्जिक्यूटिव एडिटर, सोनिया शीनॉय के साथ एक बातचीत में पिछले 20 सालों के अपने सबसे अच्छे और सबसे खराब इनवेस्टमेंट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ट्रेडिंग करना एक तरह से डेट करने जैसा है। शीनॉय ने कामत से पूछा कि "पिछले 20 सालों में आपका सबसे अच्छा और सबसे खराब इनवेस्टमेंट क्या रहा है?" इसके जवाब में कामत ने कहा, "मैंने अपना सबसे पहला निवेश Maarsoft नाम की एक कंपनी में किया था। मैं 17 साल की उम्र में ही एक कॉल सेंटर में काम करने लगा था। मुझे करीब 7,000-8,000 रुपये मिलता था और मैंने वह सारा पैसा Maarsoft का शेयर खरीदने में लगा दिया था। 4 रुपये का वह स्टॉक एक या दो महीने में 15 रुपये तक चला गया और इसी ने मुझे ट्रेडिंग की दुनिया में लाया।" बाद में शीनॉय ने उनसे उनके सबसे बुरे निवेश के बारे में पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "यह काफी तेजी से आपको अपनी ओर खींचती है। डेटिंग की तरह। ट्रेडिंग भी डेटिंग की तरह ही होता है। कई बार ऐसा महसूस होता है, जैसे बाजार में कोई इमोशंस है और उसके पास" आपको अपनी ओर खींचने या आकर्षित करने का एक तरीका है।" उन्होंने आगे कहा, "वे शुरुआत में हमेशा अच्छे होते हैं।" यह भी पढ़ें- PM Modi Exclusive Interview: ONDC डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करायेगा समान अवसर, तकनीकी क्षेत्र में लायेगा क्रांति: पीएम मोदी सीएनबीस- टीवी18 के साथ नजारा टेक्नोलॉजीज में अपनी हिस्सेदारी के बारे में बात करते हुए, कामत ने कहा कि वह भविष्य में इसे बढ़ाने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं इसे असल में लंबी अवधि की चीज के रूप में देख रहा हूं। भविष्य में उनके साथ और अधिक जुड़ना पसंद करूंगा, शायद उनके जरिए ईस्पोर्ट्स गेमिंग थीम को मैं आगे बढ़ाऊं।" उन्होंने कहा, "मेरा अनुमान है आने वाले 10 सालों में गेमिंग आज की तुलना में इकोसिस्टम का एक बड़ा हिस्सा होगा।" सोनिया शीनॉय के साथ निखिल कामत की बातचीत को आप नीचे देख सकते हैं- View this post on Instagram A post shared by Sonia Shenoy (@_soniashenoy)
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/GQeh1Ak
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment