आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के दौर में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेजों में से एक है। लगभग हर एक सरकारी काम और योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड प्रयोग में लाया जाता है। हालांकि कई सारे लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या बच्चों का भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। साथ ही बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है? ऐसे में आइये जानते हैं आधार कार्ड से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब। बच्चों का भी बनता है आधार कार्ड आपको बता दें कि बच्चों का भी आधार कार्ड बनता है। बच्चों के लिए भी आधार कार्ड होना काफी जरूरी हो गया है। इससे बच्चों को स्कूल में एडमीशन दिलाने और बच्चों से जुड़ी योजनाओं का फायदा उठाने में आसानी होती है। वहीं आधार को मौनेज करने वाली संस्था UIDAI के मुताबिक आधार कार्ड बनवाने के लिए कोई भी मिनिमम उम्र सीमा नहीं है। इसका मतलब यह है कि आप अपने नवजात बच्चे का भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं 5 साल से कम उम्र के बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए कोई भी पैसा नहीं देना होता है। PM Kisan Yojana: लाभार्थी लिस्ट में नाम है या कट गया, घर बैठे ऐसे करें चेक ऐसे बनवा सकते हैं बच्चे का आधार कार्ड आप अपने पांच साल से कम उम्र के बच्चे का आधार कार्ड अपने नजदीकी आधार सेंटर से बनवा सकते हैं। इसके अलावा आप नॉमिनेशन के लिए ऑनलाइन भी साइन अप कर सकते हैं। हालांकि आधार कार्ड बनवाने के लिए छोटे बच्चों की उंगलियों के निशान और रेटिना को स्कैन नहीं किया जाता है। बच्चे का केवल बर्थ सर्टिफिकेट ही काम में आता है। अगर बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है तो अस्पताल का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट या आईडी कार्ड से भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। इसके अलावा, माता या पिता के पास आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइवर का लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे वैध आईडी दस्तावेज होना चाहिए। 5 साल के बाद करवाना होगा अपडेट बता दें कि अगर आपके बच्चे का आधार कार्ड 5 साल की उम्र से पहले का बना है तो यह कार्ड तभी तक वैलिड रहेगा जब तक कि आपका बच्चा 5 साल का ना हो जाए। बच्चे के 5 साल की उम्र होने के बाद आपको इसे अपडेट करवाना होगा। जिसमें बच्चे के उंगलियों के निशान और रेटिना का स्कैन लिया जाएगा। इसमें आपसे मामूली फीस ली जाएगी। बच्चों के माता-पिता अपने मोबाइल नंबर को अपने बच्चे के आधार से लिंक कर सकते हैं और अपने बच्चे के ऐप को अपने स्मार्टफोन पर ले जाने के लिए mAadhaar ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/q2u61me
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment